Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया : “सही सलाहकार ही संगठन को विनाश से बचाकर सफलता की राह दिखाता है” — सीएस बसंत कुमार

आगरा। नेहरू नगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के आगरा चैप्टर कार्यालय में “कॉर्पोरेट निवेश के संदर्भ में वित्तीय साक्षरता विषय पर एक ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कॉर्पोरेट निवेश में वित्तीय समझ, सही निर्णय क्षमता और योग्य परामर्श के महत्व को रेखांकित करना था।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता सीएस बसंत कुमार चतुर्वेदी ने वित्तीय साक्षरता को आध्यात्मिक दृष्टिकोण से जोड़ते हुए अत्यंत रोचक और प्रभावशाली तरीके से विषय को समझाया। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था या कंपनी की सफलता में सही सलाहकार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। एक सक्षम कंसल्टेंट या कंपनी सेक्रेटरी संगठन को सही दिशा देने के साथ-साथ संभावित जोखिमों से भी बचाने में सहायक होता है।

अपने विचारों को स्पष्ट करते हुए उन्होंने पौराणिक उदाहरण देते हुए बताया कि जब विभीषण, जो रावण के प्रमुख सलाहकार थे, लंका से चले गए तो उसके बाद लंका के विनाश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। इसी प्रकार किसी भी संगठन में योग्य सलाहकार का होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि वही संस्था को विवेकपूर्ण निर्णय लेने में मार्गदर्शन प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता केवल निवेश की तकनीकी जानकारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करती है। यदि कंपनियां वित्तीय रूप से जागरूक और अनुशासित हों तो वे दीर्घकालिक सफलता और स्थिर विकास प्राप्त कर सकती हैं।

कार्यक्रम में कॉर्पोरेट निवेश, जोखिम प्रबंधन और वित्तीय अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से अपने प्रश्न पूछकर विषय की गहन जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर सीएस अनुप्रिया गोयल, सीएस तुलिका बंसल, सीएस नीतू अग्रवाल तथा आगरा चैप्टर के चेयरमैन सीएस अनुज अशोक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन