: फ्लैग आफ के साथ हुआ द आगरा ताज कार रैली का आगाज, फतेहाबाद क्षेत्र में सरपाटी दौड़ी रफ्तार
Sat, Feb 24, 2024
•
9 वीं आगरा ताज कार रैली शुरु, दो दिन तक आगरा मंडल में दिखेगा रफ्तार का रोमांच
•
ताज महोत्सव के अन्तर्गत मोटर्स स्पोर्टस क्लब कर रहा है द आगरा ताज कार रैली का आयोजन
•
32 प्रतिभागियों में 5 कारों की चालक महिलाएं भी, उत्तराखंड के दिव्यांग दिग्विजय ने भी लिया भाग
•
रैली में आगरा की साहित्यकार, शिक्षाविद सहित 68 और 72 वर्षीय बुजुर्ग महिलाओं ने भी लिया भाग
•
बाह, जरार, बटेश्वर क्षेत्र की प्राचीन हवेलियों को पर्यटकों के समक्ष लाना ध्येय, चंबल सफारी में दौड़ीं कार
आगरा। जब बात कुछ कर गुजरने की हो तो उम्र या शरीर की सीमाएं मायने नहीं रखतीं। हौसले का यही जज्बा देखने को मिल रहा है ताज महोत्सव के अन्तर्गत हो रही द आगरा ताज कार रैली में। शनिवार को दो दिवसीय रैली के पहले दौर का आरंभ फ्लैग आफ के साथ किया गया। फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी पॉइंट पर जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी, ज्वाइंट डायरेक्टर टूरिज्म अविनाश चंद्र मिश्रा, अशोक ग्रुप की चेयरमैन डॉ रंजना बंसल, मोटर्स स्पोर्टस क्लब के चेयरमैन राम मोहन कपूर, तरुन रावत, प्रो बाइकिंग क्लब के प्रवीन सिकरवार ने फ्लैग आफ कर रैली में शामिल 32 कारों को रवाना किया।
रैली संयोजक सुदेव बरार ने बताया कि आयोजन के पहले दिन रैली फतेहाबाद, बाह, पिनाहट होते हुए जरार पहुंची। जरार स्थित विभिन्न हवेलियों को पर्यटन की दृष्टि से सामने लाना रैली का ध्येय था, जिसकी प्रशंसा सभी प्रतिभागियों ने की। इसके बाद सभी प्रतिभागियों ने चंबल सफारी में विश्राम किया और बटेश्वर, होली पुरा आदि होते हुए वापस स्टार्टिंग पाइंट पर सभी प्रतिभागी पहुंचे। इस मध्य में पिनाहट क्षेत्र में नदी पर बने पैंटून पुल को पार करना, चंबल के उबड़ खाबड़ रास्ते, अंडर पास, संकरी गलियों की बाधा को पीछे छोड़ते हुए सभी प्रतियोगी आगे आने की दौड़ के लिए उत्साहित दिखे। फेडरेशन आफ मोटर स्पोर्ट क्लब आफ इंडिया के नियमों के अनुसार हो रही रैली टीएसडी थीम यानी टाइम, स्पीड और डिस्टेंस पर आधारित है।
रैली में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने भाग लिया है, जिसमें तमिलनाडु, उत्तराखंड, हरियाणा, उप्र, मध्य प्रदेश, कोलकाता, जमशेदपुर आदि राज्यों से 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया है, जिसमें प्रत्येक प्रतिभागी के साथ एक-एक नेविगेटर भी है। प्रतिभागियों में उत्तराखंड के हरिद्वार से आए दिव्यांग दिग्विजय भी शामिल हैं।
रविवार को पूरी होगी 400 किमी कार रैली
द आगरा ताज कार रैली रविवार को सुबह 8 बजे फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी पॉइंट से मथुरा की ओर रवाना होगी। मथुरा, वृंदावन, बरसाना होते हुए रैली वापस आगरा पहुंचेगी। दो दिन में प्रतिभागी 400 किमी की दूरी तय समय में पूरी करेंगे। जिसके आधार पर विजेता को 75 हजार रुपये की धनराशि एवं ट्राफी प्रदान की जाएगी। सायं 5 बजे सेल्फी पॉइइंट पर पुरस्कार वितरण समारोह होगा। रैली चार श्रेणियों विशेषज्ञ, अनुभवी, बिगनर्स एवं महिला वर्ग में हो रही है। सभी वर्गों के विजेताओं और महिला प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार के साथ कुल डेढ़ लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
देवरानी-जेठानी की जोड़ी ने दिखाया कमाल
शहर के साहित्य जगत का सुप्रसिद्ध नाम श्रुति सिन्हा ने अपनी जेठानी पूनम सिन्हा, जोकि दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में शिक्षक हैं, के साथ रैली में पहली बार प्रतिभाग किया है। श्रुति सिन्हा ने कहा कि चंबल की पथरीली सड़क और उंची नीची सड़क पर कार दौड़ाने का रोमांच जीवन भर याद रहेगा।
65-70 पार लेकिन उत्साह बेशुमार
द आगरा ताज कार रैली में उम्र की बाधाएं तोड़ने का गजब उत्साह भी देखने को मिल रहा है। 68 वर्षीय गीता चैहान ने ड्राइविंग सीट को किसी युवा की तरह संभाला। उनके साथ 78 वर्षीय नेवीगेटर उर्वशी आर्या भी पूरे जोश में उनका साथ दे रही थीं। गीता और उर्वशी ने बताया कि 15 वर्षों से कार ड्राइव कर रही हैं लेकिन कार रैली में प्रतिभाग पहली बार ही किया है। जीवन संध्या में मिला नया अनुभव सदैव स्मृति पटल पर रहेगा और महिलाओं को सशक्तिकरण की प्रेरणा भी देगा।
: हाथों में रचाई श्रीहरि के नाम की मेहंदी, कल निकलेगी कलश यात्रा
Sat, Feb 24, 2024
श्रीहरि सत्संग समिति द्वारा आयोजित 25 फरवरी से 2 मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पूज्य श्री मृदुल कान्त शास्त्री करेंगे श्रीहरि के दशावतारों का भक्तिमय वर्णन
आगरा। श्रीहरि सत्संग समिति की सदस्याओं ने श्रीहरि के नाम की मेहंदी लगाकर श्रीमद्भागवत कथा के मंगल कार्यों का शुभारम्भ किया। कमला नगर लक्ष्मी नारायण मंदिर में उत्साह व उमंग के साथ मेहंदी उत्सव मनाया गया। मंगल गीत गाए और नृत्य भी हुआ। कल दोपहर 1.30 बजे विजय नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर से कलश यात्रा का शुभारम्भ होगा।
श्रीहरि सत्संग समिति द्वारा 25 फरवरी से 2 मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन विजय नगर कालोनी स्थित स्पोर्टबज में किया जा रहा है। आज मेहंदी उत्सव में श्याम नाम की मेहंदी लगाकर घूंघट में शर्माऊंगी…, हाथों में मेहंदी लगी सांवरे…, सावली सूरतिया पे बड़ो इतरावे…, चित्रकूट के घाट-घाट पर शबरी देखे बाट…, जैसे भजनों की भक्ति में हर भक्त डूबा था। मैं होली खेलन आई रे तुम कहां छुपे हो कान्हा… जैसे भजनों में भक्ति के साथ होली के रंग भी शामिल थे।
कथा व्यास पूज्य श्री मृदुल कान्त शास्त्री करेंगे श्रीहरि के दशावतारों का भक्तिमय वर्णन करेंगे। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक रेहगा। 25 फरवरी को श्रीमद्भागवत कथा प्रारम्भ होने से पूर्व दोपहर 1.30 बजे से कलश यात्रा का आयोजन विजय नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर से किया जाएगा। जिसमें सैकड़ों महिलाएं भाग लेंगी। मेहंदी उत्सव में मुख्य रूप से समिति की अध्यक्ष अंशु अग्रवाल, पूनम वाष्र्णेय, योगेश्वरी त्यागी, सीमा बंसल, मधु गोयल, पुष्पलता अग्रवाल, सपना अग्रवाल, मंजु अग्रवाल, साधना अग्रवाल, ममता सिंह, संगीता जैन, प्रीति बंसल आदि उपस्थित थीं।
: कोटा की मोशन कोचिंग के संचालकों को मोशन एकेडमी द्वारा दी गयी धमकी
Sat, Feb 24, 2024
कोचिंग का नाम मिलता जुलता होने से दी जा रही है जान से मारने की धमकी
प्रचार में भी डाली जा रही बाधा, पुलिस नहीं कर रही सहयोग
आगरा। शिक्षा जगत में एनवी सर द्वारा स्थापित मोशन कोटा का आगरा सेन्टर इस वर्ष से प्रारम्भ हुआ है। कोटा की मोशन कोचिंग के संचालकों को पहले से आगरा में चल रही मोशन एकेडमी द्वारा जान से मारने की धमकी जी रही है। कोचिंग बंद करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। वजह कोचिंग का नाम मिलता जुलता होना है। कोचिंग के प्रचार में भी बाधाए डाली जा रही हैं। पुलिस भी सहयोग नहीं कर रही। हालाकि कोटा मोशन कोचिंग द्वारा आगरा की मोशन एकेडमी पर ट्रेड मार्क चुराने के मामले में पहले से कोर्ट में मुकद्मा चल रहा है।
देव नगर स्थित मोशन कोचिंग के निदेशक जय काबरा व उनके भाई अंकुर काबरा ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि हमारा मोशन कोचिंग को आगरा लाने का उद्देश्य उन अभिभावकों व विद्यार्थियों का लाखों रुपए बचाने का है जिन्हें उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए लिए कोटा जाना पड़ता था। मोशन कोचिंग देश में जाना माना नाम है, जिसके निदेशक नितिन विजय (एनवी सर) हैं। मोशन कोचिंग कोटा में 2007 से प्रारम्भ हुई थी। अरुण शर्मा पिछले कुछ वर्ष पूर्व से आगरा में मोशन एकेडमी के नाम से कोचिंग चला रहे हैं। उन्होंने कोटा की मोशन कोचिंग के आगरा में आने पर विरोध शुरु कर दिया। कई बार व्हॉट्स-एप कॉलिंग करके तो कई बार आयोजनों में मुलाकात होने पर जान से मारने की धमकी दी। कोचिंग का प्रचार-प्रसार करने में भी दिक्कते पैदा कर रहे हैं। मोशन कोचिंग को बंद करने का दबाव बना रहे हैं। मानसिक तनाव देकर हमारा व्यवसाय बंद कराने का प्रयास किया जा रहा है। भला हमसे कैसा विरोध।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों का इस तरह गुंडई दिखाना समाजिक दृष्टि से अच्छे संकेत नहीं हैं। पुलिस भी किसी प्रकार का सहयोग नहीं कर रही है। अरुण शर्मा दबंगई प्रवृत्ति के हैं जो पहले से और भी कई विवादों में फंसे हुए हैं। न्यू आगरा स्थित कोचिंग सेन्टर से वैमनस्यता रखने के कारण वहां की शिक्षिकाओं को सोशल मीडिया में बदनाम किया, जिसका मुकद्मा भी दर्ज हुआ। वहीं अपनी ही कोचिंग में अरुण शर्मा द्वारा एक शिक्षक को चांटा मारने का विवाद भी खूब गरमाया था शिक्षा जगत में।
जय काबरा ने कहा कि हमेशा अपने साथ बॉडीगार्ड व बंदूकधारी लेकर घूमने वाले अरुण शर्मा कभी भी हमें नुकसान पहुंचा सकते है। हमें आर्थिक व मानसिक दोनों तरह से नुकसान पहुंचा रहा है अरुण शर्मा से हमें जान का भी खतरा है। प्रेस वार्ता के माध्यम से हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पुलिस व प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई करके अपनी सुरक्षा चाहते हैं।
इन्होंने ये कहा
उपरोक्त प्रकरण के बारे में जब मोशन एकेडमी के डायरेक्टर डाॅ. अरुण शर्मा से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि उपरोक्त आरोप जय काबरा एवं उनके भाई अंकुर काबरा द्वारा लगाये गये हैं वह सब निराधार हैं। उन्होंने बताया कि मोशन एकेडमी को वह निरंतर छः वर्षों से कढ़ी मेहनत व निष्ठा से चला रहे हैं उनका मोशन कोचिंग से कोई भी किसी भी प्रकार का संबंध नहीं है