Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: नेमिनाथ आयुर्वेद एवं होम्योपैथ संस्थान में हुआ सरस्वती पूजन, बताया गया पीत रंग का जीवन में महत्व

Pragya News 24

Wed, Feb 14, 2024
Post views : 64

आगरा। ज्ञान की देवी मां सरस्वती को नमन करते हुए नेमिनाथ आयुर्वेद, होम्योपैथ कॉलेज एवं चिकित्सालय में वसंत उत्सव मनाया गया। कुबेरपुर स्थित संस्थान में अध्यक्ष डॉ प्रदीप गुप्ता, निदेशक डॉ दीपेश गुप्ता एवं दीपाली गुप्ता द्वारा सरस्वती वंदना और पूजन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ प्रदीप गुप्ता ने छात्र− छात्राओं एवं चिकित्सकों को पर्व विशेष की शुभकामनाएं देते हुए महत्व भी बताया। उन्होंने कहा कि वसंत पंचमी ज्ञान एवं संगीत के साथ प्रकृति का पर्व है। इस पर्व का मन मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए इस दिन आरंभ किये गए कार्य सफल होते हैं। उन्होंने इस दिन उपयोग में लाने वाले पीले वर्ण की वस्तुओं के प्रयोग का महत्व भी बताया। कहा कि पीले रंग का संबंध बृहस्पति ग्रह से है। जोकि जीवन में सुख और समृद्धि के दाता हैं। उन्होंने होम्योपैथ एवं आयुर्वेद चिकित्सा पद्वति के प्रचार प्रसार के लिए भी छात्र छात्राओं को प्रेरित किया।

धन्यवाद ज्ञापन निदेशक डॉ दीपेश गुप्ता ने दिया। मंच संचालन सेजल झा, आश्विनी शर्मा एवं पल्लव सोनी ने किया। कर्यक्रम का आयोजन आयुर्वेदिक कॉलेज की सांस्कृतिक इकाइ द्वारा किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन