Mon 05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्रावण द्वादशी पर मन:कामेश्वर नाथ ने दिए रजत हिंडोले में दर्शन

Pragya News 24

Sun, Aug 18, 2024
Post views : 48

आगरा। शहर के प्राचीन शिवालय श्रीमन:कामेश्वर मंदिर में भोलेबाबा ने भक्तों को रजत हिंडोले में दर्शन दिए।श्रावण द्वादशी के अवसर पर बाबा को रजत (चाँदी) के हिन्डोला झूला में विराजमान कराया गया।
महंत योगेश पुरी ने बताया कि भोले बाबा ने सर्पों का मुकुट धारण कर नक्काशीदार हिन्डोले में दर्शन दिए। हिंडोले की विशेषता है कि इसमें नाचते हुए मोर, सर्प, बिच्छू, त्रिशूल, डमरू, कमंडल व सुंदर धोती पटका धारण करे बाबा के गण श्री कालभैरव व वीरभद्र जी पंखा चमर हवा करते हुए हैं।

मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि हर वर्ष श्रावण मास की एकादशी व द्वादशी को ही श्री मन:कामेश्वर नाथ अपने भक्तों को अलौकिक रूप में दर्शन देते हैं। सम्पूर्ण भारत व विश्व में मात्र आगरा नगर में ही बाबा मन:कामेश्वर नाथ जी भगवान श्रीकृष्ण की भांति ही स्वयं व अपने लाला श्रीनाथजी के साथ झूला झूलते हुए दर्शन देते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन