Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मां बनने की उम्र वही, जब तन और मन सही

Pragya News 24

Thu, Jul 10, 2025
Post views : 121
  • जागरुकता रैली निकालकर मनाया जाएगा विश्व जनसंख्या दिवस
  • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से निकाली जाएगी जागरुकता रैली
  • 11 से 18 जुलाई तक चलाया जाएगा विशेष अभियान

आगरा। विश्न जनसंख्या दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आगरा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से आवास विकास सेक्टर 12 तक जागरुकता रैली निकाली जाएगी। इसके साथ ही 11 से 18 जुलाई तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर लोगों को परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रति जागरुक किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस बार इसकी थीम 'मां बनने की उम्र वही, जब तन और मन सही' रखी गई है। 18 जुलाई तक पूरे जनपद में विभिन्न गतिविधियां आयोजित करके लोगों परिवार नियोजन अपनाने व परिवार नियोजन के फायदों से अवगत कराया जाएगा।

परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि परिवार नियोजन के प्रति सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं, महिला एवं बाल विकास, शहरी स्थानीय निकाय, स्वयं सहायता समूहों और सास-बेटा-बहू सम्मेलन जैसे समुदाय आधारित मंचों के सदस्यों को सक्रिय रूप से शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान जन जागरुकता बढ़ाने के लिए जनपद में सारथी वाहन चलाए जाएंगे, जो जनपद और ब्लॉक स्तर पर परिवार नियोजन कार्यक्रम व साधनों के प्रति लोगों को जागरुक करेंगे। इसके साथ ही नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में क्षेत्रीय आशा के माध्यम से सास-बेटा-बहू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही सेवा प्रदायगी अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें प्रत्येक ब्लॉक एवं जिला मुख्यालय पर परिवार नियोजन की सेवाएं जैसे- प्रसव पश्चात व अंतराल आयूसीडी , इंजेक्टेबल गर्भनिरोधक एमपीए (अंतरा), महिला एवं पुरुष नसबंदी आदि की सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

नेशनल हेल्थ मिशन के डीपीएम कुलदीप भारद्वाज बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर लक्ष्य दंपत्ति को परिवार नियोजन के प्रति परामर्श भी दिया जाएगा। नवविवाहित जोड़ों, एक वर्ष के अंदर उच्च जोखिम अवस्थामें जिनका प्रसव हुआ हो ऐसी महिला, लक्षित दंपतिजो दो बच्चों के जन्मकेबीच अंतर रखना चाहते हैं, लक्षित दंपति जिनका परिवार पूरा हो गया है ऐसे लोगों को परिवार नियोजन परामर्श केंद्र में उनके अनुकूल परिवार नियोजन का साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

यह हैं लक्ष्य दंपति

  • विगत एक वर्ष के नवविवाहित जोड़े
  • विगत एक वर्ष में उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी)वालीमहिला जिनका प्रसव हुआ हो
  • लक्षित दंपति जो दो बच्चों के जन्म के बीच अंतर रखना चाहते हों
  • लक्षित दंपति जिनका परिवार पूरा हो गया हो

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन