Mon 05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: युवा शक्ति संगठन का प्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन भव्यता से सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

Pragya News 24

Mon, Sep 16, 2024
Post views : 50

आगरा, 15 सितंबर 2024. सामाजिक और राजनीतिक पटल पर युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से गठित युवा शक्ति संगठन का प्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन आज नवामील के डी गार्डन में भव्यता से सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डालते हुए रामभरत उपाध्याय ने की। इसके बाद योगेश त्यागी ने संगठन की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की और उपस्थित कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रख्यात समाजसेवी रमेश चंद्र यादव ने की, जबकि किसान नेता मुन्ना लाल उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यवसायी और समाजसेवी संजीव शर्मा थे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी लोगों को संस्थापक सदस्य बनाया गया और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

संगठन के मुख्य पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं:

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष: अरुण लवानिया
  • राष्ट्रीय प्रधान महासचिव: संजीव शर्मा
  • राष्ट्रीय संयोजक: योगेश त्यागी
  • राष्ट्रीय महामंत्री: रामभरत उपाध्याय
  • राष्ट्रीय प्रवक्ता: रोमी चौहान
  • राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष: नंद किशोर राजपूत

सभी पदाधिकारियों ने अपने पद ग्रहण करते हुए संगठन के उद्देश्यों के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की आगामी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जिनमें नशा मुक्ति अभियान, जनजागरण यात्रा और युवा रोजगार गारंटी योजना प्रमुख हैं। संगठन ने इन अभियानों को जमीनी स्तर पर अमल में लाने की रणनीति पर भी चर्चा की।

सम्मेलन में सोनू पंडित, विशाल, शिव यादव, ध्रुव तोमर, राम विनोद, शेरू राजपूत, शिवम झा, अनिल सोलंकी, कृष्णकांत सोलंकी और अमर कुमार, सौरभ फौजदार, अजय तोमर, सहित कई प्रमुख युवा नेता उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन