: पशुओं की देखभाल करने वाली सोसायटियों को कैस्पर्स होम करेगा सम्मानित
Thu, Jul 3, 2025
कैस्पर्स होम द्वारा आयोजित की जा रही एक अनोखी प्रतियोगिता
पशु पक्षियों की सेवा करने वाली सोसाटियों को किया जाएगा सम्मानित
सात सोसायटियों ने भेजे वीडियों, 15 जुलाई रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि
आगरा। पशु पक्षियों की देखभाल व सेवा करने वाली शहर की बेस्ट गेट बंद सोसायटियों को कैस्पर्स होम सम्मानित करेगा। सोसायटियों द्वारा भेजे गए वीडियों के आधार व खुद सोसायटी में जाकर देखने के बाद निर्णायक मण्डल बैस्ट सोसायटियों का निर्णय करेगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। जुलाई माह के अंत में सम्मान समारोह आयोजित कर वितेजा सोसायटियों को सम्मानित किया जाएगा। अब तक सात सोसायटियों के वीडियों प्राप्त हो चुके हैं।
खंदारी स्थित कैस्पर्स होम कार्यालय पर पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में चेयरपर्सन विनीता अरोड़ा ने बताया कि पहले गली मौहल्लों के पालतू जानवरों की देखरेख अच्छी तरह से होती थी। हर घर में पहली रोटी गाय की और अंतिम रोटी श्वान के लिए बनती थी। जिससे पशुओं को पेट भरा रहता था। लेकिन गेट बंद सोसायटियों के चलन से इस परम्परा में कमी आयी है। लोग जानवरों की सेवा करना तो दूर कालोनी के अन्दर तक घुसने नहीं देते क्षेत्रीय पालतू पशुओं को। हम अपने आस-पास के पशु पक्षियों की देखभाल करें तो ईको सिस्टम संतुलित होने के साथ हम किसी न किसी रूप में प्रकृति का ही सहयोग और देखभाल करेंगे। लोगों में जागरूकता बढ़ाने व पशुओं की देखभाल की परम्परा को बरकरार रखने के उद्धेश्य से यह प्रतियोगिता रखी गई है। जिसमें नगर निगम व पशु कल्याण बोर्ड के नियमों के तहत पशु पक्षियों की देखभाल व सेवा करने वाली तीन बेस्ट सोसायटी के साथ सोसायटी के बुजुर्ग व बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा। शहर की सभी गेट बंद सोसायटी के लोग 9897716054, 6398922025, 8279549870 पर अपनी सोसायटी की वीडियों बनाकर भेज सकते हैं। जुलाई माह के अंत में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अतुल सिरोही, शांतनु बंसल, अंकित शर्मा, अयान जैन, प्रतिभा गोस्वामी, अंकुर गोस्वामी, दिशिता, शिल्पी चतुर्वेदी, वेदांशी, विहान चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।
: श्रावण मास के पहले सोमवार को शहर में निकलेगी विशाल मंगल कलश यात्रा
Tue, Jul 1, 2025
मंगल कलश यात्रा में शामिल होंगी 1500 महिला श्रद्धालु
आठ स्थानों पर हो रहे मंगल कलश हेतु पंजीकरण
मंगल कलश में होता है देवी- देवताओं का वास: डॉ. कुंदनिका शर्मा
सेवा भवन पर हाथ में कलश लेकर दिया भाव भरा निमंत्रण
आगरा। गो महिमा महोत्सव समिति आगरा द्वारा पुण्यदायी श्रावण मास के पावन अवसर पर नौ दिवसीय गौ महिमा महोत्सव के अंतर्गत शिव महापुराण कथा, सवा लाख पार्थिव शिवलिंग अभिषेक, गौपूजन, गौदान, संत दर्शन व भजन संध्या के निमित्त प्रथम सोमवार, 14 जुलाई को सुबह 9:00 बजे राधा कृष्ण मंदिर नेहरू नगर से सूरसदन स्थित कार्यक्रम स्थल तक विशाल और दिव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस संबंध में मंगलवार को सुल्तानगंज पुलिया स्थित सेवा भवन पर आयोजकों द्वारा हाथ में कलश लेकर शहारवासी महिला श्रद्धालुओं को मंगल कलश यात्रा के लिए भाव भरा निमंत्रण दिया गया। गौ माता और हर हर महादेव के जयकारे लगाए गए।
प्रमुख समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने बताया कि मंगल कलश यात्रा में संतों, गौ माता, गौ रक्षकों व देवी-देवताओं के रथों व बैंड वादकों के साथ 1500 महिला श्रद्धालु मंगल कलश उठाकर चलेंगी। इच्छुक महिला श्रद्धालु अधिक जानकारी के लिए 93583 99066, 8077304991 या 7252896908 पर संपर्क कर सकती हैं।
पूर्व पार्षद डॉ. कुंदनिका शर्मा ने आगरा की श्रद्धालु महिलाओं को कलश यात्रा का आमंत्रण देते हुए कहा कि मंगल कलश में देवी-देवताओं का वास माना जाता है। मंगल कलश यात्रा में शामिल होने से जीवन में शुभता, धन, वैभव, समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।
डॉ. कुंदनिका शर्मा, सुमन गोयल, कुमकुम उपाध्याय, ममता सिंहल, आशा अग्रवाल, बबली जैन, पूर्विका बंसल, जागृति मित्तल, नीता बत्रा, पूजा जैन, मीनाक्षी शर्मा, शशि गुप्ता, मीरा कुशवाह और स्नेहलता चौहान भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
मंगल कलश के लिए यहाँ कराएँ पंजीकरण
गोयल पेंट्स, सुल्तानगंज की पुलिया
केला चामुंडा देवी मंदिर, बल्केश्वर सब्जी मंडी के पास
सीताराम मंदिर, वजीरपुरा
विशाल तिवारी, गाँधीनगर मंदिर
उमा दत्त शर्मा, 76, रोशन बाग की पुलिया के निकट, दयालबाग
शशि गुप्ता, न्यू आदर्श नगर, बल्केश्वर
प्रियंका ठाकुर, राम रघु आनंदा फेज वन, भावना स्टेट के निकट, सिकंदरा
भारद्वाज फाइनेंशियल सर्विसेज, शॉप नं. 05, ब्लॉक नंबर 11, प्रथम तल, संजय प्लेस
: संचारी रोगों के प्रति जन जागरूकता के लिए निकली अन्तर्विभागीय विशाल रैली
Tue, Jul 1, 2025
महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
महापौर व सीएमओ ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान का किया शुभारंभ
एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा अभियान, 11 जुलाई से घर-घर दस्तक देगी आशा और आंगनबाड़ी की टीम
आगरा। जनपद में मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए मंगलवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान का शुभारंभ हो गया। आवास विकास स्थित नगर निगम के जोनल कार्यालय से सेंट्रल पार्क तक अन्तर्विभागीय विशाल जागरुकता रैली निकाली गई। रैली को मुख्य अतिथि महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने हरी झंडी दिखाई। विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान जिले में शुरू हो गया है। जनजागरूकता और स्वच्छता व्यवहार के जरिये संक्रामक बीमारियों से बचाव पूरे माह चलेगा अभियान ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। 11 जुलाई से आशाएं घर-घर जाकर दस्तक देंगी और लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव के प्रति जागरुक करेंगी। सीएमओ ने बताया कि नगर विकास, पशु पालन विभाग, पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, षिक्षा विभाग, सूचना विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इस अभियान के दौरान साफ-सफाई, झाडियों की कटाई, तालाबों की सफाई एण्टीलार्वा छिडकाव एवं फॉगिंग, शुद्ध पेय जल, पुष्टाहार, स्कूलों में बच्चों को स्वास्थ्य शिक्षा तथा सभी दिव्यांग बच्चों को शतप्रतिशत आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराये जाने सहित स्वास्थ्य विभाग की समस्त गतिविधियों के पूर्ण प्रतिवद्धता के साथ संचालित करने के दिशा निर्देश दिये गए हैं।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व वेक्टर बोर्न डिजीज के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने कहा कि एक माह का अभियान मौसम की दृष्टि से और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि बरसात के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ेगा। लोगों तक यह संदेश पहुंचाना है कि नालियों में पानी जमा न होने दें, झाड़ियों की सफाई करें, घर में भी कहीं साफ पानी जमा न होने दें, हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें, शौचालय का प्रयोग करें, बच्चों को भी स्वच्छता व्यवहार सिखाएं और किसी भी प्रकार का बुखार हो तो अस्पताल के चिकित्सक से ही इलाज कराएं । बुखार के लक्षण दिखने पर आशा कार्यकर्ता की मदद से या स्वयं 108 नंबर एम्बुलेंस पर फोन कर उसके साथ ही अस्पताल जाएं । अपने मन से दवा का सेवन नहीं करना है ।
रैली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. संजीव वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बी.वी.डी. डॉ. सुरेन्द्र मोहन प्रजापति, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, डॉ. उपेन्द्र कुमार, डॉ. नन्दन सिंह, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. ऋषि गोपाल, यूनीसेफ के डीएमसी राहुल कुलश्रेष्ठ सहित अन्य समस्त 11 विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों, आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया । रैली कार्यक्रम में सीफार संस्था, एंबेड परियोजना के वर्कर ने भी अत्यधिक उर्जा के साथ प्रतिभाग किया।
मच्छरों से करें बचाव के लिए ये करें
खुले में शौच न करें
साबु से हाथ धोएं
घरों के आसपास साफ-सफाई रखें
जल जमाव न होने दें
कूलर के उपयोग न होनें पर उसे साफ करके रख दें