Fri 02 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: विद्यार्थियों के स्वागत से अभिभूत हुए लॉयन्स क्लब आईडियल के विदेशी मेहमान, पाठ्य सामग्री पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

Pragya News 24

Tue, Oct 7, 2025
Post views : 124

आगरा। लॉयन्स क्लब ऑफ आगरा आइडियल ने आज सर्विस मीट के तहत दयालबाग स्थित एक पहल स्कूल के 750 विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री व फोटो कॉपी मशीन उपलब्ध कराई। जिससे हर विद्यार्थी का चेहरा खिला नजर आया। कार्यक्रम में पहुंचे लॉयन्स क्लब के विदेशी मेहमान इंटरनेशनल डायरेक्टर व मुख्य अतिथि डेबी डेवसन व पीआईडी लॉयन्स जितेन्द्र चौहान ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

विदेशी मेहमान जैसे ही स्कूल पहुंचे ढोल नगाड़ों व विद्यार्थियों द्वारा अभिनन्दन गीत के साथ उनका स्वागत किया गया। भारतीय संस्कृति व परम्परा को देख विदेशी मेहमान भी अभिभूत थे। अतिथियों ने पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं गईं। जितेन्द्र चौहान ने क्लब के पदाधिकारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। लॉयन्स क्लब के डिस्ट्रिक गवर्नर-2 अजय भार्गव बच्चों को पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए अपने परिवार व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

अतिथियों का स्वागत क्लब के अध्यक्ष लव गोयल व संयुक्त सचिव तुषार अग्रवाल ने पटका पहनाकर व स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बनाई कलाकृति स्मृति के रूप में भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि क्लब हमेशा महिलाओं व बच्चों के लिए सहयोगी काम में आगे भी हमेशा तत्पर रहेगा। आगे भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने में क्लब सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहेगा। संचालन कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, सचिव अनुराग अग्रवाल, मुदित अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शोभिक गोयल, कपिल ग्रवाल, रंजीत गुप्ता, जयेश सिंघल, हर्षित अग्रवाल, शिवम गर्ग आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन