Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: राजनीति में ईमानदारी के प्रेरक हैं वीरेंद्र सोन, “लीडर्स आगरा” ने किया उनका अभिनंदन

Pragya News 24

Sun, Apr 28, 2024
Post views : 50

आगरा। “लीडर्स आगरा” के अभियान का कारवां प्रति सप्ताह गति पकड़ रहा है। “चलें शहर को समर्पित, बुजुर्ग विभूतियों के घर, उनका अभिनंदन एवं चरण वंदन करने” अभियान के तहत रविवार को “लीडर्स आगरा” के पदाधिकारी कांग्रेस नेता एवं स्कूटर, साइकिल पर भी जनसमस्याओ के लिए चलने वाले, चर्मनगरी के प्रेरक 86 वर्षीय पूर्व विधायक वीरेंद्र सोन के आवास पर पहुंचे। इलायची की माला पहनाकर शाल ओढ़ाया और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

अपने सम्मान से अभीभूत सोनजी ने अतीत की यादों का ताजा किया कहा कि पहले अब जैसी घृणित राजनीति नहीं होती थी। चुनाव लड़ते समय भी प्रतिद्वंद्वी एक दूसरे को भाई मानते हुए सम्मान करते थे। किसी में मन-मुटाव नहीं होता था। चुनाव को एक खेल की तरह लेते थे, चुनावों मे पैसा पानी की तरह नहीं बहता था, लेकिन अब तो वर्तमान माहौल मे वैमनस्यता ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी अब सब समझने लगी है, अब कोई किसी के बहकावे में नहीं आने वाला।

पूर्व पार्षद और लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन ने कहा कि आगरा को इंडिया मार्क -2 हैंड पंप की देन वीरेंद्र सोन की है। उनके अनुरोध पर तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायन दत्त तिवारी ने सन् 1986 को इसका शुभारंभ जवाहर पुल पर किया था। बोदला चैराहा से सेंट जोंस मार्ग, मदिया कटरा से ईदगाह बस स्टैड तक के रोड का निर्माण भी सोन जी के प्रयासों से हुआ। तब विधायक निधि नहीं हुआ करती थी, इसलिए काफी कठिनाई उठानी पड़ती थी। नारायन दत्त तिवारी सोन को “आगरा नरेश” कह कर पुकारते थे।

श्री सोन को सम्मानित करने वालों में प्रमुख कांग्रेस नेता दयासरन भार्गव, सुभाष जैन, लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन, आदर्श नंदन गुप्ता, डॉ अशोक कुशवाह, एस. के बग्गा, रवि गिड़वानी, रौबिन जैन, इंजिनियर धर्मेन्द्र गोला (सोनू ), राजू सविता मौजूद रहे। पूर्व विधायक वीरेंद्र सोन के सुपुत्र मुकेश सोन ने अपने पिता के सेवा भावो का सम्मान करने के लिए, लीडर्स आगरा परिवार का आभार प्रकट किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन