: श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में स्कैनर क्यूआर कोड सेवा शुरू
Fri, Jan 10, 2025
मंदिर दान में पारदर्शिता लाने के लिए आरंभ की गयी क्यूआर कोड सेवा
पुत्रदा एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, फूल बंगले में विराजे बाबा
आगरा। पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर श्रीखाटू श्याम जी मंदिर, जीवनी मंडी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पावन तिथि पर स्कैनर क्यूआर कोड की सुविधा का शुभारंभ किया गया।
रंग बिरंगे फूलों के मध्य विराजे श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए वर्ष 2025 की पहली एकादशी पर श्रद्धालुओं का तांता पूरे दिन लगा रहा। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के मध्य दान दक्षिणा के लिए पारदर्शिता रहे एवं किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए क्यूआर कोड स्कैनर की शुरुआत की गयी।
अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि इस नवीन सुविधा के माध्यम से भक्तजन मंदिर से जुड़ी जानकारी, दान प्रक्रिया और अन्य सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे। शुभारंभ के अवसर पर श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल, हेमेंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, कृष्णा पंडित, साउथ इंडिया बैंक की ब्रांच मैनेजर पायल मलिक आदि उपस्थित रहीं।
: माता सीता की नगरी पंचवटी कॉलोनी में मनायी गयी श्री राम मन्दिर की वर्षगांठ
Fri, Jan 10, 2025
आगरा। पंचवटी कॉलोनी, ताज नगरी फेस 2, आगरा पर राधा कृष्ण मंदिर पर भव्य फूल बंगला के साथ श्री अखंड रामायण पाठ प्रारंभ किया। अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन पंचवटी परिवार निवासियों ने अयोध्या में स्थापित श्रीराम मन्दिर की प्रथम वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में किया है।
राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में बने भव्य विशाल मंच पर पंचवटी परिवार के लोगों ने श्री अखंड रामायण का पाठ किया। भव्य विशाल रथ यात्रा बैंड बाजों निकलेगी जिसमें रथ पर सुशोभित प्रभु के स्वरूप भक्तों को दर्शन देंगे तथा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जायेगा।
मुख्य रूप से मौजूद संरक्षक श्याम भोजवानी, उपेंद्र सिंह, अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, गुरमीत सलूजा, वीरेंद्र सिंह, सुशील आहूजा, धर्मेंद्र आर्य, रिंकू शर्मा, सुमन शर्मा, राजेश जैन, एल आर पाठक, दीपक गुप्ता, राकेश जैन, बिपिन मोहन शर्मा, सुरेश कपूर, डॉ एस के यादव, सुमन शर्मा, दीपा नोतनानी, जसवंत पसरिचा, देवेंद्र गुप्ता, अतुल गुप्ता, के एस यादव, राम तिवारी, गीता आहूजा, बीना गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
: जिला जेल में हुआ 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, 151 बंदियों ने ली गुरुदीक्षा
Sun, Jan 5, 2025
आगरा। बन्दी साधना अभियान के अन्तर्गत अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा देश की विभिन्न कारागारों में सुधारात्मक आन्दोलन में ‘‘दुष्प्रवृत्ति निवारण-सत्प्रवृत्ति संवर्धन’’ हेतु गायत्री मन्त्र लेखन, सत्साहित्य स्वाध्याय तथा 108/51/24 कुण्डीय महायज्ञों द्वारा गुरुदीक्षा देकर बन्दियों को भविष्य में सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ऐसे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बन्दियों में सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं।
इसी कड़ी में आगरा जनपद की जिला कारागार में दिनाँक 4 एवं 5 जनवरी 2025 को द्विदिवसीय आयोजन हुआ, जिसमें 4 जनवरी को सायं दीपयज्ञ कार्यक्रम एवं 5 जनवरी को सुबह 51 कुण्डीय महायज्ञ द्वारा सभी कैदियों ने सद्बुद्धि की कामना के लिए गायत्री मन्त्र, महामृत्युंजय मन्त्र आदि आहुतियाँ प्रदान की गई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ शांन्तिकुंज, हरिद्वार से पधारी टोली नायक श्री मानसिंह, अम्बरीष कुमार, रविशंकर गिरि, अनुज गिरि ने देव आव्हान एवं पूजन के साथ किया गया। जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा, जेलर ब्रजकिशोर गौतम, जेलर नागेश जी, डिप्टी जेलर - मनोज, नवीन, अंजनी आदि ने देव पूजन किया।
कार्यक्रम के मुख्य उपस्थिति गायत्री शक्तिपीठ आँवलखेड़ा के प्रबन्धक जितेन्द्र कुमार द्विवेदी, आँवलखेड़ा जोन समन्वयक जे एस कुशवाहा, आँवलखेड़ा उपजोन समन्वयक सुरेश यादव, दीनदयाल रहे।
बन्दी साधना अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी प्रेमलाल कुशवाहा एवं आगरा जिला के संयोजक शिवांक उपाध्याय ने बताया कि लगभग 160 दीक्षा सेट देने के अलावा ज्यादातर बन्दियों ने समूहिक गुरुदीक्षा ली।
कार्यक्रम में आगरा जिला समन्वयक सुरेशचन्द्र सक्सेना, जिला युवा संयोजक गिरधर गोपाल, बैजनाथ, सन्दीप तिवारी, उमेश कुशवाह, कैलाश चन्द्र, भूदेव प्रसाद, कालीचरन शर्मा, रवि सोनी, अरविन्द श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, वीरेश वार्ष्णेय, महादेव साह, निखिल लवानियां, मातृशक्ति सहयोगी सरोज शर्मा, विमलेश भदौरिया, सुमन सिसौदिया, मीना वर्मा, रेखा शर्मा आदि उपस्थित रहे।