: देवोत्थान एकादशी पर हरीनाम संकीर्तन सेवा ट्रस्ट करेगा निर्धन कन्याओं का विवाह
Tue, Nov 5, 2024
आगरा। हरिनाम संकीर्तन सेवा ट्रस्ट बड़े ही उत्साह के साथ अपनी लाडलियो का सामूहिक विवाह देवोत्थान एकादशी (12 नवंबर) को बड़ी ही धूम धाम से करेगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ट्रस्ट द्वारा 5 कन्यायों का विवाह परशुराम पार्क 100 फूटा चैराहा शमशावाद रोड़ पर किया जायेगा। कथा वाचिका पंडित गरिमा किशोरी के पावन मार्गदर्शन में ट्रस्ट, गरीब कन्यायों का विवाह, गौ सेवा, पशु सेवा, अनेकों धार्मिक आयोजन आदि का कार्य कर रहा है।
वरिष्ठ सदस्य श्याम भोजवानी नेे बताया कि ट्रस्ट द्वारा तृतीय सामूहिक कन्या विवाह इस वर्ष 12 नवंबर को किया जायेगा। शहर के गणमान्य व्यक्तिओं के सहयोग से संचालित ट्रस्ट ऐसे आयोजन करता रहेगा।
इस मौके पर श्याम भोजवानी, श्रीनिवास अग्रवाल, अमित गुप्ता, घनश्यामदास गोयल, राजू गोस्वामी, बलवीर सिंह बघेल बल्लो, सत्यम शर्मा, हर्षिल आरती शर्मा, सुधा शर्मा, मानसी आदि उपस्थित रहे।
: जंगलवाले हनुमान मंदिर पर हुआ सुंदरकाण्ड
Tue, Nov 5, 2024
आगरा। मेरी सुन लो मारुति नंदन काटो मेरे दुख के बंधन, हे महावीर बजरंगी तुम्हें कहते हैं दुख भंजन। जंगल वाले बाबा श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, माल रोड आगरा पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ की अमृत वर्षा का आयोजन किया गया। सुंदरकाण्ड में बलवीर सिंह पार्टी द्वारा बाबा के भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी गई। लोगों ने झूमते नाचते बाबा के दरबार में अपनी उपस्थिति दी। मंदिर में अद्भुत भव्य बाबा का फूल बंगला सजाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने दरबार में परिवार सहित माथा टेककर भोग प्रसादी ग्रहण किया। सभी भक्तों को गुरुजी सुरेंद्र मोहन भारद्वाज द्वारा आशीष वचन सुनायें।
मुख्य रुप से शशि मोहन संगीता अग्रवाल, विशाल भट्टाचार्य, हर्षिल, मानसी, सुरभि, दीप, मुकेश कुशवाह, मनीष, शौर्य, वरुण कला, दीप अग्रवाल, हरिमोहन, प्रतिमा, संजय कुलश्रेष्ठ, योगेश यादव, मुनेंद्र सिंह, संचित, गिर्राज किशोर, रश्मि आदि उपस्थित रहे।
: आगरा के फिल्म लेखक और निर्देशक नीरज सिंह उत्तर भारतीय विकास सेना में शामिल, बने राष्ट्रीय सचिव
Tue, Nov 5, 2024
आगरा। फिल्म उद्योग में चर्चित नाम नीरज सिंह ने सोमवार को उत्तर भारतीय विकास सेना की सदस्यता ग्रहण कर ली है। आगरा में जन्मे नीरज सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुनील शुक्ला के साथ एक विशेष समारोह में शामिल होकर पार्टी की आईटी शाखा का दायित्व संभालने की जिम्मेदारी ली है। उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय सचिव (आईटी सेल) नियुक्त किया गया है और वह पार्टी के डिजिटल अभियानों के नेतृत्व में सहायक होंगे। इस नई भूमिका में नीरज का मुख्य उद्देश्य उत्तर भारतीय विकास सेना की विचारधारा को लोगों तक पहुँचाना और पार्टी की डिजिटल उपस्थिति को मजबूत बनाना होगा।
नीरज सिंह भारतीय फिल्म उद्योग में एक चर्चित लेखक और निर्देशक हैं, जिन्होंने कई शॉर्ट फिल्मों के अलावा सावधान इंडिया और क्राइम अलर्ट जैसे लोकप्रिय टेलीविजन शो में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी प्रसिद्ध फिल्म ’बिकरू कानपुर गैंगस्टर विकास दुबे के जीवन पर आधारित है, जिसमें उन्होंने लेखन और निर्देशन दोनों का कार्य संभाला है। इस फिल्म में उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों और आलोचकों से सराहना बटोरी और उन्हें ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार भी दिलवाया।
उत्तर भारतीय विकास सेना के विवादित कदमों के चलते पार्टी चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में पार्टी ने तब सुर्खियाँ बटोरीं जब उसने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को आगामी विधानसभा चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव दिया। इस संदर्भ में पार्टी ने गुजरात की जेल में बंद बिश्नोई को पत्र भी भेजा। इसके अलावा पार्टी ने हाल ही में मुंबई में उत्तर भारतीय समुदाय के समर्थन में पोस्टर भी लगाए हैं जिनमें लिखा है, ष्उत्तर भारतियों, बटोगे तो पिटोगे।ष् इस संदेश के माध्यम से पार्टी ने उत्तर भारतीयों को एकजुट रहने का आह्वान किया है। पार्टी का यह संदेश समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से साझा किया गया है, लेकिन इसने विभिन्न समुदायों के बीच बहस को जन्म दिया है।
नीरज सिंह का उत्तर भारतीय विकास सेना से जुड़ना फिल्म उद्योग में चर्चा का विषय बन गया है। नीरज ने मुंबई में एक फिल्म निर्देशक और लेखक के रूप में पहचान बनाई है और उनके कार्यों का व्यापक प्रभाव रहा है। उनके परिवार का निवास आगरा के रामबाग क्षेत्र में है, जबकि नीरज खुद मुंबई में सक्रिय हैं। पार्टी में उनकी भूमिका पर बात करते हुए पंडित सुनील शुक्ला ने कहा कि नीरज का फिल्मी अनुभव और उनकी आईटी समझ पार्टी की डिजिटल मुहिम को नए स्तर पर ले जाएगी। उन्होंने कहा, नीरज जैसे प्रतिभाशाली व्यक्ति का पार्टी से जुड़ना हमारे उद्देश्यों को साकार करने में सहायक होगा।
अपने इस राजनीतिक सफर की शुरुआत करते हुए नीरज सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, ष्उत्तर भारतीय विकास सेना का उद्देश्य मेरे दिल के करीब है। मैं इस पार्टी के जरिए उत्तर भारतीय समुदाय के अधिकारों और उनकी समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाना चाहता हूँ।ष् नीरज का मानना है कि उनका फिल्मी और आईटी अनुभव पार्टी को डिजिटल माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचने में मदद करेगा।
नीरज सिंह का राजनीति में यह प्रवेश उन्हें एक नए स्तर पर स्थापित करने का अवसर देगा। उनकी इस नई जिम्मेदारी से न केवल उत्तर भारतीय विकास सेना को एक प्रभावशाली आईटी विभाग मिलेगा, बल्कि नीरज के निर्देशन का भी नया आयाम सामने आएगा।