Tue 06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
‘रोटी दो अभियान’ बना सेवा और संस्कार की मिसाल, 60 परिवार जुड़े गौसेवा से राजनेताओं के लिए गुरुकुल समान था स्व. राजकुमार सामा का व्यक्तित्व, 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन डीएम मनीष बंसल ने जानी नई तकनीक, चाइनीज एग्जिबिटर्स से भी किया संवाद ₹21,000 करोड़ के संभावित कारोबारी अवसरों की नींव रख गया ‘मीट एट आगरा’ ‘मीट एट आगरा’ बना फुटवियर कारोबार में नए अवसरों और इनोवेशन का मंच “आजु सखि मंगल गावहु…” की गूंज से सजा एंथम, मेहंदी संगीत में झूमीं मिथिला की सखियां 168 झांकियों के साथ निकलेगी ऐतिहासिक राम बारात, ऐरावत पर सवार होंगे चारों राजकुमार मेहंदी, संगीत और लगन से सजा अग्रवन, राम के हाथों में रची ‘सीता’ नाम की मेहंदी बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्री जगन्नाथ यात्रा के स्वागत में निकली आमंत्रण व संकीर्तन यात्रा, दुर्गा माता मंदिर परिसर से हुआ भव्य आयोजन

Pragya News 24

Sun, Jun 15, 2025
Post views : 45

आगरा। इस्कॉन मंदिर द्वारा 27 जून को आयोजित होने जा रही श्री जगन्नाथ यात्रा के उपलक्ष्य में डिफेंस स्टेट स्थित श्री दुर्गा मां मंदिर से आमंत्रण यात्रा एवं संकीर्तन यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। श्री दुर्गा मां मंदिर समिति द्वारा आयोजित यात्रा की विशेषता रही कि इसमें श्री हरि सत्संग समिति के सदस्यों ने विशेष सहभागिता की। यह समिति विगत कई वर्षों से दैनिक संकीर्तन यात्रा का संचालन कर रही है और उनके भक्तिमय गायन से वातावरण पूरी तरह हरिरस में सराबोर हो गया।

कार्यक्रम के मुख्य स्वागतकर्ता दुर्गा मां मंदिर समिति के अध्यक्ष भगवान दास बंसल ने भक्तों का पुष्पवर्षा और माल्यार्पण से अभिनंदन किया।

जगन्नाथ मंदिर, इस्कॉन आगरा के अरविंद प्रभु जी ने रथयात्रा का महत्व बताते हुए कहा कि रथ यात्रा के दौरान जो भक्त भगवान की रथ का व्रत की रस्सी खींचते हैं उसके जन्म जन्मांतर के पाप कट जाते हैं। सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल भगवान की रथ यात्रा बनती है।

जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल एवं श्री रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल का सम्मान किया गया। आयोजन दो सत्रों में संपन्न हुआ – पहले चरण में आमंत्रण संकीर्तन यात्रा निकाली गई और दूसरे चरण में मंदिर परिसर में स्वागत सम्मान हुआ। भगवान दास बंसल ने बताया कि यह आमंत्रण यात्रा आगामी श्री जगन्नाथ यात्रा की पूर्व सूचना स्वरूप निकाली गई है, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु इस दिव्य यात्रा में सम्मिलित हो सकें और भगवान श्रीजगन्नाथ के दर्शन लाभ प्राप्त करें।

इस अवसर पर विधायक डॉ जीएस धर्मेश, मंगलम परिवार से घनश्याम दास अग्रवाल, नीतेश अग्रवाल, विष्णु दयाल बंसल, कल्याण प्रसाद मंगल, उमेश कंसल, डीपी अग्रवाल, ओमकार बंसल, श्री हरि सत्संग महिला समिति की अध्यक्ष अंशु अग्रवाल, संजय मित्तल, छोटेलाल वर्मा, राम गोपाल महेश्वरी, कुलभूषण गुप्ता राम भाई, रमन अग्रवाल, राजेश बंसल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन