: आगराइट्स के सर चढ़कर बोल रही है गरबा का खुमार*
Thu, Oct 19, 2023
आगरा। इनक्रेडिबल ताज कंसर्ट के अंतर्गत आगरा डवलपमेंट फाॅउंडेशन (आईडीएफ) द्वारा आयोजित ‘नवरात्रि रास गरबा’ के द्वितीय संस्करण में चौथा दिन और ऐतहासिक रहा सैकड़ों की संख्या में आयोजन स्थल पर पारम्परिक भेषभूषा में पहुंचे छात्र और शिक्षकों ने आयोजन में अपनी एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति से आयोजन को यादगार बना दिया। इस मौके पर छात्रों ने संगीत पर आधारित कई प्रकार के रोमांचक गेम्स भी खेले। कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन एडीएम प्रशासन अजय कुमार सिंह, एडीए एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पूरन कुमार, डीजीसी रिवेन्यू एड. अशोक चौबे एवं गायत्री पब्लिक स्कूल के एमडी प्रद्युम्न चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से किया।
एडीएम प्रशासन अजय कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में आयोजन की सराहना करते हुए इस प्रकार के सांस्कतिक आयोजन की निरंतरता की बात की। गायत्री पब्लिक स्कूल के एमडी प्रद्युम्न चतुर्वेदी ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभगियों को पुरुस्कृत किया। मंच से गरबा की शुरुआत करते हुए डांस कोरियोग्राफर प्रियंक धाकड़ और उनकी टीम ने डांसिंग फ्लोर अपनी प्रस्तुतोयों से सबका मन मोहा लिया। फ़िल्मी और भक्ति गीत की धुन पर प्रतिभगियों ने गरबा डांडिया प्रस्तुत कर माहौल रंगारंग बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन अविनाश वर्मा ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन एडीएफ के अध्यक्ष पूरन डावर और अशोक ग्रुप की चेयरमैन डॉ. रंजना बंसल ने किया। अतिथियों का स्वागत गायत्री पब्लिक स्कूल यूनिट वन की प्रिंसिपल मोनिका सिंह और यूनिट टू की प्रिंसिपल रिंकू जैन ने किया। आयोजन के प्रबंधन में प्रमुख भूमिका गायत्री पब्लिक स्कूल आशीष कपूर, राजीव शर्मा और डॉ. राम नरेश शर्मा की रही।
: होटल अमर में लगेगी मेरी सहेली फैशन एंड लाइफ़स्टाइल हस्तशिल्प-कला प्रदर्शनी
Thu, Oct 19, 2023
आगरा। विगत पाँच वर्षों से आगरा और आसपास के क्षेत्रों की घरेलू महिलाओं के शौक और हुनर को शानदार प्लेटफार्म प्रदान करने वाली सहेलियों मुक्ता अग्रवाल और पूजा मित्तल द्वारा फैशन और लाइफ स्टाइल पर केंद्रित मेरी सहेली हस्तशिल्प-कला प्रदर्शनी 20 अक्टूबर (शुक्रवार) को सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक फतेहाबाद रोड स्थित होटल अमर में लगाई जाएगी।
पूजा और मुक्ता के अनुसार इस एक दिवसीय प्रदर्शनी में आगरा, टूंडला, हापुड़, फिरोजाबाद व आसपास की 35 घरेलू महिलाएं दीवाली और करवा चौथ की थीम पर अपने हुनर और शौक का प्रदर्शन करेंगी।
प्रदर्शनी में भारत की टॉप 50 होम बेकर्स में से एक जानी-मानी होम बेकर, बेकिंग इंस्ट्रक्टर और केक आर्टिस्ट सोनल गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद इन घरेलू महिलाओं का हौसला बढ़ाएंगी।
प्रदर्शनी में सभी दर्शकों के लिए गेम्स, चाट-पकौड़ी और फन एंटरटेनमेंट के साथ-साथ गिफ्ट और लकी कूपन का भी इंतजाम आयोजकों द्वारा किया गया है।
: तेहि छन मध्य राम धनु तोरा, भरे भुवन धुनि घोर कठोरा…
Thu, Oct 19, 2023
श्रीमनःकामेश्वर बाल विद्यालय, दिगनेर में चल रही है श्रीराम लीला
चतुर्थ दिन लीला में हुआ धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और परशुराम संवाद लीला मंचन
गुरुवार को दिगनेर गांव में पहली बार निकाली जाएगी राम बरात
आगरा। जैसे ही भगवान श्रीनारायण के अवतार श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ा हर ओर, हर कोई पुलिकित− हर्षित हो उठा। गढ़ी ईश्वरा, ग्राम दिगनेर, शमशाबाद रोड स्थित श्रीमनः कामेश्वर बाल विद्यालय में चल रहे बाबा मनःकामेश्वरनाथ रामलीला महोत्सव के चतुर्थ दिन धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और परशुराम संवाद प्रसंग का मंचन हुआ।
प्रसंग में जनकपुर में निवास कर रहे राम, लक्ष्मण व मुनि विश्वामित्र को राजा अपने मंत्री सतानंद को भेज स्वयंवर में आने का निमंत्रण भेजते हैं। मुनि विश्वामित्र के साथ पहुंचे, श्रीराम व लक्ष्मण की शोभा स्वयंवर में उपस्थित समस्त राजा आश्चर्य से देखते हैं। रंग भूमि में उपस्थित राक्षस राज रावण, बांणा सुर सहित अनेक राजा धनुष उठाने में असमर्थ होकर चले जाते हैं। वहीं कुछ अपना बल पौरुष दिखाकर लोगों के हंसी का पात्र भी बनते हैं।
राजा जनक परेशान होकर एक टिप्पणी कर देते हैं , जिसे सुन लक्ष्मण क्रोधित हो जाते हैं।
मुनि विश्वामित्र के आज्ञा पाकर श्रीराम धनुष उठाने चलते हैं। सखियां श्रीराम को हाथों धनुष टूटने की भगवान गणेश से प्रार्थना करती हैं।
महारानी सुनयना एक बालक के हाथों धनुष तोड़े जाने में संदेह जताती हैं। शर्त रखने के लिए राजा जनक को कोसती हैं। सीता मन ही मन स्तुति करती हैं। इस बीच धनुष की प्रत्यंचा खिंचते ही वह तीन खंडों में विभक्त हो जाता है। लेत चढ़ावत खैंचत गाढ़ें, काहुं न लखा देख सबु ठाढें। चौपाई गूंजती है और मंगल गीत के बीच सीता जयमाला लेकर रंगभूमि में आती हैं। उधर शिव के धनुष टूटने की सूचना से परशुराम क्रोधित होकर जनकपुर पहुंचते हैं। लक्ष्मण− परशुराम संवाद होता है। विश्वामित्र परशुराम का क्रोध शांत कराते हुए श्री राम जी को नारायण का अवतार कहते हैं।
यह सुन परशुराम श्रीराम को अपना रमापति धनुष देकर उसकी प्रत्यंचा चढ़ाने को कहते हैं। श्रीराम के प्रत्यंचा चढ़ाते ही परशुराम का संशय दूर हो जाता है वे श्रीराम की स्तुति कर लौट जाते हैं। और इसके साथ ही श्रीराम सीता के विवाह की तैयारियां जनकपुर में आरंभ हो जाती हैं।
इससे पूर्व स्वरूपों की आरती आज श्रीमहंत योगेश पुरी, उत्तम सिंह (ब्लाक प्रमुख, बरौली), जितेंद्र सिंह ( प्रधान , नगला नाथू) और हरेन्द्र सिंह (प्रधान, दिगनेर) ने उतारी।
गुरुवार को निकलेगी राम बरात
मठ प्रशासन हरीहर पुरी ने बताया कि अब तक गांव से लोग शहर राम बरात देखने जाते थे किंतु ये पहली बार होगा कि श्रीराम की भव्य बरात दिगनेर की सड़कों और गलियों में निकलेगी। गुरुवार को श्रीराम वरयात्रा की तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। हर गली, सड़क को दोनों ओर से सजा दिया गया है। पुष्पवर्षा के मध्य द्वार− द्वार आरती की जाएगी। ग्रामीणों में उत्साह अथाह है। भगवान की बरात में जाने के लिए बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं तैयारी की योजना बना रहे हैं तो युवा बरात की अगवानी के लिए रूपरेखा बनाने में जुटे हैं। श्रीराम वरयात्रा में विभिन्न झांकियां भी निकाली जाएंगी। आगरा शहर से बड़ी संख्या में लोग आयोजन में भाग लेने के लिए पहुंचेंगे। आयोजन का लाइव प्रसारण श्रीमनःकामेश्वर मंदिर सहित शहर के विभिन्न चौराहाें और विदेशाें तक में किया जा रहा है।