Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: खून से लथपथ अवस्था में थाने पहुंचे युवक ने अपने ही परिजनों पर लगाया ये गंभीर आरोप

Pragya News 24

Sat, May 11, 2024
Post views : 53

Agra. खून से लथपथ अवस्था में एक युवक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सदर थाने पहुंचा। खून से लथपथ अवस्था में युवक ने थाना अध्यक्ष से जो कुछ कहा उसे सुनकर हर कोई हैरान था। इस पीड़ित युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर मारपीट के आरोप लगाए। उसका कहना था कि अक्सर माता-पिता और भाई उसकी और उसकी पत्नी के साथ अभद्रता व मारपीट करते हैं। आज सुबह भी बिजली के बिल को लेकर हुई तकरार के दौरान तीनों भाइयों के साथ-साथ माता-पिता ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पत्नी बचाने आई तो पत्नी को भी नहीं बख्शा।

पूरा मामला थाना सदर के उखर्रा राजपूर चुंगी का है। पीड़ित जय सिंह पुत्र साहब सिंह ने बताया कि वह चार भाई है। बड़े भाई की शादी हो गई। दो भाई कुंवारे हैं। पिता की संपत्ति पर बड़े भाई की नजर है और वो उसे घर से बाहर निकलना चाहता है। इसलिए आये दिन लड़ाई होती है। इस बार उन लोगों ने बिजली के बिल को लेकर विवाद खड़ा कर दिया। उसने बताया कि 2800 रुपए का बिल था जिसमें से आधा उसे भरने के लिए कहा जा रहा था। उसने कह दिया कि चार भाई हैं तो चारों मिलकर भर देंगे लेकिन वह नहीं माने। विरोध किया तो तीनों भाइयों के साथ-साथ पिता ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पत्नी बचाने आई तो पत्नी को भी बेरहमी से मारा पीटा। इस पूरी घटना से उनका छोटा बच्चा बुरी तरह से सहम गया। घटना के दौरान उसके सिर में चोट आई तो पत्नी भी घायल हो गई।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी और पीड़ित को मेडिकल कराने के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पीड़ित को उम्मीद है कि उसकी तहरीर पर कार्रवाई होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन