: पीताम्बरा मंदिर, वजीरपुरा में सजी नवदेवियों की सजीव झांकी
Sun, Oct 13, 2024
सीताराम मंदिर, वजीरपुरा स्थित मां पीताम्बरा देवी मंदिर पर हुआ महानवमी का भव्य आयोजन
श्रीपीताम्बरा सेवा समिति ने किया कन्या पूजन, महाआरती और प्रसाद संग नवरात्र उत्सव का समापन
आगरा। शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता सहित सभी नव देवियों और मां बगलामुखी महाविद्या के विभिन्न स्वरूप जैसे एकसाथ उपस्थित थेI मां पीताम्बरा देवी मंदिर, सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में।
महानवमी के अवसर पर श्रीपीताम्बरा सेवा समिति की ओर से आयोजित नवरात्र उत्सव पर नवदेवियों की झांकी सजायी गयी। जिसमें पांच से 14 वर्ष तक की कन्याओं ने माता के विभिन्न स्वरूप धारण किये। भक्तों द्वारा सभी कन्याओं का पूजन किया गया। इसके बाद मां बगलामुखी की महंत अनंत उपाध्याय ने महाआरती की। प्रसादी वितरण के साथ दस दिवसीय नवरात्र उत्सव का समापन हुआ। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं मुकेश शर्मा, मनीष अग्रवाल, अरुण उपाध्याय, अजय उपाध्याय, पंकज शास्त्री, मोहित, हनी, मोनू आदि ने संभालीं।
: सियाराम के जयकारों संग धूमधाम से निकली दशहरा शोभायात्रा
Sun, Oct 13, 2024
श्रीराम व लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती कर किया शोभायात्रा का शुभारम्भ, जगह-जगह पुष्प वर्षा व आरती कर किया गया स्वागत
कालिया नाग का मर्दन करते श्रीहरि, गोवर्धन लीला, महाकाल और श्रीराम और रावण के बीच सजीव युद्ध की झांकियों ने किया सबसे अधिक आकर्षित
आगरा। शंखनाद और सियाराम के उद्घोष के साथ वीर हनुमान के गूंजते जयकारे। हाथों में आरती का थाल और स्वागत के लिए पुष्प लेकर अनुज लक्ष्मण संग विराजमान भगवान राम की आरती के लिए इंतजार करते श्रद्धालु। 500 वर्ष प्राचीन दशहरा शोभायात्रा (मंदिर श्रीराम चंद्र जी महाराज, जयपुरा-खातीपाड़ा लोहामंडी) आज 50 आकर्षक झांकियों संग ढोल नगाड़ों और बैंडबाजों संग धूमधाम से निकाली गई। शुभारम्भ भगवान राम व लक्ष्मण की आरती कर समाजसेवी सुरेशचंद गर्ग, मुकेश जैन, रिंकेश अग्रवाल, आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने किया।
श्रीराम की वानर सेना और रावण की राक्षस सेना का सजीव युद्ध। वहीं रथ पर अनुज लक्ष्मण संग विराजमान भगवान राम और रावण के बीच भीषण युद्ध की झांकी हर श्रद्धालु को आकर्षित कर रही थी। हाथ में तलवार और रक्त से भरा कटोरा लिए राक्षकों का वध करती मां काली, कालिया नाग मर्दन कर नृत्य करते श्रीकृष्ण, पंचमुकी हनुमान जी, नटराज स्वरूप में ताण्डव करते भगवान शिव, महाकाल, गोवर्धन लीला, मां वैष्णों देवी जैसी झांकियां के आगे हर श्रद्धालु शीश झुकाता नजर या। वहीं टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत के साथ बेटी की शिक्षा और कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए जारूक करने जैसी झांकिया भी थीं। अंत में था अनुज लक्ष्मण संग श्रीराम का डोला और वानर सेना जो रावण और रावण सेना से सुद्ध करते चल रहा थे। शोभायात्रा तोता का ताल, लोहामंडी बाजार, राजामंडी, एमजी रोड से होती हुई सेंट जोंस चैराहे पर पहुंची। जहां रावण दहन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष विनय अग्रवाल, महेन्द्र खंडेलवाल, राहुल चतुर्वेदी, कार्यकारी अध्यक्ष तरुन सिंह, शरद चैहान, राजपाल यादव, हेमन्त प्रजापति, राजगद्दी प्रभारी कुमार गुरु कपूर, सर्व व्यवस्था प्रमुख रामदास कटारा, दीपक अग्रवाल, प्रेमा वर्मा, विक्रांत सिंह, दीपक सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, मौनी पारीक, टीटू पंडित, शिवम मिश्रा, उपाध्यक्ष अजय जैन, अरिहंत जैन, नवयुवक मण्डल संयोजक दीपक सिंह, रोहित शर्मा, संतोष अग्रवाल, तुषार दीक्षित, मुकेश राजपूत, लिली गोयल, आशीष जैन, हर्ष यादव, पंकज कुमार, देव शर्मा, शुभम सिंह, पुष्पेन्द्र चैधरी, प्रमोद सिंगल हरिओम मित्तल बृजेश कुमार अग्रवाल वीरेंद्र अग्रवाल विनोद अग्रवाल विजय अग्रवाल रॉबिन जैन कामता प्रसाद अग्रवाल प्रवीण उपाध्याय मुरारी लाल गोयल पार्षद अवधेश अग्रवाल जी डॉक्टर अशोक अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष गौरव बंसल रितेश अग्रवाल अजय अग्रवाल बीएमजी पंकज गोयल राजीव जयराम अनिल जैन विनोद वर्मा मुरारी प्रसाद अग्रवाल कौशल सिंगल संदीप गोयल संजय सिंघल ने शोभायात्रा की व्यवस्थाओं को सम्भाला।
: डांडिया उत्सव में धुनुची नृत्य संग घूमर और गरबा की भी रही धूम
Sun, Oct 13, 2024
•
नेहरू नगर क्लब द्वारा डांडिया उत्सव में 101 दीपों से हुई मां दुर्गा की आरती
•
पश्चिम बंगाल के धुनुची नृत्य रहा आकर्षण का केन्द्र, हुआ 32 फुट का रावण दहन
आगरा। जगमग रोशनी से सजे सजे नेहरू नगर क्लब में आज भगवान राम और मां दुर्गा की भक्ति के रंग बिखरे थे। डांडिया नाइट में जहां 101 सदस्याओं द्वारा दीपों को हाथ में लेकर मां दुर्गा की विशेष आरती की गई। वहीं दोनों हाथों में दीप लिए पश्चिम बंगाल के धुनुची नृत्य और गरबा की भी धूम रही। वहीं दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में 32 फुट केे रावण दहन के साथ हर ओर जयश्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। असत्य पर सत्य और भगरान राम की जीत की खुशी में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप मिष्ठान वितरित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल व मेयर हेमलता दिवाकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत नेहरू नगर क्लब के संस्थापक सतीश गुप्ता व रोड बड क्लब की अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने किया। गायिका सुजाता शर्शा ने संगीत के स्वरों को गरबा की गीतों में पिरोकर बिखेरा तो हर तरफ संगीत की सुरमयी मस्ती घुल गई।
सर्वप्रथम गणेश वंदना और उसके बाद डांडिया उत्सव के रंग बिखरे तो कार्यक्रम में मौजूद अतिथि भी नृत्य करने को उठ खड़े हुए। हो शुभारम्भ मंगल घड़ी आई…,आज राधा का श्याम याद आ गया…, उड़ी उड़ी जाए दिल की पतंग…, घूंघट में चांद होगा, आंचल में चांदनी…, जैसे गीतों पर डांडिया उत्सव को खूब इंजाय किया। अंत में 32 फुट के रावण का दहन कर सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक महेश सिंघल, अध्यक्ष नवल सिंघल, संरक्षक सुधीर गुप्ता व पंकज गर्ग, रोज बड क्लब की अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, मिली अग्रवाल, अर्चना सिंघल, प्रभा अग्रवाल, नीतू सिंघल, उपमा अग्रवाल, डिम्पल सिंघल, शालिनी अग्रवाल, पूनम शर्मा, रूबी गर्ग, रिंकी गर्ग आदि उपस्थित थीं।
13 अक्टूबर को नेहरू नगर क्लब द्वारा नेहरू नगर पार्क में शाम 7 बजे से आयोजित भजन संध्या को कानपुर के गायक संदीप मस्ताना अपनी सुरमयी आवाज से सजाएंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठजनों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया जाएगा।