: सारे घर में डंका बाजे रे मां रानी सती दादी जी का… मंगल पाठ में गूंजे मां रानी सती दादी के भजन
Tue, Sep 3, 2024
रानी सती महिला मंडल ने आयोजित किया रानी सती दादी का भादी मावस महोत्सव
कोलकाता की मंटू अग्रवाल ने किया रानी सती दादी का मंगल पाठ, सुहागिनों ने की विशेष पूजा
आगरा। तेरा ही सहारा दीदी…सारे घर में डंका बाजे मां रानी सती दादी जी का…जैसे भजनों के साथ रानी सती दादी जी का मंगल पाठ सम्पन्न हुआ। जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदर के एसी हॉल में रानी सती महिला मंडल द्वारा मंगलवार को रानी सती दादी जी का मंगल पाठ आयोजित किया गया। भादी मावस महोत्सव के अन्तर्गत हुए मंगल पाठ की वाचिका कोलकाता से पधारीं मंटू अग्रवाल थीं। पीत परिधानों में सजी संवरी सुहागिन महिलाओं ने अपनी आराध्य रानी सती दादी से अमर सुहाग आशीर्वाद की कामना की। महिलाओं की श्रद्धा उनके भावों में झलक रही थी और रानी सती दादी जी के अद्भुत श्रंगार के माध्यम से प्रमाणित हो रही थी।
दादी जी का भव्य श्रंगार कर पूजन के साथ मंगल पाठ आरंभ हुआ। मां रानी सती दादी के नाम की जोत जलायी गयी। सभी सुहागिनों ने 13-13 वस्तुएं आदि सुहाग वस्तुएं रानी सती दादी को अर्पित कीं। भजनों पर नृत्य करते हुए सभी महिलाएं भाव विभोर हो उठीं।
इस अवसर पर संगीता अग्रवाल, उषा अग्रवाल, रेनू, सुनीता, कल्पना, मंजू आदि ने सामूहिक पूजन में सहभागिता की।
: कन्हैया की नटखट शरारतों पर यशोदा मैया संग रीझे श्रद्धालू
Mon, Sep 2, 2024
अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा भक्ति भाव के साथ मनाया गया नन्दोत्सव
जनकपुरी महोत्सव में राजा जनक एवं रानी सुनयना स्वरूप प्रमोद वर्मा व उनकी धर्मपत्नी मन्जू वर्मा का किया स्वागत
आगरा। मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया…, बंसी बाजेगी राधा नाचेगी…, छोटी छोटी गैय्या छोटे छोटे ग्वाल…, जैसी भक्तिमय गीतों के बीच नृत्य और उत्साह के भी रंग बिखरे थे। अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा आज भक्ति भाव के साथ वॉटर वक्र्स स्थित अतिथिवन में नन्दोत्सव का आयोजन किया गया। जहां भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिता के साथ जनकपुरी महोत्सव में राजा जनक व रानी सुनयना के स्वरूप प्रमोद वर्मा व मंजू वर्मा को पटका व माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अनिल बंसल ने विद्या दायिनी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष निशा सिंघल, मुख्य संरक्षक विनोद अग्रवाल, मार्गदर्शक विनय अग्रवाल, राजेश खुराना भी मौजूद थे। अध्यक्ष निशा सिंघल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार और अपनी संस्कृति की जड़ें मजबूत करने के लिए इस तरह के आयोजनों का होना बहुत आवश्यक है। इसके उपरान्त मटकी सज्जा, राधा-कृष्ण नृत्य जैसी विभिन्न प्रतियोगिता में संगठन की महिलाओं व बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार सभी उपहार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर सुभाष अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, जुगल श्रोत्रिय, रानी सिंघल, कोमल मित्तल, बबिता कृष्णा, रेखा, नेहा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, मीनू, खुशी आदि उपस्थित थीं।
: जनकपुरी कार्यालय में आरती के साथ हर रोज गूंज रहे सियाराम के जयकारे
Mon, Sep 2, 2024
आगरा। कोठी मीना बाजार में सजने जा रही जनकपुरी महोत्सव के कार्यालय में हर रोज सियाराम के जयकारे गूंज रहे हैं। प्रतिदिन संध्या काल में आरती हो रही है। हर रोज शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन आरती में शामिल होने पहुंच रहे हैं।
आज संध्या आरती में अग्रवाल संघ प्रतापनगर जयपुरा हाउस के राजकुमार अग्रवाल, राजेश जिंदल, गौरव बंसल, दिनेश अग्रवाल, विजय गोयल, दीपक अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, राजा जनक प्रमोद वर्मा, जनकपुरी आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, गौरव राजावत, राहुल चतुर्वेदी, राहुल सागर, मुनेंद्र जादौन, बल्ले भाई, अनुराग उपाध्याय आदि मौजूद थे।