Wed 07 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“तुलसी विवाह रचि आजु, मंगल गावहिं मिथिलावासी”, जनकपुरी में तुलसी-शालिग्राम विवाह से गूंजा मंगलगान “मिथिला पहुंची रघुनंदन की बारात, बरसे फूल तो खिल उठा जनकपुर” “बरषहिं सुमन देव मुनि बृंदा…” पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य राम बारात, आगरा बना राममय मां गौरा के पूजन को निकलीं जनकनंदिनी, सखियों संग नगर भ्रमण पर निकलीं सीताजी ‘रोटी दो अभियान’ बना सेवा और संस्कार की मिसाल, 60 परिवार जुड़े गौसेवा से राजनेताओं के लिए गुरुकुल समान था स्व. राजकुमार सामा का व्यक्तित्व, 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन डीएम मनीष बंसल ने जानी नई तकनीक, चाइनीज एग्जिबिटर्स से भी किया संवाद ₹21,000 करोड़ के संभावित कारोबारी अवसरों की नींव रख गया ‘मीट एट आगरा’ ‘मीट एट आगरा’ बना फुटवियर कारोबार में नए अवसरों और इनोवेशन का मंच “आजु सखि मंगल गावहु…” की गूंज से सजा एंथम, मेहंदी संगीत में झूमीं मिथिला की सखियां

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

जनकपुरी महोत्सव 2026 : “मिथिला पहुंची रघुनंदन की बारात, बरसे फूल तो खिल उठा जनकपुर”

Pragya News 24

Wed, Oct 7, 2026
Post views : 10

गणपति किंग्स काउंटी पर पुष्पवर्षा के बीच हुआ प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का भव्य स्वागत — आरती उतारकर मिथिला की महिलाओं ने दूल्हा बने राघव का किया सत्कार

आगरा। “आजु मिथिला नगरिया निहाल सखी, अवध से आई राम की बारात…” की भावनाओं के बीच बुधवार को भावना एस्टेट रोड स्थित गणपति किंग्स काउंटी पर ऐसा दृश्य साकार हुआ, मानो स्वयं मिथिला नगरी में अयोध्या से रघुनंदन की बारात पहुंच गई हो। प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों के साथ श्रीरामलीला कमेटी की बारात गणपति किंग्स काउंटी पहुंची तो पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत किया गया।

जनकपुरी महोत्सव की मिथिला नगरी बने भावना एस्टेट रोड पर बारात के पहुंचते ही वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। बैंड की भक्तिमय धुनों और पुष्पवर्षा के बीच अपार्टमेंटवासी एवं मिथिला नगरी के श्रद्धालु बारात के स्वागत को उमड़ पड़े।

गणपति किंग्स काउंटी पर स्थानीय महिलाओं ने मंगल थाल सजाकर दूल्हा बने प्रभु श्रीराम की नजर उतारी। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ राघव का सत्कार किया। बारात जैसे ही स्वागत स्थल पर पहुंची, श्रद्धालुओं के चेहरे पर आनंद और भक्ति के भाव झलक उठे। ऐसा प्रतीत हुआ मानो अयोध्या से आई बारात का मिथिला ने अपने घर के आंगन में स्वागत किया हो।

इस दौरान श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल तथा जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के मुख्य संयोजक मनोज बंसल ने प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों की आरती उतारी और पुष्प अर्पित कर उनका अभिनंदन किया।

गणपति किंग्स काउंटी पर भव्य स्वागत और आरती के बाद प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप चांदी के रथ पर विराजित लक्ष्मी नारायण के स्वरूप के साथ-साथ अपने-अपने रातों पर सवार होकर कावेरी कौस्तुभ पहुंचे। यहां भी वातावरण भक्तिमय हो गया। स्थानीय निवासियों ने जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय गोयल के नेतृत्व में बारात और स्वरूपों का स्वागत-अभिनंदन किया।

कावेरी कौस्तुभ में स्थानीय निवासियों ने श्रद्धा और आत्मीयता के साथ प्रभु के स्वरूपों का स्वागत किया। पुष्प अर्पित कर आरती की गई और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। स्वागत के बाद प्रभु श्रीराम सहित चारों भाइयों के स्वरूपों ने यहां विश्राम किया।

ऐसा लगा मानो जनकपुर में पहुंची अयोध्या की बारात के लिए मिथिला के एक और घर के द्वार श्रद्धा और प्रेम से खुल गए हों।

गणपति किंग्स काउंटी के निवासी और मिथिला नगरी के श्रद्धालु बारात के स्वागत में पूरी तरह भावविभोर दिखाई दिए। बैंड की धुन, जयघोष और पुष्पवर्षा के बीच ऐसा लगा मानो घर आए दूल्हे राघव के स्वागत में पूरा मिथिला परिवार एकजुट हो गया हो।

प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं ने मंगल गीतों के साथ स्वागत किया तो पुरुषों और बच्चों ने जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

इस अवसर पर मुकेश जौहरी, ताराचंद अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अंजुल बंसल, विनोद जौहरी, राहुल शर्मा, दिलीप अग्रवाल, राघव शर्मा, मनीष शर्मा, रमांशु शर्मा, राम अभिषेक शर्मा, विष्णु दयाल बंसल, राहुल गौतम आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन