Sun 04 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: जय श्रीराम की गूंज के बीच हुआ श्रीरामलीला महोत्सव का शानदार आरंभ, गढ़ी ईश्वरा, शमशाबाद स्थित श्री मन:कामेश्वर बाल विद्यालय प्रांगण मंचित हुई नारद मोह लीला

Pragya News 24

Tue, Sep 23, 2025
Post views : 82

आगरा। गढ़ी ईश्वरा, शमशाबाद स्थित श्री मनकामेश्वर बाल विद्यालय और गोशाला प्रांगण रविवार को भक्ति-रस में सराबोर रहा, जब बाबा श्रीमनकामेश्वर श्रीरामलीला महोत्सव 2025 का शुभारंभ यज्ञ-हवन और दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और “जय श्रीराम” के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। मध्यप्रदेश से आए पाँच आचार्यों ने वैदिक विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराया। संध्याकालीन कार्यक्रम का प्रारंभ लक्ष्मी-नारायण जी स्वरूप की आरती से हुआ। इसके पश्चात वृंदावन की प्रसिद्ध किशोरी रासलीला मंडली ने “नारद मोह लीला” का मंचन किया। कलाकारों की जीवंत प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया और उपस्थित जनसमूह भक्तिरस में डूब गया।

मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि महोत्सव प्रतिदिन प्रातः यज्ञ एवं दुर्गा सप्तशती पाठ से शुरू होगा और संध्याकाल में श्रृंगार-पूजन, रुद्राभिषेक व रासलीला मंचन के साथ दिव्य अनुभव प्रदान करेगा। श्री महंत योगेश पुरी ने कहा कि रामलीला महोत्सव का उद्देश्य केवल भगवान और भक्त के बीच सीधा संबंध स्थापित करना है। यहाँ हर जाति-धर्म का स्वागत है। यह महोत्सव गाँव की आध्यात्मिक पहचान को सुदृढ़ करने का माध्यम है। मंगलवार को श्री राम जन्म लीला का मंचन होगा। इस अवसर पर लक्ष्मीकांत राजावत, अमर गुप्ता, सुधीर यादव, एमजीएल गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

26 को निकलेगी भव्य राम बारात
26 सितम्बर को भव्य श्रीराम बारात निकाली जाएगी, जिसमें 24 से अधिक झाँकियाँ होंगी। इसके अतिरिक्त इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा के निर्देशन में बालिकाएँ नारी सशक्तिकरण का संदेश देती हुई प्रस्तुतियाँ करेंगी। दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु श्रवण गंगा समिति के सूर्य प्रताप सिंह द्वारा प्रतिदिन निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध रहेगी। पूर्णिमा को सोरों गंगा स्नान के लिए विशेष बस सेवा भी चलाई जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन