: गायत्री पब्लिक स्कूल में हुआ ज्योति कलश यात्रा का भव्य स्वागत
Mon, Jul 7, 2025
आगरा। 07 जुलाई 2025। अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला आगरा एवं गायत्री पब्लिक स्कूल, वजीरपुरा रोड एवं शास्त्रीपुरम् ने संयुक्त रूप से शास्त्रीपुरम परिसर में ज्योति कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया।
ज्योति कलश यात्रा प्रातः 9 बजे वजीरपुरा रोड स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल पहुँचा वहाँ स्कूल की प्रधानाचार्या ने विद्यालय परिवार के साथ विद्यार्थियों ने ज्योति कलश का पूजन किया। तत्पश्यचात् गायत्री पब्लिक स्कूल की दूसरी यूनिट शास्त्रीपुरम् पर ज्योति कलश का पूजन स्कूल की संस्थापिका राधारानी शर्मा ने परिवार, स्कूल अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं विद्यार्थियों सहित कलश का बहुत ही भव्य पूजन व स्वागत किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे उत्तर प्रदेश के समन्वयक नरेन्द्र ठाकुर, गायत्री तपोभूमि मथुरा से पधारे ईश्वर शरन पाण्डेय, राधारानी शर्मा, प्रद्युम्न चतुर्वेदी ने संयुक्त रुप से किया।
कार्यक्रम के दौरान ज्योति कलश रथ के सहयोगी कार्यकर्ताओं का स्कूल प्रबन्धन की ओर से माला पटिका पहनाकर व नारियल भेंट कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
राधारानी ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्री राम शर्मा आचार्य व परम वन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा के जीवन आदर्शों व उद्देश्यों के बारे में बताया।
ईश्वर शरन पाण्डेय ने ज्योति कलश रथ यात्रा के उद्ेश्य एवं अखण्ड ज्योति के बारे में बताया।
शांतिकुंज से पधारे नरेन्द्र ठाकुर ने गायत्री परिवार की संस्थापिका संरक्षिका परम वन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष एवं अखण्ड दीप शताब्दी वर्ष के अन्तर्गत विजन 2026 के बारे में विस्तार से बताया। उन्होनें कहा कि यह यात्रा मानवता को जगाने, हृदयों को संवेदनशील बनाने तथा जीवन को संयम पथ की ओर मोड़ने की एक सशक्त पहल है । यह उन हृदयों के लिए एक विनम्र आह्वान है जो अभी भी आलस्य, अविश्वास या अज्ञानता के आवरणों से घिरे हुए हैं।
कार्यक्रम में गायत्री पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक प्रद्युम्न चतुर्वेदी, उपजोन समन्वयक, सुरेश यादव, जोन सहयोगी विजयपाल बघेल, गायत्री परिवार के जिला समन्वयक सुरेश चन्द्र सक्सेना, जिला युवा संयोजक गिरधर गोपाल, शिवांक उपाध्याय, अरुण साहू, संदीप तिवारी, एस.के. उपाध्याय, सुरेन्द्र शर्मा, अजयवीर सिंह, उमेश कुशवाहा, अजय यादव, अखिलेश कुलश्रेष्ठ, एस.के.मिश्रा, मुकेश शर्मा, कालीचरन शर्मा, सरोज शर्मा, पूजा तिवारी, वन्दना शर्मा, गायत्री वर्मा, सीमा कुशवाहा आदि गायत्री परिजन उपस्थित रहे।
: महादेव की महाभक्ति का दिव्य अवसर: द्वितीय महा रुद्राभिषेक महोत्सव 14 जुलाई को
Mon, Jul 7, 2025
श्री गिरिराज जी सेवा मंडल (रजि) द्वारा आयोजित किया जा रहा भक्ति पूर्ण आयोजन
पोस्टर विमोचन वॉटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में सम्पन्न
शिवभक्तों में उत्साह, लोहामंडी स्थित अग्रसेन भवन में होगा भव्य आयोजन
आगरा। श्री गिरिराज जी सेवा मंडल (रजि.) द्वारा आयोजित होने जा रहे द्वितीय महा रुद्राभिषेक महोत्सव के पोस्टर का भव्य विमोचन वॉटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में किया गया। संस्था द्वारा यह आयोजन सावन मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर 14 जुलाई को किया जाएगा।
संस्थापक नितेश अग्रवाल ने बताया कि लोहा मंडी स्थित अग्रसेन भवन में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होने वाले इस आयोजन में 121 श्री नर्मदेश्वर शिवलिंगों का विधिविधान से पूजन, अर्चन और महा रुद्राभिषेक सम्पन्न होगा। यह अभिषेक आचार्य पंडित विष्णु कांत शास्त्री के मार्गदर्शन में लगभग 5 घंटे तक वैदिक मंत्रोच्चारण व विधियों के साथ आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन शिवभक्ति और सनातन परंपरा के संरक्षण का प्रतीक है।
अध्यक्ष अजय कुमार सिंघल ने कहा कि श्रद्धालु इस रुद्राभिषेक में भाग लेकर शिव की कृपा और मनोकामना पूर्ति का दिव्य अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
मयंक अग्रवाल ने बताया कि आयोजन हेतु मध्य प्रदेश की नर्मदा नदी से विशेष रूप से 121 नर्मदेश्वर शिवलिंग मंगवाए गए हैं। पूजन में दूध, दही, घी, शहद, नारियल जल, गंगाजल, गन्ने का रस आदि के साथ शिप्रा, कैलाश मानसरोवर, ब्रह्मकुंड, गोदावरी, सरयू, यमुना सहित द्वादश पवित्र तीर्थों के जल से शिव का रुद्राभिषेक होगा।
विजय अग्रवाल ने बताया कि पूजन सामग्री श्रद्धालुओं को आयोजन स्थल पर ही उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही कार्यक्रम के उपरांत फलाहार प्रसादी की भी व्यवस्था रहेगी। अधिक जानकारी एवं रुद्राभिषेक में भागीदारी हेतु मोबाइल नंबर 98371 53455 पर संपर्क किया जा सकता है।
पोस्टर विमोचन समारोह के अवसर पर नितेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अमित पाराशर, आशीष गोयल, सुनील सिंघल, सुमित सिंघल, किशन कुमार गर्ग, नरेंद्र गर्ग, विशाल बंसल, विष्णु बंसल आदि उपस्थित रहे।
: आम मनोरथ उत्सव में भक्तिभाव से सराबोर हुआ श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर
Sun, Jul 6, 2025
आगरा। जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में देवशयनी एकादशी के शुभ अवसर पर आम मनोरथ उत्सव अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष आयोजन में भक्तों ने पूरे दिन खाटू नरेश के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
मंदिर परिसर को आमों के गुच्छों और रंग-बिरंगे पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया था। मुख्य आकर्षण रहा आमों का फूल बंगला, जिसमें खाटू श्याम जी पीले और हरे आमों के मध्य अलौकिक स्वरूप में विराजमान थे। यह दृश्य भक्तों को आध्यात्मिक आनंद और सौंदर्य रस से भर गया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्षों से यह आयोजन पारंपरिक श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है। इस वर्ष की सजावट और भक्तों की भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया।
पूरे दिन दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। सुबह 6:00 बजे से देर रात चयन आरती तक बाबा के दर्शन खुले रहे। शाम को भक्ति संगीत और भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु प्रभु नाम संकीर्तन में भाव-विभोर हो उठे।
सावन मास में होगा रुद्राभिषेक
श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा मंदिर परिसर स्थित शिवालय में 108 महा रुद्राभिषेक किए जाएंगे। हर सोमवार को भव्यता के साथ महादेव की आराधना होगी और मंदिर परिसर में विशेष सजावट की जाएगी।