Mon 05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

Pragya News 24

Sun, Aug 18, 2024
Post views : 54
  • जूता व्यापारियों के हित में होगा काम, सरकार तक पहुंचाई जाएगी हर मांग
  • जीएसटी को 12 से 5 प्रतिशत पर लाना पहली प्राथमिकता: विजय सामा

आगरा। बुजुर्गों का संरक्षण और युवाओं के सकारात्मक जोश के साथ आज आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। हींग की मंडी स्थित फैडरेशन कार्यालय में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय सामा व उनकी टीम ने संरक्षक मण्डल के सभी सदस्यों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। कहा कि हमारे पास बुजुर्गों का संरक्षण और युवाओं का सकारात्मक सहयोग है। इसलिए हम फैडरेशन को निरन्तर आगे बढ़ाते रहेंगे। छोटे और बड़े सभी जूता व्यापारियों का मांग को सरकार तक पहुंचाकर उनके हित में उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष विजय सामा ने फैडरेशन के संस्थापक स्व. राजकुमार सामा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कहा कि बीआईएस को लेकर भ्रांतियों को दूर करेंगे। कहा कि फैडरेशन के कार्यालय का नवीनीकरण कराकर उसे हाईटेक बनाना, सभी सुविधाओं से सुसज्जतित करना भी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। जिससे फैडरेशन के सभी कार्य बेहतर तरीके से सम्पन्न हो सके।

परम पूज्य समाज के पीर संत श्री डाॅ. शंकर नाथ योगी जी महाराज इस अवसर पर अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए सभी मनोनीत सदस्यों को फेडरेशन के प्रति निष्ठा व सेवा की शपथ दिलायी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संरक्षक मण्डल के सदस्य घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि फैडरेशन का गठन राजकुमार सामा जी ने 1956 में गठन किया गया था। जिस उद्देश्य के लिए फैडरेशन की स्थापना की गई थी, उसी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। संचालन अजय महाजन ने किया। विजय सामा ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के उपरांत सभी सदस्य एडिशनल कमिश्नर जीएसटी, मारुति शरण दुबे से जीएसटी से सम्बंधित समस्याओं पर चर्चा की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से दिलीप खूबचंदानी, सुबोध राम पुरसनानी, तिलक राज महाजन, चांद कुमार दीवान, एमएस कपूर, जोगिन्दर लूथरा, विश्वमित्र महाजन,मुरलीधरन पहलाअजानी, श्याम भोजवानी, चतुरमल भागवानी, राजन गुलाटी, रंजीत राजकुमार सामा आदि उपस्थित थे।

किसने किस पद की शपथ
अध्यक्षः विजय सामा
सचिवः नरेन्द्र पुरसनानी (जेठा भाई)
कोषाध्यक्षः दिलप्रीत सिंह (सोनू सचदेवा), घनश्याम रोहरा (सह कोषाध्यक्ष)
मुख्य सलाहकारः अजय महाजन।
वरिष्ठ उपाध्यक्षः वासू मूलचंदानी, घनश्याम रोहरा, अनिल लाल अरोड़ा, टेकचंद छिबरानी, प्रदीप सरीन, चांद दीवान।
उपाध्यक्षः प्रमोद कुमार गुप्ता, श्यामसुन्दर मोहनानी, विजय जटाना, प्रदीप मेहरा, गोवर्धन सोनेजा, सोमनाथ पाहूजा, प्रमोद जैन, हरीश वंशानी, घनश्यामदास लालवानी, अशोक कुमार वलीचा, दिलीप मुरजानी, संजय मगन, मुकेश फतेहपुरिया।
चेयरमैन कंसलटेशन बोर्डः रवि कान्त गुप्ता महाजन।
को चेयरमैन कंसलटेशन बोर्डः रोहित ग्रोवर, अनिल महाजन।
मैम्बर कंसलटेशन बोर्डः प्रवीन ग्रोवर, सुनील विज, धर्मपाल कश्यप, रमन बुद्धिराजा, विकी कपूर, नितिन भावनानी, मोनू।
मंत्रीः राकेश करमचंदानी, शीतलदास, राजेश लालवानी, मोहन छम्मानी, निशान्त सेवकानी, सतीश फुटवेयर, मुरली पंचवानी, जय कालवानी, चंद्र शेखर मदन, कृपांशु खूबचंदानी, शरद लूथरा, अमरतीज आहूजा, पुरुषोत्तम खेमनानी, देवेश कश्यप, भीष्म लालवानी, भूपेश महाजन, कमलेश भागवानी, अनिल सतवानी, रवि महाजन, पंकज सखूजा, सत्यप्रकाश अरोरा, अरुण ठींगरा, राजेन्द्र मोहनानी,
ऑपिस इंचार्जः संजय रोरा।
मीडिया प्रभारीः चंद्रवीर सिंह, हितेश वरियानी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन