Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: टीबी उन्मूलन के लिए जागरुक करने को निकाली रैली

Pragya News 24

Thu, Jan 23, 2025
Post views : 149
  • सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज से निकली रैली में टीबी रोग के लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी दी
  • वि​भिन्न जगहों पर नुक्कड़ नाटक और प्रेरक संदेशों के माध्यम से टीबी की बीमारी को जड़ से खत्म करने को आह्वान किया

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जागरुकता रैली का सफल आयोजन किया गया। इसमें टीबी के रोग के लक्षण और बचाव के लिए लोगों को जागरुक किया।
इस मौके पर प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि चिकित्सा में प्रगति के बावजूद, टीबी विश्व स्तर पर एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरा बना हुआ है। भारत सरकार सामूहिक और ठोस प्रयासों के माध्यम से भारत से क्षय रोग (टीबी) को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

रेस्पिरेट्री मेडिसिन विभाग एवं स्टेट टास्क फोर्स, टीबी उन्नमूलन के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ.गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि टीबी उन्मूलन प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए सात दिसंबर 2024 को टीबी उन्मूलन पर 100-दिवसीय गहन अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान के तीन महत्वपूर्ण लक्ष्य हैं। पहला लक्ष्य सामुदायिक जागरूकता और कमजोर आबादी की स्क्रीनिंग और परीक्षण एक्स-रे एवं सीबीनेट के माध्यम से सक्रिय क्षय रोगियों का पता लगाना है। दूसरा लक्ष्य डिफ़्रिएंसिएटिव टीबी केयर को लागू करके टीबी से पीड़ित लोगों में मृत्यु को कम करना और तीसरा लक्ष्य घरेलू संपर्कों, पीएलएचआईवी और कमजोर आबादी को टीबी प्रिवेंटिव उपचार प्रदान करके समुदाय में नए टीबी मामलों की घटना को रोकना है।

पब्लिक हेल्थ, एनटीईपी एवं आचार्य और विभागाध्यक्ष, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग) की नोडल अ​धिकारी डॉ.रेनू अग्रवाल के नेतृत्व में रैली को रवाना किया। रैली के दौरान टीबी के प्रति जनसमूह में जागरूकता बढ़ाना और टीबी उन्मूलन के 100 दिवसीय अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया। नुक्कड़ नाटक एवं जनजागरूकता संदेशों के माध्यम से टीबी के लक्षण, बचाव और इलाज के प्रति जानकारी प्रदान की गई। सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे इस गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। रैली में डॉ. रेनू अग्रवाल,डॉ.गजेंद्र विक्रम सिंह ने आभार जताया।

इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार (प्रोफेसर), डॉ. मनीषा, डॉ. हिमालय सिंह, रेजिडेंट डॉक्टर और अंडरग्रेजुएट छात्र-छात्राओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन