: परिवर्तिनी एकादशी पर श्याम बाबा ने दिए स्वर्ण मुकुट और कुंडल धारण कर दर्शन
Sun, Sep 15, 2024
भादो मास की बड़ी एकादशी पर श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का ज्वार
भजन संध्या में अनूप गोयल के स्वरों पर झूमे भक्त, फूलों का श्रंगार देख आविभूत हुए भक्त
आगरा। स्वर्ण मुकुट और कुंडल से सुसज्जित श्याम बाबा की एक छवि निहारने के लिए परिवर्तिनी एकादशी पर आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा। शनिवार को भादों मास की परिवर्तिनी एकादशी पर जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में विशेष दर्शन हुए।
जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में परिवर्तिनी एकादशी पर फूलों से सज्जित श्याम बाबा
श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रंगार सेवा एवं विनीता टेकवाल की ओर से पोशाक सेवा की गयी थी। एकादशी पर विशेष मान्यता के चलते सुबह से रात 11 बजे तक भक्तों का रेला उमड़ता रहा। निशान चढ़ाने के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। कोषाध्यक्ष विकास गोयल और विपिन बंसल ने बताया कि परिवर्तिनी एकादशी को पद्मा, वामन एकादशी या डोल ग्यारस के नाम से भी जाना जाता है। पुराणाें के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु करवट बदलने के समय प्रसन्न मुद्रा में रहते हैं, इस अवधि में भक्तिभाव और विनय पूर्वक उनसे जो भी मांगा जाता है वो अवश्य प्रदान करते हैं। मंदिर परिसर में पूरे दिन निशान चढ़ाने के लिए भी भक्तों की उमड़ती रही।
सायं अनूप गोयल के भजनों पर भक्त जमकर भक्तिभाव से विभाेर हो मंदिर में परिसर में झूमते नजर अए।
: एकादशी और शनिवार के शुभ योग पर श्रीवरद वल्लभा महागणपति के भक्तों ने किये दर्शन
Sun, Sep 15, 2024
श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव के दौरान एकदशी और शनिवार का बना शुभ संयोग
मान्यता के अनुसार भक्तों ने प्रथम पूज्य महागणपति के दर्शन के बाद किया नारायण का पूजन
आगरा− फिरोजाबाद रोड स्थित श्रीवरद वल्लभा महागणपति मंदिर बना है दक्षिण भारतीय शैली से
आगरा। शनिवार को भाद्रपद की परिवर्तिनी एकादशी के शुभ योग पर भक्तों ने श्रीवरद वल्लभा महागणपति के दर्शन का पुण्य लाभ कमाया। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर प्रथम पूज्य महागणपति के दर्शन किये। इसके बाद श्रीनारायण हरि विष्णु और शनिदेव की आराधना की। आगरा फिरोजाबाद रोड स्थित श्रीवरद वल्लभा महागणपति मंदिर में इन दिनों श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन नित्य अभिषेक, प्रातः एवं संध्या हवन, सहस्त्रनाम पाठ, महाआरती और महाभाेग की सेवाएं चल रही हैं, जिसमें भक्त बढ़चढ़ की भाग ले रहे हैं। उत्सव के आठवें दिन नित्य अभिषेक जतिन गर्ग, वस्त्र, श्रंगार, पूर्ण दिवस भाेग एवं फल सेवा मुंबइ निवासी हरिश चंद्र की ओर से रही।
फिरोजाबाद रोड स्थित श्रीवरद वल्लभा गणपति मंदिर में गजानन की अलौकिक छवि।
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित लखन दीक्षित ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान आने वाली एकादशी का बहुत अधिक महत्व होता है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है किंतु गणेश उत्सव के दौरान आने वाली एकादशी पर गणेश जी का विशेष पूजन किया जाता है। और इस बार तो ये योग शनिवार को बना है। इसलिए भक्तों ने शनिदेव की आराधना भी की।
मंदिर संस्थापक हरिमोहन गर्ग ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन दक्षिण भारतीय पद्वति से होने वाली पूजा एवं हवन की क्रिया भक्तों को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति दे रही हैं। भक्तों मंत्रों के उच्चारण एवं दो घंटे के वैदिक हवन के बाद प्रसन्नचित्त होकर घर लौटते हैं।
: जनकपुरी के विकास कार्यों में बाधा बनी बारिश
Thu, Sep 12, 2024
जनकमहल का काम प्रभावित, बल्लियां लगाने का काम रुका
त्रिपाल लगाकर तैयार किए जा रहे थर्माकॉल के फ्रेम
आगरा। जनकपुरी महल व क्षेत्र में किए जाने वाले विकास कार्यों के लिए बारिश बाधा बन गई है। लगातार बारिश होने से क्षेत्र के विकास कार्य व जनक महल निर्माण कार्य रुक गया है। कोठी मीना बाजार मैदान में जगह-जगह पानी भर गया है, जिससे जनक महल के लिए की गई समतल भूमि में फिर गड्ढे बन गए हैं। वहीं क्षेत्र में नगर निगम द्वारा कराए जाने वाले नाली, खरंजे व सड़क निर्माण कार्य भी नियमित नहीं हो पा रहा है।
श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनकपुरी महल के मंच का निर्माण शुरु कर दिया गया था, जो दो दिन से लगातार बारिश के कारण प्रभावित हो गया है। परन्तु निर्धारित समय पर जनक महल तैयार करने के लिए त्रिपाल डाल कर थर्माकॉल फ्रेम तैयार किए जा रहे हैं। जिससे बारिश बंद होने पर तुरन्त तेज गति से काम शुरु हो सके और समय पर जनकमहल बनकर तैयार हो जाए। वहीं जनक महल सजने की जगह पर जमीन को समतल बनाए रखने के लिए नगर निगम द्वारा कंक्रीट वाला मलवा एकत्र कर दिया गया, जिसे बारिश रुकते ही गड्ढों वाली जगह पर डाल कर जेसीबी द्वारा समतल किया जाएगा।
जनकपुरी आयोजन समिति ने किया जनक महल स्थल का निरीक्षण
आगरा। आयोजन समिति के सदस्यों ने जनकपुरी महल स्थल का निरीक्षण किया। कहा कि बारिश के कारण बेशक काम में कुछ विलम्ब हो रहा है, लेकिन क्षेत्रीय लोगों व समिति के सभी सदस्यों का उत्साह और उमंग श्रीराम की सेना की तरह है। जो जनकपुरी महोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, संयोजक, गौरव राजावत, राहुल चतुर्वेदी, हेमन्त भोजवानी, अनुराग उपाध्याय, महामंत्री राहुल सागर, मुनेन्द्र जादौन, मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा नौजूद थे।