Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

मरीज को भर्ती करने से लेकर इलाज तक में डॉक्टरों का हेल्पर बनेगा एआई : जनरेटिव एआई फॉर हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स विषय पर हुई एक दिवसीय कार्यशाला, 100 से अधिक डॉक्टरों ने ली ट्रेनिंग

Pragya News 24

Mon, Dec 22, 2025
Post views : 346

आगरा। मरीजों के इलाज में भी अब एआई डॉक्टरों का सहयोगी बनेगा। मरीज को भर्ती करने से लेकर, आईसीयू केयर, डिस्चार्ज और चिकित्सा बीना की जटिलताओं को सुलझाएगा। जिससे डॉक्टरों की समय बचेगा और जिससे निश्चित समय में अपेक्षाकृत अधिक मरीजों का परीक्षण और भी बेहतर तरीके से हो पाएगा। साथ ही मरीजों को भी जटिल परिस्थितियों में बार-बार डॉक्टर के पास जाने या अपने परीक्षण के लिए अधिक समय तक इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

एसोसिएशन्स ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के यूपी चैप्टर व सिनर्जी प्लस हॉस्पीटल के सहयोग से फतेहाबाद स्थित होटल ग्रांड मैक्योर में जेनरेटिव एआई फॉर हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर से आए 100 से अधिक विशेषज्ञों ने ट्रेनिंग ली।

कोर्स निदेशक डॉ. मयंक जैन ने बताया कि जिस तेजी से दौर बदल रहा है, उसमें डॉक्टर्स को एआई की जानकारी लेना बहुत जरूरी है। एआई रिसर्च, पब्लिकेशन, प्रिजेन्टेशन जैसी चीजों में बहुत सहयोगी है। एआई के अच्छे पक्ष को एकेडमिक व क्लीनिकल काम में अपना कर मरीज के इलाज में सहयोगी बना सकते हैं। किसी जटिल समस्या में डॉक्टर का बार-बार मरीज के पास जाना, रेडियोलॉजी व पैथोलॉजी की रिपोर्ट को सम्मलित रूप से विश्लेषण कर इलाज के लिए सही निर्णय लेने में एआई बहुत मददगार है। डॉ. मयंक इससे पूर्व भी पूरे भारत में इसी तरह के एआई कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं। जनरेटिव एआई सीखना अब डॉक्टरों के लिए वैकल्पिक नहीं है। विवेकपूर्ण तरीक़े से उपयोग करें, तो यह दक्षता को बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य सेवा के भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम को चिह्नित करता है। कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश चिकित्सा परिषद द्वारा ’’3 सीएमई क्रेडिट अंक से सम्मानित किया गया है, जो इसकी शैक्षिक प्रासंगिकता और गुणवत्ता को दर्शाता है।

रोबोटिक जनरल सर्जन (एआई) दिल्ली अपोलो के डॉ. अंशुमन कौशल ने बताया कि मरीज के इलाज के हर क्षेत्र में भर्ती करने की प्रक्रिया से लेकर रेडियोलॉजिकल, पैथोलॉजी, ऑपरेशन, आईसीयू केयर, डिस्चार्ज, इन्शोरेन्स से लेकर सभी में मदद करता है। मरीज की रिकवरी को सुनश्चित करता है यदि जिम्मेदारी के साथ इसका उपयोग किया जाए।

शुभारम्भ डॉ. रमाकान्त यादव, एसएन मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. प्रशान्त गुप्ता, डॉ. ज्ञानप्रकाश, डॉ. मयंक, डॉ. सुमेन्द्र पाल सिंह, डॉ. मनोज सिंघल, डॉ. प्रशान्त लवानिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ट्रेनिंग फैकल्टी में मुख्य रूप से दिल्ली ओपोलो से रोबोटिक जनरल सर्जन डॉ. अंशुमन कौशल, सहारनपुर से डॉ. शिप्रा तिवारी, नागपुर से डॉ. निमिषा कंथारिया, लखनऊ से डॉ. विनायक मिश्रा थे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. रणवीर त्यागी, डॉ. नरेन्द्र देव, डॉ. शिखा सिंह, डॉ. सुरेन्द्र पाठक, डॉ. अंकुर बंसल आदि उपस्थित थे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

Health

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन