Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पुलिस ने मंदिर लूटकांड का किया खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, हुआ घायल

Pragya News 24

Wed, Jan 24, 2024
Post views : 61
  • तीन बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना लोहामंडी क्षेत्र में आर्य समाज में महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले बदमाशों से पुलिस की कोठी मीना बाजार में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाश एक्टिवा से लोहामंडी की ओर जा रहे थे। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए एसएन अस्पताल में भर्ती कराया।

डीसीपी सूरज राय ने बताया थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, एओजी प्रभारी हरीश शर्मा और सर्विलांस के प्रभारी अंकुर मलिक को सूचना मिली कि आर्य समाज में महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले तीन बदमाश एक्टिवा से कोठी मीनाबाजार से पचकुईयां की ओर जा रहे हैं। सूचना के बाद वे पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। बदमाशों की घेराबंदी कर ली। अपने को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए फायरिंग की। जिससे सलमान पुत्र अहमद अली खान निवासी नगला मैया थाना सादाबाद हाथरस के पैर में गोली लगी। बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसके दो साथी फायरिंग बंद कर भागने लगे। पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों में सोनू उर्फ सुमन्त सोभहरी पुत्र अशोक शर्मा निवासी सरस्वती नगर गढ़ी भदौरिया जगदीशपुरा और अनिल कुमार पुत्र वीरी सिंह निवासी नगला रामचन्द बडार थाना सादाबाद हैं।

पूछताछ में बदमाशों ने बताया 16 जनवरी को आर्य समाज में महिला को बंधक बनाकर आभूषण और नगदी लूटी थी। उसे बेचने के लिए जा रहे थे। बदमाशों के पास से लूटे आभूषण, नकदी और वारदात के समय प्रयोग की गई स्कूटी के अलावा तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया है। घायल बदमाश को एसएन अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश सलमान पर हत्या और जानलेवा समेत चार, सोनू पर सात और अनिल पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। बदमाशों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन