Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

प्राचीन सीताराम मंदिर : नृसिंह अवतार धर्म और भक्तों की रक्षा का दिव्य संदेश देता है : चैतन्य हरिचरत जी महाराज

Pragya News 24

Tue, Jun 9, 2026
Post views : 120

आगरा। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर प्राचीन सीताराम मंदिर, वजीरपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के द्वितीय दिवस श्रद्धालुओं ने भक्ति और भाव के साथ कथा अमृत का रसपान किया। कथा व्यास भागवताचार्य पूज्य श्री चैतन्य हरिचरत जी महाराज (गोवर्धन धाम) ने परीक्षित जन्म, सृष्टि की रचना एवं भगवान नृसिंह अवतार का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया।

कथा व्यास ने कहा कि राजा परीक्षित का जीवन हमें यह शिक्षा देता है कि मनुष्य को जीवन के प्रत्येक क्षण का सदुपयोग भगवान की भक्ति और सत्संग में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण का प्राकट्य ही मानव कल्याण के लिए हुआ है। यह ग्रंथ मनुष्य को सांसारिक मोह-माया से निकालकर ईश्वर के चरणों में समर्पण का मार्ग दिखाता है।

सृष्टि रचना प्रसंग का वर्णन करते हुए महाराज श्री ने कहा कि सम्पूर्ण सृष्टि भगवान की दिव्य शक्ति का विस्तार है। जीवात्मा जब अपने वास्तविक स्वरूप को पहचान लेती है तो उसका जीवन सार्थक हो जाता है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य केवल भौतिक उपलब्धियां प्राप्त करना नहीं, बल्कि भगवान की भक्ति के माध्यम से आत्मकल्याण करना है।

नृसिंह अवतार प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान सदैव अपने भक्तों की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। भक्त प्रह्लाद की अटूट श्रद्धा और विश्वास ने यह सिद्ध कर दिया कि सच्चे भक्त का कोई भी अहित नहीं कर सकता। भगवान नृसिंह का अवतार धर्म की स्थापना, अधर्म के विनाश और भक्तों की रक्षा का सनातन संदेश देता है। जब-जब धर्म संकट में पड़ता है, तब-तब भगवान विभिन्न रूपों में अवतरित होकर अपने भक्तों का कल्याण करते हैं।

कथा के दौरान मुख्य यजमान निरंजन लाल सारस्वत एवं आशा सारस्वत ने श्रद्धापूर्वक व्यास पूजन किया। दैनिक यजमान मुकेश गोयल एवं कुमकुम गोयल ने भी व्यासपीठ का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर महंत अनंत उपाध्याय एवं कार्यक्रम संयोजक मनीष अग्रवाल ने बताया कि 10 जून को कथा के तृतीय दिवस ध्रुव चरित्र, जड़ भरत चरित्र एवं भगवान वामन अवतार के दिव्य प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण का लाभ लेने का आग्रह किया।

इस अवसर पर अशोक अग्रवाल, संजीव नेहरू, अपूर्व मित्तल, सुजाता अग्रवाल, भावना, ममता, नीलम गर्ग, रुचि सारस्वत, धर्मेंद्र बॉबी, निर्मल, सूरज तिवारी, दीपक गुप्ता, शिप्रा गुप्ता, शिल्पी तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन