Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पड़ोसी को तेरहवीं का प्रसाद देना पड़ा भारी, लाठी डंडो से परिवार पर किया हमला

Pragya News 24

Fri, May 24, 2024
Post views : 45

Agra. पड़ोसी को तेरहवीं का प्रसाद वितरण करना एक परिवार को भारी पड़ गया। रात को शांत हुआ विवाद सुबह खूनी संघर्ष में बदल गया। पड़ोसी युवक ने तेरहवीं का प्रसाद वितरण करने वाले परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर पक्ष ने घर की महिलाओं को भी नहीं बख्शा। बीच बचाव करने आए लोगों के साथ भी मारपीट कर दी। आधा दर्जन से अधिक लोग घायल अवस्था में पहुंचे जिनका प्राथमिक उपचार के साथ मेडिकल भी कराया गया।

पूरा मामला लोहा मंडी थाना राजनगर का है। जानकारी के मुताबिक राजनगर निवासी सुभाष की दादी की तेहरवीं का कार्यक्रम था। रात को वह सभी लोग प्रसाद वितरण करने लगे तो उन्होंने पड़ोसी भगवती के दरवाजे को खटखटा कर प्रसाद के लिए बोला। पीड़ित ने बताया कि इस पर भगवती ने गाली गलौच और अभद्रता करना शुरू कर दिया। विरोध किया तो दोनों ओर से कहासुनी होने लगी। इस पर अन्य लोग भी आ गए और मामला शांत करा दिया।

पीड़ित ने बताया कि अगले दिन सुबह सभी लोग घर पर मौजूद थे, तभी पड़ोसी भगवती ने अपने परिवार के साथ लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। घर की महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। सभी को बेरहमी से पीटा गया। खून से लथपथ सभी लोगों को जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया और मेडिकल भी हुआ।

पीड़ित ने बताया कि उनका कसूर सिर्फ इतना था कि दादी की तेहरवीं का प्रसाद वह पड़ोसी को देने के लिए पहुंच गए। पड़ोसी ने बिना कुछ कहे गाली गलौज करना शुरू कर दिया। इसी का विरोध किया तो उन्होंने जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन