Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: संदिग्ध परिस्थितियों में जेठानी की हुई मौत, देवरानी से कहा था - 'बच्चों का ख्याल रखना'

Pragya News 24

Sat, May 18, 2024
Post views : 47

आगरा. 'मैं नहाने जा रही हूं, मेरे बच्चों का ख्याल रखना। बच्चों को देखते रहना।' यह शब्द देवरानी से कहकर विवाहित अपने बाथरूम में नहाने के लिए चली गई लेकिन जिंदा वापस नहीं लौटी। संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। फांसी के फंदे से विवाहिता का शव लटका हुआ मिला। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाथरूम से फांसी के फंदे से शव को नीचे उतारा और कानूनी कार्रवाई को अंजाम देकर शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया।

पूरा मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के खवासपुरा का है। सब्जी की ठेल लगने वाला सोनू अपने परिवार के साथ रहता है। सुबह वह सब्जी खरीदने के लिए सब्जी मंडी चला गया। घर में बच्चे और देवरानी मौजूद थे। लगभग 11:00 बजे करीब सोनू की पत्नी ने अपनी देवरानी से कहा कि वह नहाने जा रही है मेरे बच्चों का ख्याल रखना। देवरानी ने भी जल्दी नहाने के लिए कह दिया। कुछ देरबाद सबसे छोटा देवर आया और भाभी के बारे में पूछने लगा। उसने कहा कि भाभी नहाने गई है।

काफी देर होने के बाद वह ऊपर गया और बाथरूम में आवाज देने लगा लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही थी। ना ही ऐसा लग रहा था कि कोई उसमे नहा रहा है लेकिन बाथरूम का दरवाजा बंद था। इस पर देवरानी ऊपर गई देवरानी ने भी दरवाजा खटखटाया कोई आवाज नहीं आई। ऊपर से थोड़ी सी खिड़की हटाकर देखा तो जेठानी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।

दृश्य देखकर फूल गए हाथ पांव

मृतका की देवरानी ने कहा कि बाथरूम के अंदर का दृश्य देखकर उसके हाथ-पांव फूल गए। वह कुछ समझ ही नहीं पाई। आनन फानन में उसने तुरंत पड़ोसियों को आवाज दी। उन्हे पूरी घटना की जानकारी दी और दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकालने की अपील की। पड़ोसी आए दरवाजा तोड़ा लेकिन तब तक विवाहिता ने दम तोड़ दिया था।

पति को दी फोन से सूचना दी

लोगों ने इस घटना की सूचना तुरंत मृतका के पति को दी। घटना की सूचना मिलते ही मृतका का पति भी मौके पर पहुंच गया। पत्नी के शव को देखकर पति का बुरा हाल हो गया।लोगों ने इस घटना की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फांसी के फंदे से विवाहिता का शव उतारा और कानूनी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया। इसके बाद ही परिजनों से इस घटना की जानकारी जुटाई। घर में मौजूद देवरानी और पति से भी घटना के बारे में पूछताछ की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन