Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

बिखरे सावन के रंग : नटरांजलि के ‘आया सावन झूम के’ महोत्सव में गूंजा कला और प्रतिभा का रंग

आगरा। संस्कृति और कला को समर्पित संस्था नटरांजलि थियेटर आर्ट्स द्वारा आयोजित ‘आया सावन झूम के’ महोत्सव का भव्य समापन सिकंदरा कारगिल पेट्रोल पंप के पास स्थित ‘डी जेल हाउस’ में उत्साह और उमंग के साथ हुआ। महोत्सव में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से विभिन्न कला विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें देश के विभिन्न शहरों के साथ कनाडा और नेपाल के प्रतिभावान कलाकारों ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश चन्द्र गर्ग, डॉ. हृदेश चौधरी एवं रितु गोयल ने नटराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल का मार्गदर्शक सानिध्य प्राप्त हुआ। विशिष्ट अतिथियों में राम लखन इंटर कॉलेज के डायरेक्टर गौरव गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह चौहान, अमरेश नाथ, मनोज जैन एवं वर्षा मिश्रा उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के विजेताओं के चयन की जिम्मेदारी निर्णायक मंडल की सदस्य प्रियंका शर्मा, रचना कपूर एवं क्लब कराओके के डायरेक्टर गौरव शर्मा ने निभाई।

समापन समारोह का मुख्य आकर्षण सेलिब्रिटी गेस्ट एवं ‘हाथरस गॉट टैलेंट’ की विजेता गौरी वर्मा की प्रस्तुति रही। उन्होंने ‘सलामे इश्क मेरी जान जरा कबूल कर ले...’ गीत पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। उनकी प्रस्तुति के दौरान पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

घोषित परिणाम

ऑफलाइन मंचीय प्रतियोगिताओं में सीनियर डांस वर्ग में डिंपल ने प्रथम और रिद्धिमा राज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। युवा वर्ग डांस में किशोर दिवाकर प्रथम रहे। जूनियर डांस में अंतरा प्रथम, अराध्या अग्रवाल एवं स्वरा द्वितीय तथा अक्षित शर्मा तृतीय रहे। सब-जूनियर डांस में सान्वी प्रथम, एंजेला जीशान द्वितीय एवं अध्ययन तृतीय रहे।

अभिनय प्रतियोगिता में स्नेहा अग्रवाल ने प्रथम और जान्हवी गोस्वामी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग में रीत अलरेजा प्रथम रहीं। इंस्ट्रूमेंटल (की-बोर्ड) में विधान अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिंगिंग में श्रीवा शर्मा प्रथम और हिमांशी नारंग द्वितीय रहीं।

ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में कविता वर्ग में चार्विक कटारे एवं प्रणवी अरोड़ा प्रथम रहे। फैंसी ड्रेस में प्रयागराज के गौरांग शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ड्राइंग में काठमांडू, नेपाल की आयशा अंसारी प्रथम रहीं।

ऑनलाइन सिंगिंग प्रतियोगिता में नायरा दुबे (जबलपुर) प्रथम, जानवी द्वितीय और अराध्या अग्रवाल तृतीय रहीं। सीनियर डांस में अविका प्रथम और परिपूर्णा द्वितीय रहीं। जूनियर डांस में कनाडा के कायरा धवन एवं जस्टिन चौधरी प्रथम तथा यमिशा द्वितीय रहीं।

समारोह के अंत में अतिथियों ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी कलाकारों को प्रमाण पत्र, मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। मंच संचालन में माही वे कुमार ने सहयोग किया।

आयोजन को सफल बनाने में डॉ. आनंद राय, ग्राफिक डिजाइनर आशीष लवानियां, मनीष भारद्वाज, अंजलि स्वरूप, राजकुमारी पाराशर, विजय कपूर, ममता पचौरी, इंदिरा सारस्वत, कृष्णा सागर, अमित कौरा, डॉ. कल्पना पोरवाल, टोनी फास्टर, अनिता गौतम, रानी कुमारी, लालाराम तैनगुरिया एवं नृत्य गुरु नमिता वाजपेई का विशेष सहयोग रहा।

पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन नटरांजलि थियेटर आर्ट्स की डायरेक्टर अलका सिंह ने किया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन