Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: घर में चार्ज हो रही स्कूटी में तेज धमाके के साथ लगी आग, जान बचाने को भागा परिवार

Pragya News 24

Sun, May 26, 2024
Post views : 47

Agra. भीषण गर्मी के चलते आग की घटनाएं भी लगातार बढ़ती चली जा रही है। ताजा मामला शाहगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। एक घर में चार्ज हो रही स्कूटी में अचानक से जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से आग लगने लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जान बचाने के लिए लोग घर से भागने लगे। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को फोन कर सूचित किया। कुछ देर में दमकल विभाग मौके पर पहुंच गई लेकिन उससे पहले ही लोगों ने आग पर काफी काबू पा लिया। दमकल कर्मचारियों ने पहुंचते ही मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाया।

शाहगंज थाना क्षेत्र के वेस्ट अर्जुन नगर ब्लू बेल्स स्कूल के पास सचिन अग्रवाल पुत्र शंभू अग्रवाल का आवास है। जानकारी के मुताबिक घर में इलेक्ट्रिक स्कूटी थी जिसे चार्ज किया जा रहा था। तभी अचानक से स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ और उस धमाके के साथ आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग ने एसी और लकड़ी के फर्नीचर को अपनी चपेट में लिया।

धुआं उठता देख घर में मौजूद लोगों ने बाहर की ओर दौड़ लगाई। सभी को घर से बाहर निकला जिससे कोई अप्रिय घटना ना हो लेकिन तब तक आर्थिक रूप से नुकसान काफी हो गया था। पड़ोसियों ने घर में आग लगता देख मोर्चा संभाला। अपनी समर को चालू कर दिया और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। कुछ देर बाद दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन