Sun 04 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मृतकों के परिजन से मिलने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री, बोले - आरोपी दरोगा की होगी गिरफ्तारी

Pragya News 24

Wed, Jun 26, 2024
Post views : 44

आगरा। बरहन थाना क्षेत्र में पुलिस की प्रताड़ना से अजीज आकर दो भाइयों ने सुसाइड कर लिया। इस घटना से पूरे गांव में आक्रोश है तो पुलिस ने गांव को छावनी बनाकर रखा है। मंगलवार को लगभग शाम 4:30 बजे बाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल पहुंचे। केंद्रीय राज्य मंत्री ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली और अपना आक्रोश भी व्यक्त किया, साथ ही पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ है, दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित परिवार को इंसाफ भी जरूर मिलेगा।

पीड़ित परिवार से मिलने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल पत्रकारों से रूबरू हुए। पत्रकारों के सवालों के जवाब देने के दौरान उन्होंने कहा कि इस घर में एक नहीं बल्कि दो मौतें हुई हैं और उन दोनों मौत का जिम्मेदार सिर्फ सादाबाद का वह दरोगा है जिसने एक लड़की के मामले में इस परिवार को परेशान किया था। दोनों से मोटी रकम वसूलने की भी जानकारी पीड़ित परिवार ने दी है। थाना बरहन में आरोपी दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है और आला अधिकारियों को भी आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए हैं।

एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मृतक ने सुसाइड करने से पहले अपना पूरा दर्द अपने सुसाइड नोट में लिखा है। उसमें साफ तौर से लिखा है कि उसकी और उसके भाई की मौत का जिम्मेदार सादाबाद थाने का दरोगा है, इसलिए उसके बचने की कोई गुंजाइश नहीं रह जाती। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आरोपी दरोगा की तलाश कर उसे आगरा पुलिस को सुपुर्द करें।

तहसीलदार पर शराब पीकर आने का आरोप
इस दौरान ग्रामीणों ने तहसीलदार की भी शिकायत की जो घटना के दिन शराब पीकर मौके पर पहुंचा था। उस तहसीलदार को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया था और अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। केंद्रीय राज्य मंत्री से ग्रामीणों ने उस तहसीलदार के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।

सरकार ने भेजी आर्थिक मदद
केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बताया कि सीएम योगी ने इस मामले का संज्ञान लिया है और पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक मदद भी मुहैया कराई है। दोनों मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद सरकार की ओर से को गई है। इतना ही नहीं उसका बेटा जब बालिग हो जायेगा, उस दौरान नौकरी भी दी जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन