Wed 07 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“तुलसी विवाह रचि आजु, मंगल गावहिं मिथिलावासी”, जनकपुरी में तुलसी-शालिग्राम विवाह से गूंजा मंगलगान “मिथिला पहुंची रघुनंदन की बारात, बरसे फूल तो खिल उठा जनकपुर” “बरषहिं सुमन देव मुनि बृंदा…” पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य राम बारात, आगरा बना राममय मां गौरा के पूजन को निकलीं जनकनंदिनी, सखियों संग नगर भ्रमण पर निकलीं सीताजी ‘रोटी दो अभियान’ बना सेवा और संस्कार की मिसाल, 60 परिवार जुड़े गौसेवा से राजनेताओं के लिए गुरुकुल समान था स्व. राजकुमार सामा का व्यक्तित्व, 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन डीएम मनीष बंसल ने जानी नई तकनीक, चाइनीज एग्जिबिटर्स से भी किया संवाद ₹21,000 करोड़ के संभावित कारोबारी अवसरों की नींव रख गया ‘मीट एट आगरा’ ‘मीट एट आगरा’ बना फुटवियर कारोबार में नए अवसरों और इनोवेशन का मंच “आजु सखि मंगल गावहु…” की गूंज से सजा एंथम, मेहंदी संगीत में झूमीं मिथिला की सखियां

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

रामलीला महोत्सव-2026 : “तुलसी विवाह रचि आजु, मंगल गावहिं मिथिलावासी”, जनकपुरी में तुलसी-शालिग्राम विवाह से गूंजा मंगलगान

Pragya News 24

Wed, Oct 7, 2026
Post views : 8

घूंघट की ओट में तुलसी महारानी, सेहरा बांधे शालिग्राम जी ने मोहा मन — मिथिलावासियों ने कन्यादान कर स्वयं को धन्य माना

आगरा। श्री रामलीला महोत्सव 2026 के अंतर्गत जनकपुरी महोत्सव में भावना एस्टेट स्थित भावनेश्वर मंदिर परिसर उस समय साक्षात मिथिला की नगरी में बदल गया, जब वैदिक मंत्रोच्चारण, मंगल गीतों और भक्ति भाव के बीच तुलसी महारानी और शालिग्राम जी का विवाह विधि-विधान से संपन्न हुआ। घूंघट की ओट में सजी तुलसी महारानी और सेहरा बांधे शालिग्राम जी के दिव्य स्वरूप ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वातावरण में विवाह के मंगल गीत गूंजते रहे और हर ओर जय श्रीराम, जय तुलसी माता के जयघोष सुनाई देते रहे।

विवाह समारोह में राजा दशरथ के स्वरूप संजय सिंघल और रानी कौशल्या के स्वरूप नीता सिंघल शालिग्राम जी को विधिवत लेकर विवाह स्थल पर पहुंचे। वहीं राजा जनक के स्वरूप अशोक कुमार गोयल और रानी सुनैना के स्वरूप लता गोयल तुलसी महारानी को लेकर विवाह स्थल पर पहुंचीं। इसके बाद वैदिक आचार्यों के मंत्रोच्चारण के बीच विवाह की सभी रस्में संपन्न हुईं।

विवाह के दौरान ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं मिथिला में जनकनंदिनी के विवाह का उत्सव हो रहा हो। मिथिलावासियों ने कन्यादान की रस्म में सहभागिता कर स्वयं को धन्य अनुभव किया। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव से विवाह के मंगल क्षणों को निहारा और तुलसी-शालिग्राम के जयकारे लगाए।

तुलसी-शालिग्राम विवाह के अवसर पर जनकपुरी महोत्सव की महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीतों की ऐसी सुरलहरियां छेड़ीं कि पूरा वातावरण विवाहोत्सव के रंग में रंग गया। महिलाओं ने “आज हमारे आंगन तुलसी आईं...”, सहित पारंपरिक विवाह मंगल गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

जनकपुरी महोत्सव महिला समिति की अध्यक्ष अमृता पोरवाल के नेतृत्व में शिखा, रुचि, सीमा, शालिनी, सिमी, शुचि, शीतल, वंदना, संगीता, मीना, मिशी, दीप्ति, ऋतु, प्रियंका ठाकुर, शीतल, एकता, ज्योति, शालू, रुपाली, संगीता, रिंकू आदि ने मंगल गीत प्रस्तुत किए।

रामलीला कमेटी के पदाधिकारी बने बाराती
वर पक्ष की ओर से श्री रामलीला कमेटी से ताराचंद्र अग्रवाल, विजय प्रकाश गोयल, अंजुल बंसल, प्रवीण स्वरूप, विष्णु दयाल बंसल, राहुल गौतम और संजय अग्रवाल उपस्थित रहे। वहीं राजा जनक के परिवार की ओर से शोभिक गोयल, मोहित गोयल, स्मृति गोयल, रिनी गोयल आदि ने विवाह समारोह में सहभागिता की।

वैदिक मंत्रों से पवित्र हुआ विवाह स्थल
विवाह की वैदिक रस्में वेद प्रकाश प्रचेता, सुभाष चंद्र शास्त्री, मुकेश शास्त्री, किशोर कुमार लवानिया, हर्ष शास्त्री, राघव शास्त्री, आचार्य राहुल रावत, आयुष शर्मा, कुनाल शर्मा, अरुण शास्त्री, गोपाल कृष्ण मुद्गल और दीपक शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराईं।

आयोजन समिति की रही सहभागिता
इस अवसर पर जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव के अलावा अजय अवागढ़, नरेंद्र सिंह सेंगर, अशोक गुप्ता, संजय गोयल, मनोज बंसल, संतोष कटारा, धर्मेश जैन, मनोज जादौन, हितेश लवानियां, मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह, अरविंद शर्मा, आकाश ग्वाला, पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी, सतीश ठाकुर, रोहन गुप्ता, अनुज भारद्वाज, पंकज पाठक, हेमंत जादौन, भोले चौहान, धीरज शर्मा, धीरज मंगल, रामवली यादव आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन