: सर्व सहाय सेवा समिति द्वारा निकाली गयी निशान यात्रा
Sun, Mar 17, 2024
आगरा। 16 मार्च 2024 को बाबा श्याम की निशान यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई। बाबा श्याम को यात्रा द्वारां 200 निशान अर्पित किए गए। साज बाज के साथ बाबा श्याम रथ पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते हुए चल रहे थे। ऐसा ही नजारा था बाबा श्याम की निशान यात्रा का। बाबा श्याम की प्रथम आरती लंगड़े की चैकी मंदिर के महंत श्री गोपी गुरु उपाध्याय और संरक्षक महेश चंद्र अग्रवाल द्वारा की गई। यात्रा प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से भ्रमण करती हुई बाबा श्याम मंदिर जीवनी मंडी पर समापन हुई।
अध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रवाल, महामंत्री आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील गर्ग, उपाध्यक्ष विनीत अग्रवाल, नवीन गुप्ता, आशीष बंसल, विकास वर्मा, मोहित बंसल, आदर्श मैनी, अनिल धनवानी आदि सदस्य उपस्थित रहे
: बृज में होली उत्सव का अधिकारिक कार्यक्रम, घर बैठे यहाँ देखें लट्ठमार होली
Sat, Mar 16, 2024
जनपद मथुरा में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी होली का रंगोत्सव-2024 का कार्यक्रम उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित किया जा रहा है। बरसाना स्थित राधाबिहारी इण्टर कालेज परिसर में मुख्य सांस्कृतिक मंच पर ब्रज लोक नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रंगोत्सव-2024 का शुभारम्भ दिनांक 17 मार्च 2024 अपरान्ह 12.30 बजे किया जा रहा है। राधा रानी के ग्राम बरसाना में दिनांक 17.03.2024 को लडडूमार होली व 18.03.2024 लट्ठामार होली धूमधाम से मनायी जायेगी। रंगोत्सव -2024 में जनपद मथुरा के विभिन्न स्थलों पर 19 छोटे मंच पर भी कलाकारों द्वारा ब्रजलोक नृत्य का प्रदर्शन किया जायेगा तथा 15 स्थानों पर होली के सेल्फी पाईन्ट, 23 स्थानों पर होली के भव्य प्रवेश द्वारों का अस्थायी रूप से निर्मित किया जा रहा है।
प्रमुख मन्दिरों पर प्रकाश व्यवस्था एवं विशिष्ट विद्युत सजावट भी किया जा रहा है। सर्व साधारण के लिए बरसाना स्थित कटारा चैक, रंगीली चैक, राधाबिहारी इन्टर कालेज के भव्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिनांक 17.03.2024 को प्रातः 11.00 बजे से यू-टयूब के लाईव लिंक
https://www.youtube.com/live/tuprT1xogEg?si=J9w7qW0o8lpJ3Zlq
पर देखा जा सकता है।
जनपद के अन्य कार्यक्रमों का विवरण निम्नवत है-
क्र0सं0 दिनांक दिन हिन्दी तिथि स्थल का नाम
1 17.03.2024 रविवार फाल्गुन शु0 अष्टमी फाग आमंत्रण, नंदगाॅव
2 17.03.2024 रविवार फाल्गुन शु0 अष्टमी लडडू होली, बरसाना
3 18.03.2024 सोमवार फाल्गुन शु0 नवमी लट्ठामार होली, बरसाना
4 19.03.2024 मंगलवार फाल्गुन शु0 दशमी लट्ठामार होली, नन्दगाॅव
5 19.03.2024 मंगलवार फाल्गुन शु0 दशमी रंग लट्ठामार होली, गाॅव रावल
6 20.03.2024 बुधवार फाल्गुन शु0 एकादशी (रंगभरनी एकादशी) 1. मथुरा (श्री कृष्णजन्म स्थान)
(श्री द्वारिकाधीश मंदिर)
वृन्दावन (श्री बाॅकेबिहारी मन्दिर)
7 21.03.2024 गुरूवार फाल्गुन शु0 द्वादशी छड़ीमार होली, गोकुल
8 24.03.2024 रविवार फाल्गुन शु0 पूर्णिमा चतुर्वेदी समाज का डोला, मथुरा
9 24.03.2024 रविवार फाल्गुन शु0 पूर्णिमा होलिका दहन, गाॅव फालैन (रात्रि)
10 25.03.2024 सोमवार चैत्र कृ0 प्रथम धुलेंडी, मथुरा जनपद
11 26.03.2024 मंगलवार चैत्र कृ0 द्वितीय दाऊजी का हुरंगा, बल्देव
12 26.03.2024 मंगलवार चैत्र कृ0 द्वितीय जाब का हुरंगा, गाॅव जाब
13 26.03.2024 मंगलवार चैत्र कृ0 द्वितीय चरकुला, मुखराई
14 27.03.2024 बुधवार चैत्र कृ0 तृतीय गाॅव बठैन, गिडोह का हुरंगा
15 31.03.2024 रविवार चैत्र कृ0 षष्ठी (छठ) छडीमार, महावन
16 01.04.2024 सोमवार चैत्र कृ0 सप्तमी श्री रंग जी मन्दिर, वृन्दावन में होली
: कृष्ण की भक्ति संग होली की मस्ती में डूबे अग्रबंधु
Sat, Mar 16, 2024
•
अग्रबंधु समन्वय समिति द्वारा होली मिलन व सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
•
ब्रज की मण्डली ने फूलों की होली और राधा-कृष्ण की भक्ति के रंग बिखेरे
आगरा। राधा-कृष्ण की भक्ति और होली की मस्ती। हर तरफ होली उत्सव की खुशिया बिखरी थीं। माथे पर चंदन और उड़ता गुलाल। अग्रबंधु समन्वय समिति द्वारा संतराम कृष्ण महाविद्यालय में आज होली उत्सव व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ब्रज की मण्डली ने जहां फूलों की होली से राधा-कृष्ण की भक्ति के रंग बिखेरे वहीं मयूर नृत्य और राधा कृष्ण के स्वरूपों ने मानों कार्यक्रम स्थल को ब्रज मण्डल में उपस्तिथि का एहसास करा दिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ किरन चंद अग्रवाल, अतुल गोयल, शुभम बंसल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया। संस्थापक ताराचंद मित्तल व मार्गदर्शक वी के अग्रवाल ने सभी सदस्यों व अतिथियों का स्वागत किया। समिति के सदस्यों संग ब्रज मण्डली के राधा-कृष्ण स्वरूपों सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से होली की मस्ती और उमंग में हर किसी को डुबो दिया। सभी सदस्यों का स्वागत माथे पर चंदन लगाकर किया। समिति की महिला व पुरुष इकाई के कार्यकर्ताओं, अतिथियों व समीक्षकों का सिर पर पगड़ी, शॉल पहनाकर व स्मृति चिन्ह पहनाकर सम्मानित किया। संचालन नूतन अग्रवाल व रमन अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संतोष कुमार गोयल, अध्यक्ष रमन अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, चंद्रेश गर्ग, अमित ग्वाला, रवि अग्रवाल, दिनेश चंद सिंघल, पंकज अग्रवाल, समीर नाथ अग्रवाल, सचिन मित्तल, मनीष अग्रवाल, राजेश प्रकाश मित्तल, राहुल सिंघल, महिला इकाई की मुख्य संरक्षक मधुबाला अग्रवाल, अध्यक्ष रजनी अग्रवाल, रितु गोयल, आशा अग्रवाल, बेबी अग्रवाल आदि उपस्थित थे।