Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पानी ठहरेगा जहां, मच्छर पनपेंगे वहां

Pragya News 24

Sat, Jun 1, 2024
Post views : 45
  • एंटी मलेरिया माह का आज से होगा शुभारंभ, सीएमओ ने टीमें गठित की
  • मलेरिया का रोगी मिलने पर आसपास के 50 घरों के लोगों की होगी जांच

आगरा। जनसमुदाय को मलेरिया रोग से बचाने के लिए एक से 30 जून तक जिले में एंटी मलेरिया माह का शुभारंभ होगा। अभियान के तहत मलेरिया से बचाव को लोगों को जागरूक किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि एंटी मलेरिया माह को तीस जून तक चलाने के लिए निर्देशित किया है। इसमें आशा, एएनएम घर-घर जाकर बुखार के रोगियों की जांच कराएंगी। इसके साथ विभिन्न गतिविधियों को अयोजित करके मच्छरों से बचाव करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में जनसहभागिता का भी ध्यान रखा जाएगा। सीएमओ ने बताया कि जांच में मलेरिया की पुष्टि होने पर रोगी के परिवार व आसपास के कम से कम 50 घरों में सर्वेक्षण कर बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की खोज व जांच की जाएगी, साथ ही मच्छरों के पनपने के स्रोत की खोज करेंगे। उन्होंने बताया कि समुदाय के लोगों को मलेरिया से बचाव के बारे में जागरुक करने व रोगियों की तलाश के लिए निर्देशित किया है। रोग नियंत्रण के लिए जनसमुदाय से सहयोग भी लेंगे। जिन इलाकों में अधिक रोगी मिले हैं। वहां दस प्रतिशत व्यक्तियों की जांच अवश्य की जाए। मध्यम प्रभावित लोगों में सात प्रतिशत की जांच कराएं। गर्भवती महिलाओं की मलेरिया की जांच कराई जाएगी। आशा, एएनएम, सीएचओ व अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण का आयोजन कर लक्ष्य के सापेक्ष एबीईआर प्राप्त किए जाएगा। अंतविर्भागीय समन्वय समिति के अंतर्गत अन्य विभागों का सहयोग लेकर मच्छर रोधी गतिविधियां कराई जाएगी।

मच्छरों के प्रजनन वाले स्रोत भी तलाशेंगे
वेक्टर बोर्न रोगों के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि घरों के अंदर व आसपास, कूलर की टंकी, फ्रिज की ट्रे, गमलों के नीचे की प्लेट, अनुपयोगी बर्तन आदि से जल निकालकर साफ कराएंगे और जन सामान्य को मच्छरों के प्रजनन स्थलों के स्रोत को स्वास्थ्य कर्मी तलाश करेंगे।
जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि जनसमुदायों को मलेरिया रोग से बचाव व नियंत्रण के संबंध में जागरुकता पैदा की जाए, रोग नियंत्रण के लिए गतिविधियों को कराया जाएगा। डीएमओ ने बताया कि मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए अपने घरों के आसपास कहीं पानी इकट्ठा न होने दें। यदि जमा पानी खाली नहीं होता है तो इकट्ठे पानी में मच्छरों के लारवा पैदा हो जाते हैं जो बीमारियों का कारण बनते हैं.जहां मच्छरों के पैदा होने की आशंका है वहां कीटनाशक दवा का छिड़काव करें.जमे हुए पानी पर नीम का तेल एवं अन्य तेल डालकर पानी पर तेल की परत बना दें। रात में पूरी आस्तीन के कपड़े पहने.मच्छरों से बचाव के लिए उपयोग में लाई जाने वाली क्रीम को भी लगाया जा सकता है.सोते समय दरवाजे खिड़कियां इस प्रकार बंद करें कि मच्छर ना आ पाएं। मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी सबसे आसान उपाय है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • दरवाजों व खिड़कियों पर जाली लगवाएं
  • मच्छरदानी का नियमित प्रयोग करें
  • अनुपयोगी वस्तुओं में पानी एकत्र न होने दें
  • पानी की टंकी पूरी तरह से ढक कर रख दें
  • पूरी बांह वाली कमीज और पैंट पहनें
  • घर और कार्य स्थल के आस-पास पानी जमा न होने दें
  • कूलर, गमले आदि को सप्ताह में एक बार खाली कर सुखाएं
  • गड्ढों में जहां पानी एकत्र हो, उसे मिट्टी से भर दें

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन