: किन्नर के दो गुटों में खूनी संघर्ष, चाकू-ब्लेड से किया हमला
Fri, Oct 27, 2023
Agra. किन्नरों के बीच इलाके को लेकर चल रही लड़ाई खूनी संघर्ष में बदल गयी है। ताजा मामला देवरी रोड स्थित कोटली बगीची का है। कोटली बगीची में इलाके के लेकर किन्नरों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। घायल अवस्था में तीन किन्नरों को जिला अस्पताल इलाज व मेडिकल के लिए लाया गया। घायल हुए किन्नरों के आरोप है कि गुड़िया किन्नर, चेला भूरी सिंह और उसके साथ लगभग एक दर्जन लोगों ने पीछे से आकर हमला बोला दिया। उनकी जान लेने के इरादे से चाकू और ब्लेड से उन पर हमला किया।
मामला ताजगंज थाना क्षेत्र के कोटली बगीची का है। घायल किन्नरों ने बताया कि वो अपने क्षेत्र में लोगों से बधाई लेने के बाद नाश्ता कर रहे थे, तभी पीछे से किन्नर गुड़िया चेला भूरी और उसके साथ एक दर्जन लड़के आये और उनके साथ मारपीट करने लगे। सड़क पर लिटा लिटाकर उनके साथ मारपीट की। मारपीट करने के बाद उन्होंने चाकू और ब्लेड निकाल लिए और जान लेने के नीयत से हमला किया। हमले में उनके चेहरे और हाथ पैरों के साथ शरीर के अन्य जगहों पर चोट आई है।
पीड़ित किन्नरों ने बताया कि इस घटना की सूचना तुरंत उन्होंने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आई लेकिन तब तक हमलावर किन्नर गुड़िया और उसके समर्थक फरार हो गए। घायल अवस्था में उन्हें इलाज और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घायलों ने पुलिस से हमलावरों के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की, साथ ही सीएम योगी से भी सुरक्षा की गुहार लगाई।
इलाके की है लड़ाई
किन्नरों ने बताया कि गुड़िया किन्नर जबरन उनके इलाके पर कब्जा करना चाहती है। वह उनका इलाका है और उसी इलाके में बधाई लेते हैं लेकिन गुड़िया किन्नर अपनी गुंडागर्दी के चलते उनका इलाका छीनना चाहती है। इसलिए उनके इलाके में आकर उनपर और उनके साथियों पर हमला कर रही है जिससें खौफ में आकर वो अपना इलाका छोड़ दे। फिलहाल पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
: दहेज का मुकदमा खारिज होते ही किलर पत्नी हुई फरार, पुलिस दबिश में जुटी
Fri, Oct 27, 2023
Agra. थाना ताजगंज के रामरघु एग्जॉटिका में बैंक कर्मचारी सचिन उपाध्याय की हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस ने मृतका की पत्नी प्रियंका की ओर से महिला थाने में दर्ज कराए गए दहेज उत्पीड़न के मुकदमे को खारिज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि यह मुकदमा सचिन की मौत से एक दिन पहले लिखवाया गया जो एक सोची समझी साजिश के तहत दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस मृतक की नामजद पत्नी प्रियंका की धरपकड़ में जुटी हुई है लेकिन किलर पत्नी फरार हो गयी है।
इस हत्याकांड में कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मृतक के ससुर बृजेंद्र सिंह रावत, साले कृष्णा रावत और मृतक की पत्नी प्रियंका को नामजद किया गया। पुलिस ने कृष्णा रावत को जेल भेजा दिया। उधर, पत्नी प्रियंका पुलिस के सामने नहीं आई है। परिजन ने यही बताया था कि उसकी तबीयत खराब है। पति की मौत के बाद से वह सदमे में हैं। उसका हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।
बैंक प्रबंधक सचिन उपाध्याय हत्याकांड की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस फूंक फूंक कर कदम रख रही है। मामला हाई प्रोफाइल है इसलिए साक्ष्य जुटाने में पुलिस कोई गलती दोहराना नहीं चाहती है। पुलिस क्राइम सीन को दोहराने की तैयारी कर रही है। मृतक की पत्नी को भी पूछताछ के लिए नोटिस जारी किए है लेकिन मृतका की पत्नी सामने नहीं आई है।
डीसीपी सिटी ने बताया कि मृतका की पत्नी की ओर से दहेज उत्पीड़न का मुकदमा अपने ससुरालियों पर दर्ज कराया गया था उसे खारिज कर दिया गया है। यह मुकदमा सचिन की हत्या से एक दिन पहले दर्ज कराया था जो साजिशन था। केस खारिज होने के बाद आरोपी प्रियंका फरार है उसकी धरपकड़ में पुलिस जुट गई है।
: ट्रेनों में अपराध करने वाले फरार चल रहे तीन वारंटियों को किया गया गिरफ्तार
Fri, Oct 27, 2023
Agra. अपराधियों पर शिकंजा कसने में जीआरपी पूरी तरह से जुटी हुई है जिससे रेल यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाया जा सके और ट्रेनों में होने वाली अपराधों को रोका जा सके। इस कड़ी में जीआरपी आगरा फोर्ट और जीआरपी आगरा कैंट को सफलता हाथ लगी है। जीआरपी आगरा फोर्ट ने फरार चल रहे दो वारंटी को गिरफ्तार किया है तो वहीं जीआरपी आगरा कैट ने भी एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
जीआरपी आगरा फोर्ट प्रभारी ने बताया कि दो शातिर अपराधी जो विभिन्न मुकदमों में नामजद थे और फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए काफी समय से दबिशें दी जा रही थी लेकिन दोनों ही वारंटी पकड़ में नहीं आ रहे थे। सूचना तंत्र को मजबूत बनाया गया। सूचना मिली कि दोनों शातिर अपराधी जगदंबा इंटर कॉलेज के पास है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घेराबंदी की गई और दोनों शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
पकड़े गए वारंटी
1-राजेश पुत्र रमेशचन्द्र नि0 भर्रका पोस्ट विसावर थाना सादाबाद जिला हाथरस (उ0प्र0) ।
हालपता - जगदम्बा इन्टर कालेज के पास एत्मादौला आगरा
2-राजकुमार पुत्र रामसहाय नि0 जगदम्बा इन्टर कालेज के पास थाना एत्मादौला आगरा ।
दूसरी ओर जीआरपी आगरा कैंट ने भी एक वारंट को गिरफ्तार किया है। यह वारंटी भी कई मुकदमा में नामजद था और फरार चल रहा था। इस शातिर अपराधी को भी जीआरपी कैंट द्वारा थाना एत्माद्दौला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त का नाम व पता
राकेश पुत्र राजेन्द्र सिंह नि0 शिवनगर थाना शाहगंज आगरा ।
हालपता - जगदम्बा स्कूल के पास टेडी बगिया थाना न्यू ट्रांस यमुना आगरा ।
जीआरपी आगरा कैंट और जीआरपी आगरा फोर्ट प्रभारी ने बताया कि ट्रेन में यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है। जो वारंटी फरार चल रहे हैं उनकी धर पकड़ के लिए दबिशें दी जा रही हैं जिनसे इन शातिर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।