: मृदंग मजीरों पर कीर्तन संग निकली राधाकृष्ण की पालकी
Mon, Aug 26, 2024
श्रीजगन्नाथ मंदिर में आयोजित होगा तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव
महोत्सव के तहत बल्केश्वर व कमला नगर क्षेत्र ने निकली राधा कृष्ण की शोभायात्रा
जन्माष्टमी पर रात 10 बजे होगा अभिषेक
आगरा। मनमोहक रूप से राधाकृष्ण पालकी में विराजमान और मृदंग मंजीरों पर कीर्तन करते भक्तजन। यह दृष्य जिसने देखा राधाकृष्ण की भक्ति में भाव विभोर हो गया। कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के तहत आज बल्केश्वर तिराहे से भक्तिभाव के साथ राधाकृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा का शुभारम्भ इस्कॉन मंदिर आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने राधाकृष्ण की आरती कर किया। शोभायात्रा ने बल्केश्वर तिराहे से प्रारम्भ होकर, बल्केश्वर बाजार, सिटी मॉल, न्यू आदर्श काॅलोनी, पानी की टंकी, महाराजा अग्रसेन मार्ग होते हुए श्रीजगन्नाथ मंदिर पर विश्राम लिया। इसके उपरान्त मंदिर में अधिवास पूजन कर श्रीहरि के पार्षदों व भक्तजनों को श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव का निमंत्रण दिया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप ने बताया कि 26 अगस्त का प्रातः मंगला आरती के साथ श्रीकृण जन्म महोत्सव का शुभारम्भ हो जाएगा। संध्या काल में सांस्कृतिक कार्यक्रम व रात 10 बजे भगवान की पालकी यात्रा निकलेगी। जिसके उपरान्त भगवान का विधि विधान से अभिषेक किया जाएगा। मंदिर परिसर में 1100 कलशों से सभी श्रदद्धालुओं द्वारा भी अभिषेक किया जाएगा। 27 अगस्त को सुबह नन्दोत्सव व प्रभुपाद जी की व्यास पूजा सम्पन्न होगी।
शोभायात्रा में मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, कामता प्रसाद अग्रवाल, राहुल बंसल, सुनील मनचंदा, सुशील अग्रवाल, प्रदीप बंसल, संजय कुकरेजा, शाश्वत नंदलाल दास, शैलेन्द्र बंसल, राजीव मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।
: युवाओं को धर्म से जोड़ने के लिए श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
Fri, Aug 23, 2024
Agra. श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष में सरस्वती विहार कॉलोनी बजरंगबली मंदिर के पास श्रीमद् भागवत कथा और ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचक राजेंद्रानंद महाराज अपने मुखारविंद से लोगों को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं। श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन भारी संख्या में लोग श्रीमद् भागवत कथा सुनने के लिये पहुँचे। कथा वाचक राजेंद्रा नंद महाराज लोगों को श्रीमद् भागवत कथा के महत्व से रूबरू कराया साथ ही कलयुग में इसी कथा से उद्धार होने की बात कही। इतना ही नहीं धार्मिक भजनों पर भक्त गण झूमते नजर आए।
7 दिनों तक चलने वाली श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन समस्ती डॉक्टर जगदीश सिंह तोमर एवं मीना तोमर की ओर से किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक हर वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व ही इस आयोजन को किया जाता है और क्षेत्र में सात दिनों तक भक्तिमय वातावरण बना रहता है। इस बीच जन्माष्टमी पर्व को भी हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाता है।
लोगों को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कथावाचक राजेंद्रानंद करा रहे है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी धर्म से मुँह मोड़ रही है और स्थिति भी विपरीत है। इसलिए युवा पीढ़ी को सही रास्ते पर लाने के लिये श्रीमद भागवत कथा का जानना बेहद जरूरी है।
: डिजीटल होगा जनकपुरी महोत्सव, देश-विदेश के भक्त भी देख सकेंगे जनकपुरी की दिव्यता
Fri, Aug 23, 2024
आयोजन समिति ने आईटी सेल के पोस्टर का किया विमोचन
सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर देख सकेंगे जनकपुरी महोत्सव
आगरा। इस बार की जनकपुरी हाईटेक होने जा रहीं है। देश विदेश के श्रद्धालू भी घर बैठे आगरा के जनकपुरी महोत्सव का आनन्द ले सकेंगे। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटपार्म के माध्यम से सीता जन्म से लेकर माता जनकी के विवाह तक का सांस्कृतिक कार्यकम दिखाया जायेगा। इस बार मुख्यरूप से जनकपुरी क्षेत्रवासी के लिए सोशल मडिया फेल्टफॉर्म को ज्वॉइन करने के मिथिला नगरी शाहगंज के मुख्य चैराहा पर QR Code लगाए जायेगे जिसको स्कैन करके सीधे जुड़ सकते हैं।
राजा जनक प्रमोद वर्मा, जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, गौरव राजावत, राहुल चतुर्वेदी, हेमन्त भोजवानी, अनुराग उपाध्याय ने आज कार्यालय पर आयोजित आईटी सेल के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में जानकारी देते हुए बताया कि पंडित जुगल श्रोत्रिय आईटी टीम का नेतृत्व करेंगे। जिसमें उनके साथ विभिन्न प्लेटफार्म एक्सपर्ट यश शिवहरे, वैभव कक्कड़, खुश शिवहरे, हिमांशु धाकरे, गर्वित, बल्लभ आदि शामिल होंगे। श्रद्धालु प्रभु श्री राम के विवाह को घर बैठे देख सकेंगे प्रभु की भक्त सोशल मिडिया के माध्यम से जैसे कि इंस्टाग्राम, फेसबुक, यू ट्यूब, व्हाट्सअप आदि माध्यम से जुड़े और घर बैठे कार्यक्रम की हर गतिविधि से अवगत हो और परिवार में बैठे असहाय बुजुर्गों को दर्शन करवाएं।इस दौरान वैदिक आचार्य राहुल शास्त्री के मंत्र उच्चारण के साथ समिति के पदाधिकारी के करकमलों द्वारा आईटी सेल की घोषणा हुई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सतीश शर्मा, मुनेंद्र जादौन, दीपक चतुर्वेदी, बल्ले भाई, दिलीप खंडेलवाल, सचिन गर्ग, मनोज वर्मा, संजय शर्मा, राहुल सागर, अंकित पटेल, संजय अग्रवाल, निवेश शर्मा आदि मौजूद रहे।