: माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब ने लिया संकल्प, सेवा के हर कार्य को दृढ़ता से करना है पूरा
Sun, Sep 8, 2024
विजय क्लब में संपन्न हुई एमवीआई क्लब की साधारण सभा
विगत कार्यों का दिया गया ब्यौरा, कार्यकारिणी बैठक में रखे गए प्रस्ताव
आगरा। सेवा के पथ को थामे रखकर अग्रसित होने का संकल्प लेते हुए माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब(एमवीआई क्लब) ने कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया। विजय नगर स्थित विजय क्लब में संपन्न हुई बैठक का शुभारंभ इंटरनेशनल गवर्नर दिलीप गुप्ता (वाराणसी), चार्टर गवर्नर वीएन गुप्ता(आगरा), फर्स्ट गवर्नर रीता अलंकार, सेकेंड गवर्नर अशाेक गुप्ता, थर्ड गवर्नर पीएन गुप्ता, इंटरनेशनल सचिव दिलीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष विवेक सोनी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। गणेश वंदना एवं स्वागत गान के बाद सलाहाकार समिति की बैठक हुई, जिसमें सेवा कार्यों को लेकर प्रस्ताव रखे गए। इन प्रस्तावों पर चिंतन− मनन के बाद कार्यकारिणी बैठक हुई। कार्यक्रम में देशभर के 108 क्लबों के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सहभागिता की। बैठक में अब तक क्लब द्वारा किये गए सेवा कार्यों का लेखाजोखा दिया गया।
गवर्नर दिलीप गुप्ता ने कहा कि क्लब का गठन ही समाज सेवा को समर्पित रहने के लिए किया गया है। शिक्षा, स्वास्थ सेवा के लिए क्लब सदैव से प्रतिबद्ध है और आगे भी रहेगा। क्लब द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में बताते हुए थर्ड गवर्नर पीएन गुप्ता ने कहा कि एमवीआई क्लब विपरीत परिस्थितियों, आपदा आदि में भी सेवा को तत्पर रहता है। वर्ष 2024 में अब तक 77 बच्चों को शिक्षा मुहैया करा रहा है। श्रीहीन बच्चों की शिक्षा या अन्य आवश्यक सामान की व्यवस्था कराई जा रही है। जन्माष्टमी पर देश के 27 स्कूलों और आगरा के 9 स्कूलों में उत्सव का आयोजन किया गया था। कोविड के समय में आगरा के क्लब द्वारा थाना छत्ता और न्यू आगरा थाने के के अंतर्गत 500 फूड पैकेट का प्रतिदिन वितरण किया जाता था। उन्होंने बताया कि शमशाबाद में अनाथ हुए तीन बच्चों की शिक्षा, रहना, भाेजन आदि का वहन भी क्लब ही कर रहा है। आगरा जिले में 25 क्लब संचालित हैं को जल सेवा, अलाव सेवा, चाय सेवा आदि करते रहते हैं। फिरोजाबाद में चार आक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था और ग्वालियर के एक हॉस्पिटल में भोजन व्यवस्था भी क्लब द्वारा कराई जा रही है। आने वाले समय में सेवा के कार्य निरंतर जारी रहें इस पर एकमत से सहमति बनी और कार्यों पर चर्चा की गयी।
इस अवसर पर पूर्व गवर्नर हरिओम गुप्ता, एमएन गुप्ता, एसएन गुप्ता, नीरज गुप्ता, मनीष अलंकार, राजकुमार गुप्ता, सुरेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, उमाशंकर, दिवाकर नाथ, राकेश, सुनील, शंकर गुप्ता, मनोज गुप्ता, नीरा दिनेश, तृप्ति, अनुराधा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
: वंदे मातरम और भारत माता के जयकारों संग देव भक्ति और देश भक्ति के बिखरे रंग
Wed, Aug 14, 2024
श्रीहरि सत्संग समिति द्वारा आरबीएस कालेज प्रेक्षागृह में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया भारत के रंग एकल के संग कार्यक्रम
आदिवासी विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
आगरा। देश पर मिटने वाली प्रेरणा को रग-रग में दौड़ाने वाले प्रस्तुतियां और प्रेक्षागृह में गूंजते वंदे मातरम व भारत माता के जयकारे। देव भक्ति और देश भक्ति के सतरंगी रंगों से सजा था भारत के रंग एकल के संग कार्यक्रम। श्रीहरि सत्संग समिति द्वारा आरबीएस प्रेक्षागृह में एकल सुरताल टीम के आदिवासी क्षेत्र के कलाकारों द्वारा जहां श्रीहरि के कृष्ण जन्म से लेकर कंस वध तक की श्रीकृष्ण नृत्य नाटिका की भक्तिमय प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को श्रद्धा भाव में डुबो दिया वहीं देश भक्ति की प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रा प्राप्ति की विभिषिका ने आंखों को नम कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि गोपाल गुप्ता, सुरेशचंद गर्ग, कार्यक्रम अध्यक्ष आरएस मित्तल, श्रीहरि सत्संग समिति के अध्यक्ष शांति स्वरूप गोयल, महामंत्री उमेश बंसल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गोयल, कोषाध्यक्ष रमेशचंद मित्तल, मंत्री संजय मित्तल, संयोजक उमेश कंसल उपस्थित थे।
गणेश वंदना से प्रारम्भ हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में जब डाल पर सोने की चिड़िया करती हैं बसेरे…, मेरे देश की धरती…, हर करम अपना करेंगे ए बतन तेरे लिए…, ये देश है वीर जवानों का…, वंदे मातरम…, फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी… ने सभागार में बैठे हर व्यक्ति का दिल देश भक्ति से ओत प्रोत हो उठा। देश के विभिन्न प्रांतों के लोक नृत्य की प्रस्तुति भारत की संस्कृति और कला को एक माला में पिरोती नजर आयी। खास बात थी कि गायन, नृत्य वाद्ययंत्र पर सम्पूर्ण प्रस्तुति आदिवासी प्रशिक्षित विद्यार्थियों द्वारा दी गई। एकल सुरताल दिल्ली के अध्यक्ष मुरारीलाल अग्रवाल व महिला इकाई की अध्यक्ष संगीता ने बताया कि पिछले 6 वर्षों में देश के 200 से अधिक शहरों में प्रस्तुति दी जा चुकी है। एकल सुरताल के प्रमुख करुणा ठाकुर ने नेतृत्व में कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
फिलिस्तीन पर रोने वाले बंगलादेश पर मौन क्यों हैं
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने सभी शहरवासियों से हर घर और हर प्रतिष्ठान में 15 अगस्त को तिरंगा फहराना का आग्रह करते हुए कहा कि जब हमारा तिरंगा सुरक्षित रहेगा तभी देश सुरक्षित रहेगा। इसलिए स्वतंत्रा दिवस पर घर-घर तिरंगा फहराएं। देश की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर राजनीति करने वाले और फिलिस्तीन के मामले में देश में शांति फैलाने वाले लोग बांग्लादेश पर मौन क्यों हैं। सभी अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया। संचालन डॉ. रुचि अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आरबीएस कालेज के प्राचार्य डॉ. विजय श्रीवास्तव, भगवान दास बंसल, राहुल बंसल, मधु गोयल, महिला समिति अध्यक्ष अंशु अग्रवाल, सोनिया गर्ग, सीमा अग्रवाल, सीमा बंसल आदि उपस्थित थीं।
: माथुर वैश्य तीज उत्सव में सम्मानित 19 मेधावी छात्राएं सम्मानित
Sun, Aug 11, 2024
अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा, केंद्रीय महिला मंडल और आगरा महिला मंडल ने आयोजित किया हरियाली तीज उत्सव
आगरा। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा, केंद्रीय महिला मंडल और आगरा महिला मंडल द्वारा रविवार को हरियाली तीज उत्सव आयोजित किया गया। पचकुइयां स्थित माथुर वैश्य सभागार में आयोजित उत्सव का आरंभ ध्वज और इश वंदना के साथ हुआ। पदाधिकारियों ने हरित परिधानों में संवर कर आयीं सदस्याओं का स्वागत सम्मान किया।
इसके बाद केंद्रीय महिला मंडल अध्यक्ष दीपिका डॉ प्रवीण गुप्ता द्वारा दसवीं एवं बारहवीं की 19 मेधावी छात्राओं का सम्मान किया। दीपिका डॉ प्रवीण गुप्ता ने कहा कि हरियाली तीज जितनी सोलह श्रंगार के लिए महत्वपूर्ण त्योहार है उतना ही ज्ञान के सम्मान का भी उत्सव है। बेटियों को स्नेह देने वाले इस त्योहार पर छात्राओं को सम्मान के रूप में शुभआशीष दिया गया है।
सम्मान समारोह के बाद मल्हार प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुयीं। प्रतियोगिता में विजयी रहीं सदस्याओं को पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अयोजन में पर्यावरण का संदेश देते हुए प्लास्टिक पॉलीथिन के बहिष्कार के लिए संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन रूपम विशाल और नविता राजेश ने किया। व्यवस्थाएं प्रीति, भारती, रीता, गीता, सिंधु, उर्मी, बाला, नीलम, रश्मि, नीतू आदि ने संभाली।