: विश्व पर्यावरण दिवस पर किया औषधि व फलदार पौधों का रोपण
Wed, Jun 5, 2024
पंचवटी परिवार ने लिया संकल्प बच्चो की तरह करेगा पौधो की देखभाल
आगरा। माता सीता की नगरी पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी में जहां हजारों पौधे रोपण ही नहीं किए बल्कि प्रत्येक परिवार ने अपने बच्चो की तरह परवरिश की। आज वह पौधें बड़े होकर खुशबूदार व औषधि फल देकर सभी को बुजुर्गों के रूप में छाया देकर खुश रखे हुए हैं। इसी कड़ी में पंचवटी परिवार ने आने वाली बरसात के सीजन से पहले गुणकारी लाभदायक औषधि फलदार पौधे रोपण कर संकल्प लिया। जिस तरीके अपने बच्चों की परवरिश की जाती है उन पौधों की जिम्मेदारी लेकर उन्हें बड़ा वृक्ष का रूप देते हैं इतनी भयंकर कोरोना काल महामारी में पंचवटी परिवार के इन्ही पेड़ों ने बड़े बुजर्गाे की तरह ठंडी छाया और औषधि फल से पूरी पंचवटी का ख्याल रखा।
विश्व पर्यावरण दिवस उत्सव में मुख्य रूप से नरेंद्र सिंह, श्याम भोजवानी, उपेंद्र सिंह, सुशील आहूजा, गुरमीत सिंह, अभिनव जैन, श्यामल मुखर्जी, ज्ञानेंद्र अग्रवाल, रिंकू शर्मा, विवेक सक्सेना, सोमेन सिन्हा, जसविंदर सिंह, अनिल दुबे, साई सोनकर, सुरेश कपूर, राणा भट्टाचार्य, पुनीत मेहंदीरता, राकेश गुप्ता, मनीष चावला, राजेश जैन, धर्मेंद्र सारस्वत, ज्ञानेंद्र गुप्ता, ए के व्यास, करनल दत्ता, राकेश जैन, अनुराग शर्मा, राजेंद्र माहेश्वरी, इस्लाम भाई, मनोज, देवेंद्र गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, गीता आहूजा, मीनू अग्रवाल, स्वाती मेहंदीरता, अनू गुप्ता, दीपा नोतनानी, राधा गुप्ता, यानवी जैन आदि उपस्थित रहे।
: जन्मदिवस पर पौधारोपण करने का लिया संकल्प
Wed, Jun 5, 2024
आगरा। प्रति व्यक्ति पर्यावरण को संरक्षित रखने की जिम्मेदारी का अनुसरण करते हुए प्रति व्यक्ति जन्मदिवस पर पौधारोपण का संकल्प लिया श्रीकृष्ण गौशाला सोसायटी के सदस्यों एवं बांगर सीमेंट के पदाधिकारियों द्वारा।
बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वाटरवर्क्स स्थित श्रीकृष्ण गौशाला परिसर में श्रीकृष्ण गौशाला सोसायटी एवं बांगर सीमेंट द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बांगर सीमेंट के तकनीकि अधिकारी वसीम अहमद ने कहा कि प्रतिदिन बढ़ता तापमान बहुत बड़ी चेतावनी है। यदि अभी न चेते तो सोच लीजिए सूरज की तपिश लगातार बढ़ती ही जाएगी। इसलिए प्रति व्यक्ति पौधारोपण अतिआवश्यक है। 11 फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किये गए। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद हरिओम गोयल, गोविंद शर्मा, कुश सिंह, आगरा के सी एंड एफ नितिन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, संजोग गोयल आदि उपस्थित रहे।
: स्वास्तिक ने दिया नौनिहालों को आधुनिक विधा संग जीने की कला का ज्ञान
Wed, Jun 5, 2024
स्वास्तिक वेलफेयर ट्रस्ट के 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन
प्रमाण पत्र वितरण संग आर्ट आफ लिविंग की लगी कार्यशाला भी, हनुमाान चालीसा का हुआ सामूहिक पाठ
आगरा। भावी पीढ़ी का जितना जरूरी आधुनिक विधा को सीखना है वहीं जीने की कला का ज्ञान होना भी आवश्यक है। इसी विचार को साथ लेकर स्वास्तिक वेलफेयर ट्रस्ट ने ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन समारोह आयोजित किया।
बुधवार को दयालबाग स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में स्वास्तिक वेलफेयर ट्रस्ट के ग्रीष्मकालीन शिविर के प्रमाणपत्र वितरित किये गए। मुख्य अतिथि डॉ सुशील चंद्र गुप्ता, विशिष्ट अतिथि डॉ रश्मि मिश्रा, रुचिरा ढल, नीरज कांत, ट्रस्ट की अध्यक्ष विनीता मित्तल, मुख्य संयोजक श्रुति दास, ज्योतिषा मित्तल ने दीप प्रज्जवलित किया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में आर्ट आफ लिविंग की जोनल कार्डिनेटर डॉ रश्मि मिश्रा और अन्तर्राष्ट्रीय योगा ट्रेनर रुचिरा ढल ने बच्चों और अभिभावकों को तनाव मुक्त जीवन की कुंजी साझा की। उन्होंने कहा कि जितना चेहरे पर मुस्कान रखेंगे उतना जीवन के तनाव को कम कर देंगे।
मुख्य अतिथि डॉ सुशील गुप्ता ने कहा कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ सनातन, वैदिक योग और ध्यान के सूत्र बताना आज संस्कारित पीढ़ी निर्माण में अति आवश्यक है।
ट्रस्ट की ओर से अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। म्यूजिक मंत्रा की डायरेक्टर वीरा सक्सेना के निर्देशन में सरस्वती वंदना की प्रस्तुति हुई। डॉ रश्मि मिश्रा द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करवाया गया। योगा ट्रेनर नीरज कांत द्वारा प्रशिक्षित बच्चों ने विभिन्न योगासन प्रदर्शित कर सभी को अचंभित कर दिया।
अध्यक्ष विनीता मित्तल ने बताया 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर एलोरा एंक्लेव, दयालबाग स्थित बचपन प्ले स्कूल में लगाया गया था। जिसमें बच्चों को वैदिक मैथ्स, मैंटल मैथ्स, कैलिग्राफी, ड्राइंग, पेंटिंग और क्राफ्ट, डांस, स्कैटिंग, फानिक्स आदि का प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण प्राप्त शौर्य, जपगुर, निवि, पीहू वैदिक मैथ्स के बारे में बताया।
इसके अलावा महिलाओं को सशक्तिकरण की राह दिखाते हुए उन्हें हैंडराइटिंग टीचर्स ट्रेनिंग दी गयी। सभी प्रतिभागियों को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। अतिथियों को गौशाला में निर्मित उपहार भेंट की गयी, जिसमें विशेष सहयोग लव यू जिंदगी के सतीश गुप्ता एवं प्रांकुर जैन का रहा।
कार्यक्रम का संचालन श्रुति दास ने किया। व्यवस्थाएं आस्था अरोड़ा, रुचि सिंघल, शिखा गौतम, अंजली अग्रवाल, एकता अग्रवाल आदि ने संभालीं।