: दिल्ली में छापेमारी, आगरा की कम्पनी के 45 किलो चांदी के नकली प्रोडक्ट बरामद
Mon, Feb 5, 2024
•
चांदी के व्यापार में सेंध लगा रहे नकली प्रोडक्ट
•
नकली प्रोडक्ट बनाने वाले शहरों के नामों का किया खुलासा
•
एकजुट होकर काम करें व्यापारी
आगरा। आगरा के नामी गिरामी चांदी के प्रोडक्ट की साख पर नकली माल सेंध लगा रहा है। 3 फरवरी को जैन पायल प्रोडक्ट्स के 45 किलो चांदी के नकली प्रोडक्ट्स (पायल, ब्रेसलेट, चेन) दिल्ली चांदनी चौंक कूचा महाजनी मार्केट में छापेमारी के दौरान पकड़े गए। कोर्ट के आदेश पर बरामद नकली प्रोडक्ट्स को नियुक्त किए गए दो मजिस्ट्रेट द्वारा सीज कर ज्वैलर्स के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर दिया गया। लगभग 3 माह पूर्व मेरठ में भी जैन पायल के नकली प्रोडक्ट्स पकड़े गए थे। जिसमें कम्पनी के नाम में मामूली फेरबदल कर कम गुणवत्ता के प्रोडक्ट्स बेचे जा रहे थे। अन्य बड़े बड़े ब्रांडो के नाम से भी नकली माल बाजार में चल रहा है।
यह जानकारी जैन पायल के निदेशक निर्मल जैन, वीरेन्द्र जैन ने संजय प्लेस स्थित प्रेस वार्ता में देते हुए बताया कि ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, जयपुर, जोधपुर, अजमेर, दिल्ली, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, अमृतसर, लुधियाना, मथुरा, गाजियाबाद, बैंगलोर, चेन्नई सहित आगरा में भी बड़ी कम्पनियों के नाम का दुरुपयोग कर नकली माल बाजार में उतारा जा रहा है। इससे अच्छा काम करने वाली कम्पनियों की साख खराब होने के साथ ग्राहकों को भी नुकसान झेलना पड़ता है। जैन पायल के नाम से जोधपुर में भी नकली माल बनने की शिकायत मिली है।
दिल्ली के चांदनी चौक कुचा महाजनी मार्केट में नकली माल बनने की सूचना मिलने पर जैन पायल द्वारा कोर्ट के आदेश पर छापेमारी कराई। अब नकली माल बनाने वालों के खिलाफ मुकद्मा पंजीकृत कर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। बताया कि भारत में आगरा चांदी के उत्पाद मैन्यूफैक्चरिंग की सबसे बड़ी मंडी है। यहां के अन्य कम्पनियों के प्रोडक्ट भी अन्य शहरों में नकली बन रहे हैं। जोधपुर में भी जैन पायल के नाम से बन रहे नकली प्रोडक्ट की शिकायत की थी।
इस अवसर पर रजत जैन, विभोर जैन, रौनक जैन, प्रिंस गुप्ता उपस्थित थे।
आमजन व व्यापारियों के लिए ये टिप्स दिए
• लोगो पर विशेष ध्यान दें।
• बिना बिल के न खरीदें। बिल पर गुणवक्ता अवश्य लिखी होनी चाहिए।
• सिटी एसपी या कोर्ट के माध्यम से कार्यवाही कराई जा सकती है।
• अपने प्रोडक्ट का कॉपीराइट व ट्रेडमार्क अवश्य कराएं। ताकि अन्य कोई आपके नाम का दुरुपयोग न कर सके।
• सभी व्यापारियों को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए।
: गुप्त नवरात्रों में होगा महामाई कामाख्या का 108 कुण्डीय महायज्ञ
Mon, Feb 5, 2024
•
रेणुका धाम में बनेगा भव्य मंदिर, मंदिर के लिए साढ़े छह बीघा जमीन दान की, 10-20 फरवरी तक 108 कुण्डीय महायज्ञ के लिए आयोजन समिति का हुआ गठन
•
परम पूज्य संत श्री कीर्तिनाथ महाराज के सानिध्य में जेसीबी चौराहा, शास्त्रीपुरम सुनारी में होगा यज्ञ, लाखों लोग बनेंगे साक्षी, 9 फरवरी को महामाई की भव्य कलश यात्रा
