Sun 04 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ग्राम पंचायत विठ्ठोना में मियांवाकी पद्धति से कराया जाएगा वृक्षारोपण, लगेगें लगभग 4600 पौधे

Pragya News 24

Fri, Jun 7, 2024
Post views : 45

आगरा. 06.06.2024. जिलाधिकारी भानु चंद गोस्वामी की अध्यक्षता में आगामी वृक्षारोपण को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक कलेक्ट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि विकासखंड जैतपुर कलां की ग्राम पंचायत विठ्ठोना में स्थित गौशाला के पास मियांवाकी पद्धति से 1625 स्क्वायर मीटर में से वृक्षारोपण कराया जाएगा, जिसमें लगभग 4600 पौधे रोपित किए जाएंगे तथा वृक्षारोपण के समय प्रतिपूर्ति के लिए बीजों का रोपण भी किया जाएगा। बीज़ रोपण से जो पौधे किन्ही कारणों से नष्ट हो जाते हैं, उनके स्थान पर बीजों से अंकुरित पौधे स्थापित हो जाते है और नष्ट पौधों की प्रतिपूर्ति हो जाती है। कृषि विज्ञान के अनुसार बीजारोपण बहुत ही कारगर सिद्ध होता है।

बैठक में बताया गया कि लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 129 हेक्टेयर भूमि का चिह्नीकरण वृक्षारोपण के लिए किया जा चुका है, जिसमें लगभग 23 लाख 13 हज़ार पौधे रोपित किए जाएंगे। जिलाधिकारी द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष वृक्षारोपण के लिए जमीन का चिह्नीकरण 2 दिन के अंदर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि वृक्षारोपण के साथ-साथ बीजों का रोपण भी कराया जाए।

जिलाधिकारी द्वारा सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी चयनित 437 स्थलों का जिओ फेंसिंग कर वृक्षारोपण हेतु तैयार कराने के लिए व्यय का आगणन कर उनकी टेंडर प्रक्रिया भी यथाशीघ्र करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही साथ साइट की फोटो ग्राफ भी समय-समय पर प्रगति के सापेक्ष उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि वृक्षारोपण के लिए साथ के साथ ही साइट की तैयारी और अन्य कार्य भी सुनिश्चित कर लिया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि चयनित सभी स्थलों पर 15 जुलाई तक वृक्षारोपण से संबंधित समस्त तैयारी पूर्ण कर ली जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी आदर्श कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला, समस्त उप जिलाधिकारी जिला विकास अधिकारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन