: नारी शक्ति 5.0 : छात्राओं के लिए जागरूकता एवं सशक्तिकरण की पहल
Sat, Sep 27, 2025
एमएसएमई- प्रप्रैद्योगिकी विकास केन्द्र, फाउण्ड्री नगर आगरा में नारी शक्ति 5.0 कार्यक्रम का आयोजन दीप प्रज्जवल के साथ किया गया। जिसका उद्देश्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर देवेंद्र कुमार दुबे एसएचओ एत्माद्दौला, धर्मेन्द्र कुमार यादव वरि. उपनिरीक्षक, कोनिका उपनिरीक्षक एवं रुबी रोबिन उपनिरीक्षक ने छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक विचार साझा किए। इन्होंने छात्राओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं समाज में आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया।
अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित निम्नलिखित महिला हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दीः 1090 वीमने पावर लाइन, 1930 साइबर सुरक्षा आदि हेल्पलाइन नंबरों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।
एमएसएमई - प्रौद्योगिकी विकास केन्द्र, आगरा के सहायक निदेशक प्रशिक्षण योगेश श्रीवास्तव ने कहा कि हम सब भली भाँति जानते हैं कि जब कोई नारी सशक्त होती है तो केवल उसका जीवन ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और राष्ट्र का उत्थान होता है। आज की नारी केवल घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं है। वह अंतरिक्ष में उड़ान भर रही है, सेना में परचम लहरा रही हैं, उद्योगों मे चवाचार कर रही हैं और डिजिटल क्रांति की अगुवाई कर रही हैं। हम सबको मिलकर यह प्रण लेना होगा कि नारी केवल घर की ‘‘लक्ष्मी‘‘ नहीं, बल्कि समाज की ‘‘शक्ति‘‘ भी है। छात्राआंे को इन नंबरों का सही तरीके से उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया और बताया गया कि इन सेवाओं के माध्यम से वे कभी भी सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
कार्यक्रम की संचालन मीनाक्षी दीक्षित ने किया। कार्यक्रम के समन्वयक देव सिंह, उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी ने आयोजन की रुप रेखा को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया।
: 18 अक्टूबर से होगा श्री बटेश्वरनाथ मेला, भव्य दीपोत्सव, यमुना आरती और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन बनाएंगे खास
Sat, Sep 27, 2025
• जिला पंचायत आगरा की बैठक सम्पन्न, विकास योजनाओं और श्री बटेश्वरनाथ मेले की तैयारियाँ तेज
आगरा। जिला पंचायत सभागार, बालूगंज में आयोजित बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति और आगामी श्री बटेश्वरनाथ मेले की भव्य तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि अन्त्योदय गाँव, किसान, गरीब, महिलाओं और युवाओं के उत्थान के लिए जिला पंचायत निरंतर प्रयत्नशील है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत द्वारा 18 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक भव्य, दिव्य और आलौकिक श्री बटेश्वरनाथ मेला आयोजित किया जाएगा। इस दौरान दीपोत्सव, यमुना आरती, रामलीला-रासलीला, लोकगायन, खेल प्रतियोगिताएँ (मिनी मैराथन, कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट टूर्नामेंट, दंगल) एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। पशु मेले का पंजीकरण 14 अक्टूबर से प्रारम्भ होगा।
खेल एवं आधारभूत विकास कार्य
बैठक में बताया गया कि जिले में खेलों को बढ़ावा देने हेतु जोगरा खुर्द, जैतपुर कलां, किरावली व एत्मादपुर में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है। साथ ही विभिन्न महापुरुषों के नाम पर 15 नवीन क्रीड़ास्थल तैयार किए जा रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों, नालियों, शौचालयों और जलाशयों के सौन्दर्यीकरण कार्य भी तेजी से किये जा रहे हैं। जिला पंचायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार गड्ढामुक्त सड़कों के अभियान में भी सक्रिय सहयोग कर रही है।
महिला सशक्तीकरण और पर्यावरण
बैठक में मुख्य रूप से महिला आर्थिक सुरक्षा के लिए स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने तथा प्रधानमंत्री की लखपति दीदी योजना को गति प्रदान करने पर जोर दिया गया। साथ ही हर माह सघन वृक्षारोपण अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।
जीएसटी (2) सुधार पर धन्यवाद प्रस्ताव
बैठक में सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लागू किए गए जीएसटी (2) सुधार के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। जिला पंचायत का मानना है कि इससे बचत बढ़ेगी, क्रय शक्ति मजबूत होगी, औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि होगी तथा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। बैठक के समापन पर अध्यक्ष डॉ. भदौरिया ने कहा कि आओ हम सब मिलकर संकल्प लें कि स्वदेशी अपनाएँगे और आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, पूर्व विधायक डॉ राजेंद्र सिंह, राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति, महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान, राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन एवं नवीन जैन आदि उपस्थित रहे।
: मिशन शक्ति 5.0 के तहत कार्यक्रम का आयोजन
Wed, Sep 24, 2025
आगरा। कस्बा फतेहाबाद के सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को उनके अधिकार और कानून के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक शिवानी बंसल बोलते हुए कहा कि नारी शक्ति, बहन-बेटियां को अपनी शक्ति पहचाने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, अवंती बाई, जीजाबाई के विचारों से जुड़े । सशक्त नारी सशक्त भारत के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा हर तरीके से अथक प्रयास किया जा रहे हैं। हर थाने पर मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना की गई है। बहन बेटियां को अपने साथ होने वाले गुड टच, बेड टच पर आवाज उठानी चाहिए, बहन बेटियों को किसी भी आपातकालीन स्थिति में सरकार द्वारा जारी किए गए इमरजेंसी हेल्पलाइन 1090, 112 पर बेझिझक होकर शिकायत दर्ज कराएं, पुलिस आपकी सुरक्षा में 24 घंटे खड़ी है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विद्यालय प्रबंधक शिशुपाल शरद, अभिषेक शरद, राखी यादव, प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, शिवानी बंसल, सुमन यादव सहित अन्य मौजूद रहे।