Mon 10 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पराक्रम में दिखेगी शहर के डॉक्टरों की खेल प्रतिभा

Pragya News 24

Sat, Aug 31, 2024
Post views : 115
  • आईएमए द्वारा दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 300 से आधिक डॉक्टर परिवार सहित लेंगे भाग
  • श्रीराम सेन्थेनियल स्कूल दयालबाग में 1 सितम्बर को होगा शुभारम्भ।

आगरा। देश विदेश में चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले शहर के डॉक्टर अब खेलकूद में अपना हुनर दिखाएंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) आगरा द्वारा दो दिवसीय पराक्रम खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 31 अगस्त व 1 सितम्बर को किया जा रहा है। जिसके तहत 31 अगस्त को दयालबाग स्थित खेलगांव में फुटबॉल मैच व 1 सितम्बर को दयालबाग स्थित श्रीराम सेन्थेनियल स्कूल में दोपहर 1 बजे से शाम 8 बजे तक लगभग 9 खेलों की विभिन्न वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें 300 से अधिक डॉक्टर अपने परिवार के साथ हिस्सा लेंगे।

तोता का ताल स्थित आईएमए भवन में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा टीशर्ट, मेडल व प्रमाण पत्र का लोकार्पण किया। अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल व सचिव डॉ. पंकज नगायच ने बताया कि चार कैटेगरी में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पहली कैटेगरी में 13 वर्ष से कम दूसरी में 13 वर्ष से अधिक, तीसरी में 45 वर्ष से कम व चैथी कैटेगरी में 65 वर्ष से अधिक उम्र के डॉक्टर व उनके परिवारीजन भाग ले सकेंगे। सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल व सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। उद्घाटन 1 सितम्बर को शाम 6 बजे एसएन मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. प्रशान्त गुप्ता एवम आईपीएस श्री केशव चैधरी करेंगे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अशांक गुप्ता व डॉ. विक्रम अग्रवाल ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करने का उद्देश्य समाज को स्वस्थ और तंदरुस्त रहने के लिए फिजिकल एक्टीविटी के लिए प्रेरित करना है। साथ ही शहर के सभी डॉक्टरों के लिए एक ऐसा मौका उपलब्ध कराना है, जिससे वह मरीजों के स्वास्थ्य के साथ अपनी फिटनेस का भी खयाल रखने के लिए प्रोत्साहित होंगे। 1 सितम्बर को 100, 200 व 400 मीटर की दौड़, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, ओपन चेस, स्वीमिंग, टेबल टेनिस, कैरम, लॉन टेनिस की प्रतियोगिताएं होंगी।

इस अवसर पर डॉ. अरुण जैन भी मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन