Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

भाजपा : सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगा प्रचार रथ, भाजपा ध्वज फहराकर किया आगरा लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना

आगरा। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नरेन्द्र से नरेन्द्र की ओर अभियान के तहत आगरा लोकसभा क्षेत्र में एक विशेष रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन का उद्घाटन होटल होली डे इन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता इं. किशन (सीटू चौहान) ने भाजपा का ध्वज फहराकर किया। उस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड योजना, पेंशन योजनाएं (वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन) प्रधानमंत्री योजना की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना और यह सुनिश्चित करना है कि पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। रथ यात्रा के माध्यम से आगरा लोकसभा क्षेत्र के गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा।

सीटू चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए बनाई गई हैं। लेकिन कई बार जानकारी के अभाव में पात्र लाभार्थी इनका लाभ नहीं उठा पाते। इसी कमी को दूर करने के लिए इस रथ यात्रा की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि यह रथ आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है, जिसमें ऑडियो-वीडियो माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। रथ यात्रा के दौरान विशेषज्ञों की टीम भी साथ रहेगी, जो लोगों की समस्याओं को सुनेगी और उन्हें योजनाओं के लिए आवेदन करने में सहायता प्रदान करेगी। इसके अलावा, मौके पर ही आवश्यक दस्तावेजों की जांच और पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के अंत में भगवा ध्वज फहराकर रथ को रवाना किया गया। यह रथ यात्रा आगामी दिनों में आगरा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण करेगी और अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएगी। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि इस पहल से न केवल जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का सीधा लाभ भी मिलेगा, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी। उद्देश्य 3 माह में कम से कम 20 हजार लाभार्थियों को लाभ पहुंचाना है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सेवानिवृत्त सीओ धर्मेन्द्र चौहान, श्याम सुन्दर परमार, अभिषेक सिंह, बंसत यादव आदि उपस्थित थे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन