: श्री रघुनाथ जी की मनमोहक छवि पर मोहित हुई जगत जननी
Thu, Sep 26, 2024
आगरा। रामलीला मैदान में आज मिथिला नगरी में बनी पुष्प वाटिका अपनी अनोखी छठा बिखेर रही थी। गौरा मंदिर और अहिल्या उद्धार के निराले दृश्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इससे पूर्व स्व. लाला चन्नोमल की बारहदरी से मुनि विश्वामित्र के साथ राम लक्ष्मण घोड़े की सवारी पर व मां जानकी अपनी सखियों के साथ रथ पर सवार होकर पुष्प वाटिका के लिए रावतपाड़ा, जौहरी बाजार, बिजली घर होती हुई रामलीला मैदान बनी जनकपुरी मिथिला नगरी में जाती हैं। मां जानकी राम-लक्ष्मण की शोभायात्रा मार्ग पर अनेक जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। रामलीला के पदाधिकारियों ने मां जानकी व भगवान राम की महिमा का वर्णन कुछ इस प्रकार किया
सुनु सिय सत्य असीस हमारी। पूजिहि मन कामना तुम्हारी।।
मैदान पर जानकी मां अंबिका के मंदिर में पूजा करती हैं तथा पूजा करते समय मां अंबिका से भगवान श्री राम को अपने पति के रूप में मांगती है। मां अंबिका पूजा से प्रसन्न होती हैं और प्रसन्न होकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को उनके पति के रूप में देने का वरदान देती है। रामलीला मैदान में लीला के प्रारंभ में दिखाया कि भगवान राम और लक्ष्मण मुनि विश्वामित्र के साथ यज्ञ पूर्ण करके जनकपुरी जाते हैं। जनकपुरी के मार्ग में एक शिला मिलती है शिला को देखकर भगवान राम विश्वामित्र जी की आज्ञा से उस शिला पर अपने चरण रज प्रदान करते हैं। चरण रज से गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या का उद्धार होता है।
रामलीला मैदान में आज रामलीला के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, विजय प्रकाश गोयल, मुकेश जौहरी, मनोज पोली, विष्णु दयाल बांसल, राकेश जैन, अजय छोटू, महेश चंद्र मंगल, रामांशु शर्मा, विनोद जोहरी, निक्की जोहरी, प्रकाश चंद, दिलीप अग्रवाल, राम मोहन पाराशर, योगेंद्र, राहुल गौतम सहित अनेक पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी द्वारा मिथिला नगरी में सीता स्वयंवर की लीला पर की जाएगी महा आरती
श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल द्वारा बताया कि 26 सितंबर को सीता स्वयंवर और धनुष टूटने की लीला पर काशी विश्वनाथ मंदिर बनारस के बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर पर जो आरती होती है उन्हीं पुजारियों द्वारा कल मिथिला नगरी बने रामलीला मैदान पर सीता स्वयंवर एवं धनुष टूटने की लीला पर आरती की जाएगी
: ग्राहकों की श्रद्धा से न हो खिलवाड़, कुट्टू के आटे का सावधानी से करें व्यापार
Wed, Sep 25, 2024
खाद्य पदार्थ क्रेता− विक्रेता, मैन्युफैक्चरिंग के व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया संबोधित
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, चैंबर आफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने चलाया अभियान
धार्मिक त्योहारों पर खाद्य पदार्थ एवं कुट्टू आटा पर सावधानी एवं सेवन की गुणवत्ता पर किया जागरुक
आगरा। व्रत− त्यौहार प्रत्येक व्यक्ति की धार्मिक आस्था से जुड़े अवसर होते हैं। आने वाले दिनों नवरात्र सहित अन्य व्रतों पर उपयोग में लिया जाने वाला कुट्टू के आटे को लेकर सावधानी की आवश्यकता है। इस गंभीर विषय को लेकर उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, चैंबर आफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अछनेरा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया।
बुधवार को अछनेरा के अग्रोहा भवन में आयोजित जागरुकता अभियान बैठक रखी गयी। बैठक में अछनेरा, किरावली, फतेहपुर सीकरी व अन्य क्षेत्रों के खाद्य पदार्थ क्रेता, विक्रेता एवं मैन्युफैक्चरिंग से संबंधित व्यापारियों ने सहभागिता की। बैठक को संबोधित करते हुए सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय शशांक त्रिपाठी ने कहा कि कुट्टू का आटा 10 से 12 दिन ही चलता है, इसके बाद वो खराब हो जाता है। विशेषकर उसे नमी युक्त स्थान पर न रखें, क्योंकि इससे आटे में फंगस जल्दी होती है। जरा सी फंगस या पुराना होने से कुट्टू का आटा गंभीर बीमार कर सकता है। विगत दिनों फंगस लगे कुट्टू के आटे के कारण तमाम दुर्घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि केवल उच्च गुणवत्ता का कुट्टू का आटा ही वितरित करें। कुट्टू के आटे के विकल्प के रूप में सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, सावा के चावल आदि भी प्रयोग करने की सलाह उन्होंने दी। चैंबर आफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के महामंत्री अनुज सिंघल ने कहा कि ग्राहक दुकानदार पर विश्वास करता है इसलिए उसके विश्वास को अपनी सावधानी और सतर्कता से बनाए रखना ये हर खाद्य व्यापारी या इस उद्योग से जुड़े उद्यमी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीेंरेंद्र सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के मंडल अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी, अध्यक्ष प्रेमनारायण सिंघल, कार्यवाहक अध्यक्ष मनीष सिंघल, महामंत्री जितेंद्र मित्तल, अनिल मित्तल, नरेश कुमार, रामकिशन, तुषार, विवेक, शिवशंकर, शैलेंद्र आदि उपस्थित रहे।
: रंगोली के सतरंगी रंगों से सजा राजा दशरथ का निवास, कल होगा संगीत
Wed, Sep 25, 2024
राजा रशरथ के निवास पर बिखरी उत्सव की खुशियां
भगवान राम के आगमन की शुखियों में सज रहा घर
कहीं रंगोली तो कहीं फूलों की वंदनबार से स्वागत तैयारियां
आगरा। राजा दशरथ संतोष शर्मा के निवास पर हर रोज भगवान श्रीराम के आगमन की खुशी में नित नई तैयारियां की जा रही हैं। आज रानी कौशल्या सहित उनकी सखियों ने घर को सतरंगी रंगों की रगोली से सजाया। द्वार व वंदनबार सजाए। कल संगीत उत्सव में श्रीराम की श्रद्धा में भक्तिमय स्वर बिखरेंगे।
आज राजा दशरथ व रानी कौशल्या ;संतोष शर्मा व ललिता शर्मा) के निवास पर आज रंगोली के रंग बिखरे थे। सर्वप्रथम मंदिर में श्रीगणेश की रंगोली सजाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। रंगों द्वार पर रंगोली सजाई गई। जिन्हें भगवान राम के आगमन पर फूलों से सजाया जाएगा। रंग बिरंगे फूलों, दीपमालाओं की आकृति की तरह-तरह की रंगोली सजी सजाई गई। रानी कौशल्या स्वरूप ललिता शर्मा ने कहा कि भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य मिलना बहुत हर्ष की बात है। वहीं भगवान के पग घर में पड़े इससे बड़ा भगवान का उपहार क्या हो सकता है। इसलिए उनके आगमन में हर सम्भव तैयारियां की जा रही हैं। चिन्ता है कुछ छूट न जाए या कोई कमी न रह जाए। 26 सितम्बर को दोपहर 1.30 बजे से संगीतोत्सव का आयोजन होगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय शर्मा-रजनी शर्मा, रामकुमार शर्मा, ममता शर्मा, प्रखर, युक्ति शर्मा, कनिष्का, खुशबू, अनन्या, अभय, गौतम सेठ, विकास जैन, शोभित, सत्यवीर तोमर, नितिन अग्रवाल, हरिनारायण चतुर्वेदी, मंजीत सिंह, स्नेहलता गुप्ता, विकास जैन, गरिमा जैन आदि उपस्थित थीं।