आगरा। महामाई की विशेष कृपा है जो गुप्त नवरात्रों में आगरा में महामाई कामाख्या देवी का ग्यारह दिवसीय सहस्त्र चंडी 108 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन 10 से 20 फरवरी को जेसीबी चौराहा शास्त्रीपुरम, सुनारी में सम्पन्न होगा। यह जानकारी कैलाश पुरी रोड स्थित प्राचीन हनुमान जी के मंदिर में आयोजित आमंत्रण पत्र के विमोचन कार्यक्रम के अवसर पर परम पूज्य संत श्री कीर्तिनाथ जी महाराज ने दी। कहा कि भारत में पहली बार कामाख्या क्षेत्र के बाहर मां कामाख्या का महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है। रेणुका धाम में साढे छह एकड़ भूमि पर जल्दी ही भव्य कामाख्या मंदिर बनेगा। इसके लिए समाजसेवी कान्ता प्रसाद अग्रवाल ने भूमि का दान किया है।
मां कामाख्या आयोजन सेवा समिति की घोषणा आज कैलाशपुरी रोड स्थित प्राचीन हनुमान जी के मंदिर में आयोजित आमंत्रण कार्ड विमोचन के दौरान की गई। अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री अजय गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, मुख्य संयोजक राहुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रवि गोयल, व्यवस्था प्रमुख पवन भदौरिया, संयोजक वंदका मेड़कवाल को नियुक्त किया गया। गौ पूजन के साथ ग्यारह दिवसीय सहस्त्र चंडी 108 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन 10 से 20 फरवरी को जेसीबी चौराहा शास्त्रीपुरम, सुनारी में सम्पन्न होगा। महायज्ञ के लाखों लोग साक्षी बनेंगे, जिसमें देश भर के संतो का विराट सम्मेलन, सामूहिक विवाह समारोह, यज्ञोपवीत (जनेऊ संस्कार) जैसे विभिन्न मांगलिक आयोजन भी होंगे।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से गौ पूजन व अभिषेक के साथ महायज्ञ का शुभारम्भ होगा। 9 फरवरी को प्रातः कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। प्रतिदिन श्रीराम कथा का आयोजन दोपहर 3 से 6 बजे तक व श्रीराम लीला का मंचन सायं 7 से रात्रि 11.30 बजे तक किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने शहरवासियों को अधिक से अधिक संख्या में महायज्ञ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुनील पाराशर, जयशिव चोकर, बबिता पाठक, हरिप्रसाद राजपूत, विनय अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, पवन आगरी, मुकेश नेचुरल, सुनीता पाराशर, पवन भदौरिया, अशोक गुप्ता, प्रतिभा जिन्दल, शिवम सिंघल, पुनीत श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
ये होंगे मुख्य कार्यक्रम
09 फरवरी : कलश यात्रा
10 फरवरी : 108 कुण्डीय महायज्ञ शुभारम्भ।
18 फरवरी : संतो का विराट सम्मेलन व कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह, यज्ञोपवीत (जनेऊ संस्कार) प्रातः 10 बजे।
20 फरवरी : महायज्ञ पूर्णाहूति।
21 फरवरी : देवी देवताओं की मूर्तियों का विसर्जन दोपहर 12 बजे।
22 फरवरी : पूज्य संत स्वामी कीर्तिनाथ महाराज द्वारा दोपहर 12 बजे से सम्मान समारोह।
: आगरा में धारा 144 लागू, जानिए क्यों ?
Sat, Feb 3, 2024
आगरा। जनपद न्यायालय वाराणसी द्वारा ज्ञानवापी प्रकरण में दिए गए फैसले के संबंध में हिंदू पक्ष द्वारा पूजा अर्चना किए जाने व 14 फरवरी वैलेंटाइन डे और 14 फरवरी को बसंत पंचमी के अलावा 8 मार्च को महाशिवरात्रि और 11 मार्च को रमजान माह की शुरुआत और 24 और 25 को होली का त्योहार इसके अलावा 29 मार्च को गुड फ्राइडे को सकुशल संपन्न कराने और इन अवसरों और त्योहार पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में प्राप्त विश्वास सूत्रों से सूचनाओं के आधार पर आगरा पुलिस कमिश्नरेट द्वारा यह तय किया गया है कि कमिश्नरेट में धारा 144 लागू की गई है यह आदेश आगरा पुलिस के अपर पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी द्वारा लागू किया गया है जिसमें कई नियम बताए गए हैं जिन्हें आप नीचे दिए गए निर्देशों में पढ़ सकते हैं…