Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पॉलिथीन हटाओ, कपड़े का थैला अपनाओ, भारत विकास परिषद् अमृतम् शाखा की अनूठी पहल

Pragya News 24

Sun, Aug 3, 2025
Post views : 49
  • संस्कृति माह के तहत पॉलिथीन मुक्त अभियान, सब्जी मंडी में बांटे गए कपड़े के थैले

आगरा। भारत विकास परिषद् अमृतम् शाखा ने शनिवार को अपने संस्कृति माह के अंतर्गत चल रहे पांचवें कार्यक्रम में शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम उठाया। घटिया आजम खां स्थित सब्जी मंडी में परिषद के सदस्यों ने दुकानदारों और खरीददारों को कपड़े के थैले वितरित किए और पॉलिथीन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

शाखा अध्यक्ष कुलभूषण अल्का गुप्ता (राम भाई) ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन न केवल प्रकृति बल्कि मानव जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है, और इसका त्याग आज की आवश्यकता है। इस अवसर पर परिषद के सदस्यों ने मंडी में मौजूद नागरिकों को पॉलिथीन के कुप्रभावों के विषय में जानकारी देते हुए वैकल्पिक विकल्पों के रूप में कपड़े के थैले अपनाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल, आरएस गुप्ता, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, प्रांतीय गतिविधि संयोजक टीटू अग्रवाल, प्रांतीय विस्तार प्रमुख मुकेश मित्तल, सचिव राजीव प्रीति गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक साक्षी जैन, महिला सहभागिता उपाध्यक्ष रेखा राज अग्रवाल, गतिविधि संयोजक उपाध्यक्ष ज्योति मोहन जिंदल सहित गौरव बिंदल, दीपक भार्गव, राकेश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल (खेरली), संजीव गुप्ता, राजाबाबू अग्रवाल, नवल शर्मा, विमल नयन फतेहपुरिया, राजेश अग्रवाल, अनिल जैन आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन