Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

टी-20 वर्ल्ड कप : तिरंगा लहराकर झूमे अनुपम ओमेरियन सोसायटी के निवासी, भारत की जीत पर जमकर हुआ जश्न

Pragya News 24

Mon, Mar 9, 2026
Post views : 400

आगरा। भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार जीत की खुशी में कमला नगर स्थित अनुपम ओमेरियन सोसायटी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सोसायटी के सदस्य हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों और ढोल की थाप पर झूम उठे।

सोसायटी के अध्यक्ष अमित अग्रवाल पारुल ने बताया कि वर्ल्ड कप फाइनल मैच के लिए सोसायटी परिसर में विशेष रूप से थिएटर साइज की एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी, जिससे सभी निवासी एक साथ बैठकर मैच का आनंद ले सकें। जैसे ही भारत की जीत तय हुई, पूरा परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा। उन्होंने बताया कि बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने मिलकर ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की गई, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया।

सोसायटी के निवासियों ने कहा कि भारत की इस ऐतिहासिक जीत ने सभी के दिलों में गर्व और उत्साह भर दिया है और यह पल लंबे समय तक यादगार रहेगा।

इस अवसर पर अनुज, विकल्प, मोहित गोयल, उमेश गोयल, मनीष अग्रवाल, शरद हसीजा, सिद्धार्थ मखीजा, रजत गुप्ता, विजित गुप्ता, शिल्पी गोयल, डॉली हसीजा, रानी गोयल, छवि अग्रवाल, कशिश मूर्जनी, अमन अग्रवाल, शुभम बंसल, पूजा अग्रवाल, विशाल मुल्तानी, राजीव गुप्ता, स्वाति विकल, हरीश मखीजा, पंकज बंसल, करुणा बंसल, मीना अग्रवाल, रिंकू अरोड़ा, सुभाष जैन, वैभव अग्रवाल, बिट्टू, आरती बिंदल, अनामिका अग्रवाल, शिल्पी गुप्ता, अंजना आदि उपस्थित रहीं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन