Mon 05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
168 झांकियों के साथ निकलेगी ऐतिहासिक राम बारात, ऐरावत पर सवार होंगे चारों राजकुमार मेहंदी, संगीत और लगन से सजा अग्रवन, राम के हाथों में रची ‘सीता’ नाम की मेहंदी बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: यमुना शुद्धिकरण और घाट सौंदर्यीकरण के लिए ज्ञापन सौंपा गया

Pragya News 24

Mon, Oct 21, 2024
Post views : 47

आगरा I आज रिवर कनेक्ट कैंपेन के सदस्यों की टीम ने मंडलायुक्त महोदया ऋतु माहेश्वरी से मुलाकात की और यमुना शुद्धिकरण एवं यमुना आरती स्थल घाट सौंदर्यीकरण के संबंध में एक ज्ञापन भेंट किया।

संयोजक ब्रज खंडेलवाल ने बताया कि रिवर कनेक्ट कैंपेन 2014 से निरंतर डेली आरती सभा का आयोजन कर रहा है, जिसमें यमुना बैराज निर्माण, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, तलहटी की सफाई, और राष्ट्रीय नदी नीति की मांगों को नियमित उठाया जाता रहा है।

रिवर कनेक्ट कैंपेन की टीम का मानना है कि यमुना नदी की शुद्धता और संरक्षण न केवल पर्यावरण के लिए आवश्यक है, बल्कि यह स्थानीय समुदायों के लिए भी महत्वपूर्ण है। हम सभी संबंधित प्राधिकरणों से अनुरोध करते हैं कि वे इस दिशा में आवश्यक कदम उठाएं और यमुना नदी को पुनर्जीवित करने में हमारा सहयोग करें।

इस प्रयास में सभी लोगों की भागीदारी आवश्यक है, ताकि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और स्वस्थ यमुना नदी का निर्माण कर सकें।

ज्ञापन भेंट करने वाले सदस्यों में डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य, गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय, पंडित जुगल किशोर, अभिनव, चतुर्भुज तिवारी और ब्रिज खंडेलवाल शामिल थे। उन्होंने यमुना नदी की स्थिति और इसके संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने पर जोर दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन