Sun 04 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: यूपीकॉन 2025 में होगा बांझपन व प्रजनन सम्बंधी समस्याओं पर मंथन, जुटेंगे एक हजार प्रतिनिधि

Pragya News 24

Wed, Mar 19, 2025
Post views : 43
  • 21-23 मार्च तक महिलाओं सम्बंधी बीमारियों के कारण व निदान पर होगा मंथन
  • इलाज की नई तकनीकों पर चर्चा सहित प्रस्तुत किए जाएंगे 280 शोधपत्र

आगरा। बांझपन, प्रजनन, कैंसर, एनीमियां सहित महिलाओं सम्बंधी विभिन्न रोगों के कारण व इलाज पर चर्चा करने के लिए 21-23 मार्च तक देश भर से एक हजार से अधिक विशेषज्ञ जुटेंगे। एसएन मेडिकल कालेज के स्त्री-प्रसूति रोग विभाग व एओजीएस के संयुक्त तत्वावधान में होटल डबल ट्री बाई हिल्टन में 36वां वार्षिक अधिवेशन यूपीकॉन 2025 का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें 280 से अधिक शोधपत्र भी प्रस्तुत किए जाएंगे। यह जानकारी आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में एसएन मेडिकल कालेज के स्त्री व प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष व आयोजन सचिव डॉ. रिचा सिंह व अध्यक्ष सरोज सिंह ने दी।

कार्यशाला में उप्र के विभिन्न शहरों के अलावा दिल्ली, रोहतक, फरीदाबाद, जयपुर, मुम्बई, अहमदाबाद, नागपुर, चौन्नई, मनीपाल बैंगलुरु, भोपाल, इंदौर, शिमला, भुवनेश्वर से प्रख्यात विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। कार्यशाला का उद्घाटन 22 मार्च को प्रातः 11.30 बजे मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता तेंदुलवाडकर व विशिष्ठ अतिथि एसएन मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. प्रशान्त गुप्ता करेंगे। 20 मार्च को सुबह 6 बजे वॉकॉथन के साथ कार्यशाला का आगाज होगा। जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य सम्बंधी विषयों पर आमजन को जागरूक किया जाएगा।

डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा व डॉ. सुषमा गुप्ता ने बताया कि 21 मार्च को सुबह 10.30 बजे से प्रजनन, बांझपन, कॉस्मेटिक एंड स्थेटिक गाइनी, अट्रासाउंड, पीपीएच, क्रिटिकल केयर वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। रवि वुमैन हॉस्पीटल में एंडोस्कोपी वर्कशॉप होगी। 23 मार्च को दोपहर 3 बजे से पब्लिक फोरम का आयोजन होगा, जिसमें प्लास्टिक प्रदूषण, नियमित स्वास्थ जांच, मानसिक स्वास्थ, कैंसर के विषय में जागरूकता जैसे विषयों पर चर्चा होगी। मुख्य अतिथि पूरन डावर होंगे।

इस अवसर पर डॉ. अनुपम गुप्ता, डॉ. शिखा सिंह, डॉ. निधि गुप्ता, डॉ. पूनम यादव, डॉ. निहारिका मल्होत्रा डॉ. रत्ना शर्मा, डॉ. हेमा सडाना, डॉ. मनीषा गुप्ता, डॉ. नीलम रावत, डॉ. मोहिता पैंगोरिया, डॉ. मीनल जैन, डॉ. उर्वशी, डॉ. अनु पाठक, डॉ. अभिलाषा यादव, डॉ. आकांक्षा गुप्ता, डॉ. आरती मनोज, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. रत्ना शर्मा, डॉ. सविता त्यागी आदि उपस्थित थीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन