: छात्राओं ने एसडीएम से की शिकायत, जानिए क्यों?
Tue, Sep 19, 2023
आगरा/बाह। थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत बड़ा गांव स्थित सरकारी जूनियर हाई स्कूल में एक शिक्षक की करतूत उत्पीड़न को लेकर नाबालिग छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ एसडीएम कार्यालय पर पहुंची और बताया कि शिक्षक उनसे अश्लील बातें कर गंदी हरकत करता है। प्रार्थना पत्र देकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। जिस मामले में छात्राओं एवं अभिभावकों को शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को जूनियर हाई स्कूल बड़ा गांव में अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ने वाली छात्राएं एक दर्जन से अधिक संख्या में एकत्रित होकर अपने अभिभावकों के साथ तहसील बाह एसडीएम कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया के स्कूल में तैनात दबंग शिक्षक इंद्र कुमार द्वारा स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करते हुए अभद्र व्यवहार गंदी बात करता है। छात्र बच्चियों की शिकायत पर कई बार शिक्षक को मामले में समझाया कि इस तरह की हरकत ना करें। मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा शिक्षक से शिकायत करने पर वह गलत मुकदमे में फसाने की धमकी देता है। छात्र बच्चियों के साथ गलत हरकत करने पर शिक्षक द्वारा दबंग दिखाते हुए थप्पड़ भी मार दिए गए थे। अपना दबाव एवं गुंडा गर्दी बनाए हुए हैं। गरीब और किसान होने के नाते वह इस मामले को पहले कुछ नहीं कह पाए मगर शिक्षक द्वारा लगातार शिक्षा का हनन कर अभद्र व्यवहार एवं चरित्रता का हनन कर रहा है। जो स्कूली बच्चों के जीवन को खराब करना चाह रहा है ऐसे शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए एवं शिक्षा पद से भी हटाकर मुकदमा दर्ज किया जाने की गुहार लगाई गई। वहीं छात्र बच्चियों एवं अभिभावकों द्वारा थाने में भी मामले को लेकर शिकायत की गई जिस पर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
: मथुरा बनेगा डेटा सेंटर हब, पीपीपी मॉडल पर संचालित होंगे स्मार्ट पार्किंग और इलेक्ट्रिकल व्हीकल चार्जिंग स्टेशन
Mon, Sep 18, 2023
मथुरा। मण्डलायुक्त रितु माहेश्वरी ने मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के सभागार में मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण की 98वीं बोर्ड बैठक ली। बैठक में निर्देश दिये कि पुरानी बोर्ड बैठकों में दिये गये निर्देशों का अनुपालन करवाते हुए एक माह में अधोहस्ताक्षरी के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करें। एक माह के अन्दर सभी प्रकार के लम्बित कार्यों की सूची तैयार कर उनकी टाइमलाइन तय करते हुए अवगत कराया जाये।मंडलायुक्त ने निर्देश दिये कि लक्ष्मी नगर से टैंक चैराहा के मार्ग की विभिन्न जमीनों को एनएचएआई से स्थानान्तरण करते हुए लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया जाये। रूपटॉप रेनवॉटर हार्वेस्टिंग के संबंध में जोर देते हुए कहा कि सभी निर्माणाधीन भवनों, कार्यालयों, निजी संस्थाओं, मकानों, शोरूम आदि में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग की सुविधा जरूर हो। अनुपालन न करने वालों की सूची तैयार कर सभी को नोटिस भेजे जायें और जिन्हें नोटिस भेजे जा चुके हैं उनकी एफडी जब्त की जाए।बोर्ड बैठक में पुनरीक्षित बजट रखा गया। पूर्व में आवंटित बजट तथा गत वर्ष में आवंटित बजट के बारे में जानकारी ली। पूंजीगत एंव राजस्व के आय-व्यय पर विस्तृत रूप से चर्चा करने के बाद प्रस्तावित पुनरीक्षित बजट को मंडलायुक्त द्वारा पारित किया गया। बैलेंस सीट का भी अवलोकन किया। मंडलायुक्त ने निर्देश दिये कि पूर्व में अवशेष बजट जो काफी वर्षों से खर्च नहीं किया गया है, उसके संबंध में प्रस्ताव तैयार कर आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्तुत करें।मथुरा के प्रमुख हैरिटेज क्षेत्रों एवं मार्गों का सौन्दर्यीकरण कराने एवं एकरूपी साइन बोर्ड लगाये जाने के निर्देश दिए। पीपीपी मॉडल पर गोल्फकार्ट चलाने, स्मार्ट पार्किंग संचालित करने एंव इलेक्ट्रिकल व्हीकल चार्जिगं स्टेशन की सुविधा से संबंधित प्रस्ताव मंडलायुक्त द्वारा स्वीकृत किए गए।
लैंड बैंक बढ़ाने और डेटा सेंटर का प्रस्ताव पास
लैण्ड बैंक/जमीन क्रय करने के संबंध में जानकारी ली। जिस पर चर्चा करने के बाद मंडलायुक्त ने लैंड बैंक बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मथुरा में लगभग 350 हेक्टेअर भूमि खरीदने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। मथुरा को डाटा सेन्टर हब बनाने हेतु चर्चा की गई, जिसमें मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि हमें बड़ी बड़ी कम्पनियों को उत्कृष्ट सुविधायें प्रदान करनी होंगी, जिससे वे अपना डाटा सेन्टर मथुरा में स्थापित करें। मथुरा एनसीआर के सबसे नजदीक है, इसलिए यहां पर डाटा सेन्टर की संभावनाऐं अधिक हैं।
संसोधन के साथ मास्टर प्लान 2031 मंजूर
बैठक में मास्टर प्लान 2031 पर भी चर्चा की गयी। मास्टर प्लान में नक्शा अप्रूवल एवं विभिन्न प्रकार की जमीनें जैसे औद्योगिक क्षेत्र, आवासी क्षेत्र, नॉलेज पार्क, एग्रीकल्चर क्षेत्र आदि के विभाजन कार्यों में निरीक्षण करने के बाद संसोधन करते हुए मंडलायुक्त ने मास्टर प्लान को मंजूरी दी।
अवैध निर्माणों पर सख्त रूख
मण्डलायुक्त ने वीसी एमवीडीए को सख्त निर्देश दिये कि मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के अन्तर्गत अवैध निर्माणों पर कार्यवाही करें। अवैध कॉलौनी, भवन, कॉम्पलेक्स, मार्केट, शौरूम, कारखाने आदि को तत्काल नोटिस दिया जाये और नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होंने 15 दिनों में सभी अवैध निर्माणों को चिन्हित करते हुए सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। अवैध बड़ी कॉलोनियों पर कार्यवाही करें और कार्यवाही का प्रचार प्रसार करें, जिससे और लोग अवैध निर्माण न कर सकें।बोर्ड बैठक के पश्चात उन्होंने एनएचएआई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली, जिसमें मण्डलायुक्त द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए एनएचएआई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि राया कट से मथुरा तक आने वाली सड़क को एक सप्ताह के अन्दर गढ्ढामुक्त किया जाये। जनपद में चल रहे सभी निर्माण कार्यों की प्रगति में तेजी लायें और समय एवं गुणवत्ता के साथ कार्यों को पूर्ण करें। मडलायुक्त ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नियत समय तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं हुआ तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।बैठक में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, सचिव राजेश कुमार, ओएसडी प्रसून्न द्विवेदी, लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता अजय कुमार, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
: दरोगा को खंबे से बांधा, पीट पीटकर किया अर्धनग्न, वीडियो वायरल
Mon, Sep 18, 2023
Agra. खाकी का एक ऐसा चेहरा सामने आया है जिसने खाकी को दागदार बना दिया है। दारू के नशे में एक दरोगा दीवार फांदकर एक घर में घुस गया। कमरे में सो रही लड़की से जबरदस्ती करने लगा। लड़की ने शोर मचाया तो परिजन जाग गए। परिजनों ने आपत्तिजनक अवस्था में दरोगा को पकड़ लिया। तब तक शोर शराबा सुनकर ग्रामीण भी इक्ट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने दरोगा को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो आक्रोशित हो गए। दरोगा को खंभे से बांध कर जमकर पीटा गया। इसके बाद पुलिस बुला ली। आधी रात जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो दरोगा खंभे में अर्द्धनग्न अवस्था में बंधा था। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है। फिलहाल, दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।
बेटी के चीखने पर जागे परिजन
घटना बरहन इलाके के गांव तिहेया की है। गांव वालों ने बताया कि रविवार रात 11 बजे दरोगा घर की दीवार को फांदकर अंदर घुस गया। नशे की हालत में दरोगा ने घर में मौजूद लड़की से छेड़खानी की। उसके कपड़े फाड़ दिए। लड़की के शोर मचाने पर परिजन जाग गए। दरोगा की करतूत देखकर परिजनों ने उसे पकड़ लिया। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। सामने आया कि घर में घुसने वाला शख्स बरहन थाना पर तैनात दरोगा संदीप कुमार है। इसके बाद लोग और ज्यादा भड़क गए। कहा कि जिन पर हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी है। वहीं हमारी बहू-बेटियों पर गंदी नजर डाल रहे हैं।
मुक़दमा हुआ दर्ज़
पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि, ''आरोपी दरोगा संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। विभागीय कार्रवाई के लिए भी आदेश कर दिए गए हैं।