: प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के जन्मकल्याणक के रथोत्सव मे उमडी भारी भीड़
Wed, Apr 3, 2024
आगरा। क्रान्तिवीर मुनि श्री प्रतीक सागर के आव्हान का असर इस बार के त्रिदिवसिय जन्मकल्याणक आयोजन पर और आज के सम्पन्न रथोत्सव में देखने को मिला। जैन समाज 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मकल्याणक तो धूम धाम से मनाता रहा है परन्तु करोड़ों वर्ष पूर्व हुए प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का जन्मकल्याणक अब तक मात्र औपचारिकता मात्र मनाता रहा, जिससे आमजन में यह माना जाने लगा कि जैन धर्म का प्रारम्भ महावीर के काल यानि मात्र 2500 वर्ष पूर्व हुआ, जबकि जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव आज से करोडों वर्ष पूर्व हुए।
आज नाॅर्थ ईदगाह दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान मे आगरा सकल जैन समाज के सहयोग से जीवन से जुडे घटनाक्रम की एक दर्जन से भी अधिक झांकियां चल रहीं थी, सबसे पहले ध्वज लेकर चल रहे बच्चे और संदेश देते हुए जिओ और जीने दो उसके बाद 11 घोड़े पर सवार राजकुमार चल रहे थे और ढ़ोल तासे, बैंड बाजों के साथ सबसे आगे विभिन्न शैलियो के द्वारा सजाई झांकियो के साथ भगवान आदिनाथ का जन्म पालने में, भगवान आदिनाथ का जन्मकल्याणक एरावत हाथी पर, भगवान आदिनाथ का पान्डुक शिला पर अभिषेक, ऋषभदेव पुत्र भगवान बाहुबली का मस्तकाभिषेक, आचार्य विद्यासागर महाराज इंडिया नहीं भारत बोलो, 6 घोडे ़ झांकी-भगवान आदिनाथ द्वारा युद्ध कला की शिक्षा, भगवान आदिनाथ द्वारा अपनी बेटी, ब्राही और सुन्दरी को लिपी ज्ञान व अंक ज्ञान, भगवान आदिनाथ के द्वारा कृर्षी करने की शिक्षा, भगवान आदिनाथ के द्वारा व्यापार करने की शिक्षा, बडे़ बाबा कुन्डलपुर का मन्दिर (शिल्प कला), भगवान बाहुबली का मस्तकाभिषेक और जगह-जगह भव्य स्वागत पुष्प वर्षा हुई और श्री जी की आरती उतारी बैंडबाजों के साथ श्री जी को लेकर चल रहा वहीं रजतमय रथ पर भगवान आदिनाथ जी के जिनबिम्ब को लेकर सैंकडों भक्त मुनि श्री प्रतीकसागर जी महाराज के साथ जयकारे लगाते चल रहे थे और किशोर बैंड की धुन पर महिलाए एवं बालिका मंडल ने नृत्य किया।
छीपीटोला शैली के द्रारा जबरदस्त स्वागत किया गया, झांकियो के आगे सर्वाधिक उपस्थित सैक्टर्स (कम्बाइन्ड) ताजगंज, छीपीटोला व कमलानगर की रही। इसके बाद प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव रथयात्रा के अवसर पर माननीय मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, आलोकित उपाध्यय ने हरी झंडी दिखाकर भव्य रथयात्रा का शुभारम्भ किया गया। रथयात्रा का मार्ग नार्थ ईदगाह दिगम्बर जैन मन्दिर से प्रारम्भ होकर पुलिस लाइन रोड होते हुए कलक्ट्रेट से एम.जी. रोड, एस.बी.आई. के सामने से छीपीटोला पानी की टंकी से छीपीटोला चैराहा से मुडकर डिस्ट्रिक्ट हाॅस्पीटल से वापिस एम.जी. रोड, कलक्ट्रेट, सुभाष पार्क के सामने से होकर नाॅर्थ ईदगाह पर समापन हुईं। इसके बाद क्रांतिवीर 108 मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज जी के सान्निध्य मे भगवान आदिनाथ का पांडुकशिला पर इन्द्रो ने अभिषेक बड़ी धूमधाम से किया गया।मंच संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया।
इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजेश जैन गया वाले, महामंत्री अशोक जैन, मुख्य संयोजक मनोज जैन बाकलीवाल, निर्मल मोठ्या, नीरज जैन, बॉबी जैन, अखिल जैन, जगदीश प्रसाद जैन, सुनील जैन ठेकेदार, राकेश जैन पर्दे वाले, प्रवेश जैन, अनिल जैन काटा, प्रवीन जैन नेताजी, राजेश जैन गोल्डन बाबा, दीपक जैन, अरबिंद जैन, संजू जैन, मधुप जैन, राहुल जैन, पंकज जैन, मुकेश जैन, जे.के.जैन, सौरभ जैन, विनीत जैन, अनिल जैन, समकित जैन, शुभम जैन मीडिया प्रभारी राहुल जैन एवं समस्त सकल दिगंबर जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या मौजूद थे।
: भव्य कलश यात्रा एवं ऋषभ कथा के साथ प्रारम्भ हुआ भगवान ऋषभदेव का त्रिदिवसीय महोत्सव
Mon, Apr 1, 2024
आगरा। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर नाॅर्थ ईदगाह मन्दिर के तत्त्वावधान में बने विशाल कथा पांडाल में आज ऋषभ कथा का शुभारम्भ हुआ। श्री प्रतीक सागर जी ने अनन्त काल की कथा कहते हुए कहा कि एक कल्प वृक्षो का युग था, जहां इन्सान को कोई कर्म नहीं करना होता था, बस इच्छा करो और सब हाजिर, लेकिन जैसे-जैसे काल परिवर्तन हुआ वैसे वैसे कुलकरो अथवा मनुओं की उत्पत्ती होती गयी, और अन्तिम कुलकर मनु, राजा नाभिराय आये। इन्हीं नाभिराय जी के यहां जन्म हुआ तीर्थंकर बालक श्रषभदेव का। इस प्रकार आज बहुत सुन्दर भजनो के माध्यम से कही गयी श्रषभ कथा का प्रारम्भ हुआ।
ऋषभ कथा से पूर्व जयपुर हाऊस दिगम्बर जैन मन्दिर से भव्य कथा कलश यात्रा का प्रारम्भ हुआ, पूरे आगरा से आयी सैंकडों महिलाये कलश लेकर पंक्तिबद्ध चलीं एवं वाहन रैली लेकर आये ध्वजधारी पुरुषों ने कलशयात्रा के आगे आगे चलकर कलश यात्रा का आगाज किया। आगरा नगर मे पहली बार इस तरह के आयोजन हुआ जिसमे छीपीटोला, ताजगंज, पतत्लगली, ओल्ड ईदगाह कालोनी, जयपुर हाऊस, सैक्टर्स, पश्चिमपुरी, राजामन्डी, कमलानगर, हरीपर्वत मोतीकटरा, राहुलविहार, ट्रान्सयमुना, नाई की मन्डी, मोतीकटरा सहित पूरे शहर से हजारों भक्तो का आना हुआ। सभी ने बडे रस्वादन के साथ ऋषभ कथा के पहले दिन के पहले भाग की कथा को सुना। मंच संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया।
आज के कार्यक्रम का आयोजन नाॅर्थ ईदगाह दिगम्बर जैन समाज के तत्त्वावधान में श्री हीरालाल जैन बैनाडा के ध्वजारोहण व श्री निर्मल कुमार जैन मोठ्या के पांडाल उद्धाटन व श्री प्रदीप जैन (पीएनसी) के मंगल कलश स्थापना के साथ हुआ।
इस मौके पर अध्यक्ष राजेश जैन गया वाले, महामंत्री अशोक जैन, मुख्य संयोजक मनोज जैन बाकलीवाल, निर्मल मोठ्या, हीरालाल बैनाड़ा, बॉबी जैन, अखिल जैन, राकेश जैन पर्दे वाले, सुबोध पाटनी, दीपक जैन मसाले वाले, प्रवेश जैन, विजय जैन निमोरब, राहुल जैन, अजय जैन, अरबिंद जैन, संजू जैन, मधुप जैन, मुकेश जैन, जे.के.जैन, सौरभ जैन, विनीत जैन, अनिल जैन, राजेश जैन, दीपक जैन बोतल वाले, समकित जैन, शुभम जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन एवं सकल जैन समाज मौजूद था। मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया कि ऋषभ कथा कल प्रातः 8.00 बजे आरम्भ होगी और साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन भी होगा।
: अनुभव निधि आश्रम के 18 सदस्यों का बना नया परिवार, मिलकर खेली होली
Sun, Mar 31, 2024
•
आश्रम का तीसरे वार्षिकोत्सव पर विधि विधान से आयोजित यज्ञ में दी गई आहूति, ट्रस्ट के सदस्यों संग वृद्धजनों ने खेली फूलों की होली
आगरा। अपना परिवार छूट गया तो क्या, 18 सदस्यों का नया परिवार बन गया। ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा वहीं मान सम्मान और अपनापन मिल रहा है, जो परिवार के सदस्य देते हैं। हाथरस रोड उजरई स्थित अनुभव निधि आश्रम में आज तीसरे वार्षिकोत्सव, होली मिलन समारोह व सहभोज का आयोजन किया गया। विधि विधान के साथ आयोजित यज्ञ में ट्रस्ट के सदस्यों संग आश्रम में रह रहे 18 बुजुर्गों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कुण्ड में आहूति दी, फूलों की होली खेली और राधा-कृष्ण के भक्तिमय भजनों के आनन्द में डूबे नजर आए।
अनुपम निधि आश्रम समिति के सभी सदस्यों ने वृद्धजनों संग हवन में भाग लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय खन्ना, महामंत्री गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनय सिंघल, उपाध्यक्ष मुरारीप्रसाद अग्रवाल सभी वृद्धजनों को होली की शुभकामनाएं दी और उन पर फूल बरसाए। अन्तर्राष्ट्रीय भजन गायक पं. मनीष शर्मा ने राधे राधे भजन करके अब जीवन बिताना है…, मेरा खोए गयो बाजूबंद रसिया होरी में…, होली आई रे कन्हाई रंग बरसे…, आई है जगराते की रात… जैसे भजनों से सभी को भक्ति के रंग में सराबोर कर किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष विजय खन्ना, महामंत्री गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनय सिंघल, उपाध्यक्ष मुरारीप्रसाद अग्रवाल, सचिव एसके अग्रवाल, ताराचंद मित्तल, संतोष गुप्ता, विनोद कुमार अग्रवाल, संजीव जिन्दल, रंगेश त्यागी, योगेन्द्र कुमार सिंघल, राकेश अग्रवाल, सतीश चंद अग्रवाल, नरेन्द्र कुमार बंसल, रेका अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, राधा अग्रवाल, गौरी आदि उपस्थित थीं।
आश्रम में निःशुल्क और बेहतरीन व्यवस्था सीनियर सिटीजन के लिए
हाथरस रोड उजरई कला स्थित 30 बीघा में फैले अनुभव निधि आश्रम में लगभग 70 सीनियर सिटीजन के रहने व खाने के लिए निःशुल्क और बेहतरीन व्यवस्था है। वर्तमान में 18 वृद्धजन रह रहे हैं। बहुउद्देशीय हॉल के साथ आश्रम में फल व सब्जियों के पेड़ पौधे और गौशाला भी है, जिसे सीनियर सिटीजन को स्वच्छ व ताजा फल, सब्जियां, दूध उपलब्ध होने के साथ इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है कि उनके मन में मायूसी न हो।