Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मुकदमा वापस न लेने पर किशोर को मारी गोली, परिवार में मचा कोहराम

Pragya News 24

Sun, May 26, 2024
Post views : 47

आगरा। थाना खेरागढ़ के गांव रसूलपुर में शुक्रवार की देर शाम घर के पीछे खेत में शौच के लिए गए सूरज (15) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजन पहुंचे तब तक हमलावर भाग निकले। मुकदमा वापसी के लिए दबाव बनाने को वारदात की वजह माना जा रहा है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

गांव रसूलपुर के रहने वाले किसान रामप्रकाश का बेटा सूरज रात करीब साढ़े 8 बजे घर के पीछे खेत में शौच जाने की कहकर निकला था। कुछ ही देर बाद गोली की आवाज सुनाई दी। चीख सुनकर परिजन पहुंचे तो चबूतरे के पास सूरज खून से लथपथ पड़ा था। गोली मारने के बाद हमलावर भाग निकले थे। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर एसीपी इमरान अहमद फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने बताया कि गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध रामप्रकाश ने परिवार की महिला के साथ हुई घटना का केस पिछले साल दर्ज कराया था। इसी पर रंजिश चल रही थी। पीड़ित परिवार पर आरोपी केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। कई बार धमका चुके थे।

आरोप है कि गांव के दबंग लोग भी हमलावरों का पक्ष ले रहे थे। मामले में सूरज भी गवाह था। हत्या को इसी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। हत्याकांड के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि किशोर की हत्या की गई है। हत्या के पीछे रंजिश बताई जा रही है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

सूरज की हत्या से घर में कोहराम मच गया। परिवार के पुरुष सदस्य शव को लेकर पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। घर में मौजूद महिलाएं और बच्चों में चीख पुकार मचा था। गांव की महिलाएं भी पहुंच गई मगर कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था। पीड़ित परिवार की महिलाओं का कहना था कि उनके घर का चिराग बुझा दिया। अब क्या कहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन